logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

काटकूट - गढ़वाय सड़क मार्ग पर मरम्मत के नाम पर हो रही लीपा पोती, जिम्मेदार बने अंजान कन्नौद :- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित काटकूट से गढ़वाय 6 किलोमीटर का सड़क मार्ग जगह-जगह से उखड़ जाने के कारण जर्जर हो गया है। जिसकी ठेकेदार द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उक्त सड़क मार्ग पर हो रहे जगह-जगह गड्डों में ठेकेदार द्वारा बगैर डामर के ही गिट्टी एवं चुरी डाल दी गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में विशेष कर दो पहिया वाहनों के फिसलने के कारण भारी असुविधा हो रही है। ग्रामीण उपसरपंच अनवर सिंह महुड़िया काटकूट, सत्यनारायाण जाट गड़वाय, रमेश कछवारे, धूमसिंह महुड़िया, बबलू राठौर, कालू वर्मा काटकूट आदि ने बताया की ठेकेदार द्वारा काला आइल गिट्टी में मिलाकर गिट्टी गड्डों में भर दी गई है, जिससे आए दिन उक्त सड़क मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है। उक्त सड़क मार्ग की ग्रामीणों ने नियम अनुसार गुणवत्ता युक्त तरीके से सुधारीकरण किए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सब इंजीनियर नीरज कुमार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य किया गया होगा मेरे द्वारा अभी तक उक्त सड़क कार्य को देखा नहीं गया है, मैं देखने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा और यदि काम सही तरीके से नहीं हुआ होगा तो उसे नियम अनुसार कराया जाएगा।

4 hrs ago
user_Rajendra shreevas
Rajendra shreevas
Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

काटकूट - गढ़वाय सड़क मार्ग पर मरम्मत के नाम पर हो रही लीपा पोती, जिम्मेदार बने अंजान कन्नौद :- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित काटकूट से गढ़वाय 6 किलोमीटर का सड़क मार्ग जगह-जगह से उखड़ जाने के कारण जर्जर हो गया है। जिसकी ठेकेदार द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उक्त सड़क मार्ग पर हो रहे जगह-जगह गड्डों में ठेकेदार द्वारा बगैर डामर के ही गिट्टी एवं चुरी डाल दी गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में विशेष कर दो पहिया वाहनों के फिसलने के कारण भारी असुविधा हो रही है। ग्रामीण उपसरपंच अनवर सिंह महुड़िया काटकूट, सत्यनारायाण जाट गड़वाय, रमेश कछवारे, धूमसिंह महुड़िया, बबलू राठौर, कालू वर्मा काटकूट आदि ने बताया की ठेकेदार द्वारा काला आइल गिट्टी में मिलाकर गिट्टी गड्डों में भर दी गई है, जिससे आए दिन उक्त सड़क मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है। उक्त सड़क मार्ग की ग्रामीणों ने नियम अनुसार गुणवत्ता युक्त तरीके से सुधारीकरण किए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सब इंजीनियर नीरज कुमार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य किया गया होगा मेरे द्वारा अभी तक उक्त सड़क कार्य को देखा नहीं गया है, मैं देखने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा और यदि काम सही तरीके से नहीं हुआ होगा तो उसे नियम अनुसार कराया जाएगा।

More news from Dewas and nearby areas
  • कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका कन्नौद | कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में टीकाकरण सत्र आयोजित कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी के टीके लगाए गए। विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास छात्रावास की 39 बालिकाओं को टीके लगाए। बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा ने बताया ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा करता है। अभियान के दौरान ऐसी बालिकाओं का टीकाकरण किया जाना है जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है। 15 वर्ष 3 माह तक की किशोरी बालिकाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा। यह टीके सिविल अस्पताल कन्नौद से निशुल्क लगाए जा रहे हैं। छात्रावास अधीक्षिका संगीता उईके एवं समस्त स्टाफ आदि का सहयोग रहा।
    1
    कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका
कन्नौद | कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में टीकाकरण सत्र आयोजित कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी के टीके लगाए गए। विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास छात्रावास की 39 बालिकाओं को टीके लगाए।
बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा  ने बताया ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा करता है। अभियान के दौरान ऐसी बालिकाओं का टीकाकरण किया जाना है जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है। 15 वर्ष 3 माह तक की किशोरी बालिकाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा। यह टीके सिविल अस्पताल कन्नौद से निशुल्क लगाए जा रहे हैं। छात्रावास अधीक्षिका संगीता उईके एवं समस्त स्टाफ आदि का सहयोग रहा।
    user_Today Bharat DiGital news Input
    Today Bharat DiGital news Input
    Graphic designer Kannod, Dewas•
    6 hrs ago
  • Post by Ishaq gouri mundi
    1
    Post by Ishaq gouri mundi
    user_Ishaq gouri mundi
    Ishaq gouri mundi
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ में 25 सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिला बाइकर्स सहभागी हैं। मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों से गुजरते हुए यह यात्रा लगभग 1400 किमी की दूरी तय कर 13 मार्च को खजुराहो पहुंचेगी। यह पहल प्रदेश में स्वच्छ, सुरक्षित और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ में 25 सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिला बाइकर्स सहभागी हैं।
मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों से गुजरते हुए यह यात्रा लगभग 1400 किमी की दूरी तय कर 13 मार्च को खजुराहो पहुंचेगी। यह पहल प्रदेश में स्वच्छ, सुरक्षित और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    2 hrs ago
  • सिवनी मालवा में रंगपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई। फ्लैग मार्च में तहसीलदार नितिन झोड़, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी तथा लोगों से त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च सिवनी मालवा थाने से प्रारंभ हुआ, जो नंदरवाड़ा तिराहा, पत्थर पुल, जय स्तंभ चौक, गांधी चौक, जेल रोड, छोटी मस्जिद, कल्लू चौक और नर्मदा मंदिर चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सिवनी मालवा थाने पहुंचा, जहां फ्लैग मार्च का समापन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से कहा कि रंगपंचमी के अवसर पर किसी भी प्रकार की हुड़दंग, विवाद या अव्यवस्था न फैलाएं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और शहरवासियों को सुरक्षा का संदेश दिया गया।
    1
    सिवनी मालवा में रंगपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।
फ्लैग मार्च में तहसीलदार नितिन झोड़, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी तथा लोगों से त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
फ्लैग मार्च सिवनी मालवा थाने से प्रारंभ हुआ, जो नंदरवाड़ा तिराहा, पत्थर पुल, जय स्तंभ चौक, गांधी चौक, जेल रोड, छोटी मस्जिद, कल्लू चौक और नर्मदा मंदिर चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सिवनी मालवा थाने पहुंचा, जहां फ्लैग मार्च का समापन किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से कहा कि रंगपंचमी के अवसर पर किसी भी प्रकार की हुड़दंग, विवाद या अव्यवस्था न फैलाएं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और शहरवासियों को सुरक्षा का संदेश दिया गया।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिवनी मालवा के शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाँच विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में • चंचल रघुवंशी – प्रथम स्थान • सलोनी राजपूत – द्वितीय स्थान • अनुभव तिवारी – तृतीय स्थान • शिवांशु मिश्रा – चतुर्थ स्थान • दिव्यांश – पंचम स्थान ये सभी विद्यार्थी अब विधानसभा स्तर की युवा संसद में भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक प्रेम शंकर वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन रहे। कार्यक्रम में लोकतंत्र और विकसित भारत 2047 के विजन पर युवाओं ने अपने विचार रखे। ऐसी ही स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए 👉 चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
    1
    सिवनी मालवा के शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाँच विद्यार्थियों का चयन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों में
• चंचल रघुवंशी – प्रथम स्थान
• सलोनी राजपूत – द्वितीय स्थान
• अनुभव तिवारी – तृतीय स्थान
• शिवांशु मिश्रा – चतुर्थ स्थान
• दिव्यांश – पंचम स्थान
ये सभी विद्यार्थी अब विधानसभा स्तर की युवा संसद में भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक प्रेम शंकर वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन रहे। कार्यक्रम में लोकतंत्र और विकसित भारत 2047 के विजन पर युवाओं ने अपने विचार रखे।
ऐसी ही स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए
👉 चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by MUKESH PATEL
    1
    Post by MUKESH PATEL
    user_MUKESH PATEL
    MUKESH PATEL
    Lawyer कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Ishaq gouri mundi
    1
    Post by Ishaq gouri mundi
    user_Ishaq gouri mundi
    Ishaq gouri mundi
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एक्सीलेंस और लॉ कॉलेज के लिए 15.44 करोड़ की सौगातः नए भवन और रेनोवेशन पर खर्च होगी राशि; उच्च शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी सीहोर 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस अकोला अग्रणी महाविद्यालय सो 0:24 शेयर सीहोर जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधायक सुदेश राय की अनुशंसा पर सीहोर के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद कॉलेज और विधि (लॉ) कॉलेज के विकास कार्यों के लिए कुल 15.44 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत कीहै। इस फंड का उपयोग कॉलेजों में नए भवनों के निर्माण और पुराने क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के लिए किया जाएगा। शासन द्वारा स्वीकृत की गई 15.44 करोड़ रुपये की कुल राशि में से प्रधानमंत्री एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद कॉलेज (सीहोर) के खाते में 777.17 लाख (करीब 7.77 करोड़) रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, विधि कॉलेज (लॉ कॉलेज) के लिए सर्वसुविधायुक्त नए भवन के निर्माण हेतु 766.93 लाख (करीब 7.66 करोड़) रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर मिल सकेगा।
    1
    एक्सीलेंस और लॉ कॉलेज के लिए 15.44 करोड़ की सौगातः नए भवन और रेनोवेशन पर खर्च होगी राशि; उच्च शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी
सीहोर 3 घंटे पहले
प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस
अकोला अग्रणी महाविद्यालय सो
0:24
शेयर
सीहोर जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधायक सुदेश राय की अनुशंसा पर सीहोर के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद कॉलेज और विधि (लॉ) कॉलेज के विकास कार्यों के लिए कुल 15.44 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत कीहै। इस फंड का उपयोग कॉलेजों में नए भवनों के निर्माण और पुराने क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के लिए किया जाएगा।
शासन द्वारा स्वीकृत की गई 15.44 करोड़ रुपये की
कुल राशि में से प्रधानमंत्री एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद
कॉलेज (सीहोर) के खाते में 777.17 लाख (करीब
7.77 करोड़) रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, विधि
कॉलेज (लॉ कॉलेज) के लिए सर्वसुविधायुक्त नए भवन
के निर्माण हेतु 766.93 लाख (करीब 7.66 करोड़)
रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे विद्यार्थियों
को पढ़ाई के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर मिल सकेगा।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    2 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के लिए तहसीलदार महोदय को सौंपा
    1
    भारतीय किसान यूनियन ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के लिए तहसीलदार महोदय को सौंपा
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.