एक्सीलेंस और लॉ कॉलेज के लिए 15.44 करोड़ की सौगातः नए भवन और रेनोवेशन पर खर्च होगी राशि; उच्च शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी सीहोर एक्सीलेंस और लॉ कॉलेज के लिए 15.44 करोड़ की सौगातः नए भवन और रेनोवेशन पर खर्च होगी राशि; उच्च शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी सीहोर 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस अकोला अग्रणी महाविद्यालय सो 0:24 शेयर सीहोर जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधायक सुदेश राय की अनुशंसा पर सीहोर के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद कॉलेज और विधि (लॉ) कॉलेज के विकास कार्यों के लिए कुल 15.44 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत कीहै। इस फंड का उपयोग कॉलेजों में नए भवनों के निर्माण और पुराने क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के लिए किया जाएगा। शासन द्वारा स्वीकृत की गई 15.44 करोड़ रुपये की कुल राशि में से प्रधानमंत्री एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद कॉलेज (सीहोर) के खाते में 777.17 लाख (करीब 7.77 करोड़) रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, विधि कॉलेज (लॉ कॉलेज) के लिए सर्वसुविधायुक्त नए भवन के निर्माण हेतु 766.93 लाख (करीब 7.66 करोड़) रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर मिल सकेगा।

- भोपाल में तेज रफ्तार कार फेंसिंग तोड़ते हुए खदान में गिरी: 24 साल के युवक की मौत, दो दोस्त घायल; टर्न पर मुड़ नहीं सकी कार भोपाल | 1 घंटे पहले 0:54 शेयर भोपाल के अयोध्या नगर अरेड़ी में स्थित कंचन खदान में एक तेज रफ्तार कार फेंसिंग का तार और खंबे को तोड़ते हुए पानी में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। अयोध्या नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पानी में डूबी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला लिया गया। हादसा शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे का है। रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज कीमोरचुरी में बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अनियंत्रित कार फेंसिंग तोड़कर खदान में गिरी अयोध्या नगर थाने के प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि 24 वर्षीय रोहित माली पिता संतोष माली की तेज रफ्तार कार से शनिवार की शाम अरेड़ी क्रेशर बस्ती कंचन खदान के करीब से गुजर रहा था। तभी उसकी कार अनियंत्रित होने के बाद खदान की फेंसिंग और खंबे को तोड़ती हुई पानी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद नगर निगम की क्रेन की मदद से कार को भी पानी से बाहर निकला गया1
- Post by MUKESH PATEL1
- Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज1
- सीहोर, 6 मार्च 2026। थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में हुए डबल मर्डर के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में सगे भाई-बहन की मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना का विवरण पुलिस के अनुसार ग्राम धर्मपुरी निवासी जगदीश मालवीय (38) अपने पुत्र कुलदीप मालवीय (18) को दसवीं कक्षा की परीक्षा दिलाने बाइक से सिद्धिकगंज ले जा रहे थे। उनके साथ उनकी पुत्री शीतल मालवीय (20) भी मौजूद थी। इसी दौरान रास्ते में हरिसिंह मालवीय और उसके पुत्र हेमंत मालवीय ने कुलदीप पर जान से मारने की नीयत से लाठी से हमला कर दिया, जिससे कुलदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई। भाई को बचाने के प्रयास में बहन शीतल मालवीय भी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए आष्टा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मृतक शीतल मालवीय (20) पिता जगदीश मालवीय, निवासी धर्मपुरी कुलदीप मालवीय (18) पिता जगदीश मालवीय, निवासी धर्मपुरी गिरफ्तार आरोपी हरिसिंह मालवीय (55) पिता गंगाराम, निवासी धर्मपुरी हेमंत मालवीय (28) पिता हरिसिंह, निवासी धर्मपुरी पूर्व विवाद की पृष्ठभूमि पुलिस के अनुसार हरिसिंह मालवीय और जगदीश मालवीय दोनों सगे भाई हैं और उनके बीच वन भूमि पर कब्जे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इसके अलावा 21 अक्टूबर 2025 को हरिसिंह मालवीय के पुत्र रितेश (23) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश और बढ़ गई थी। पूर्व में सीमाबाई (पत्नी जगदीश मालवीय) के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हरिसिंह मालवीय के खिलाफ थाना सिद्धिकगंज में अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।1
- sarangpur1
- तलेन का 'गांधी चौक' या 'गड्ढा चौक'? नगर परिषद की मेहरबानी से सड़क पर बिछी 'गिट्टियों की बिसात'! तलेन= यहाँ की सड़क अब सड़क नहीं रही, बल्कि नगर परिषद की लापरवाही का जीता-जागता 'खंडहर' बन चुकी है। शहर के इस सबसे वीआईपी और व्यस्ततम इलाके में विकास का डामर तो कब का उड़ चुका है, अब बस पत्थरों और धूल का 'साम्राज्य' बाकी है। नगर परिषद टलेन के दावों की हवा गांधी चौक की धूल में साफ उड़ती देखी जा सकती है। डामर की जगह यहाँ गिट्टियां इस कदर बिखरी हैं कि दोपहिया वाहन चालक कब 'साष्टांग दंडवत' हो जाएं, पता ही नहीं चलता। नगर परिषद की चुप्पी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। तलेन की जनता अब यह पूछ रही है कि क्या गांधी चौक की किस्मत में सिर्फ 'गिट्टियां और धूल' ही लिखी है?1
- Breaking भोपाल के ऐशबाग में थाने के पास जुआ का बड़ा खेल। ऐशबाग में पुलिस की नाक के नीचे लग रही फड़। ऐशबाग थाना से कुछ कदम दूर जुआ का अड्डा, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल। राजधानी भोपाल में खुलेआम जुआ, ऐशबाग में रात भर जमता है जुआरियों का दरबार। पुराने मामलों के बाद भी नहीं थमा जुआ-सट्टा, ऐशबाग में फिर सज रही जुए की महफिल। थाना पास, फिर भी जुआ चालू ! ऐशबाग में पुलिस की भूमिका पर सवाल। ऐशबाग में जुआरियों का अड्डा बेखौफ, क्या मिल रहा है संरक्षण?1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ में 25 सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिला बाइकर्स सहभागी हैं। मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों से गुजरते हुए यह यात्रा लगभग 1400 किमी की दूरी तय कर 13 मार्च को खजुराहो पहुंचेगी। यह पहल प्रदेश में स्वच्छ, सुरक्षित और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।1