logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुजालपुर के राजवर्धन सिसोदिया ने UPSC में हासिल की 666वीं रैंक, छोटे कस्बे से निकलकर रचा बड़ा इतिहास

3 hrs ago
user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
3 hrs ago

शुजालपुर के राजवर्धन सिसोदिया ने UPSC में हासिल की 666वीं रैंक, छोटे कस्बे से निकलकर रचा बड़ा इतिहास

More news from Shajapur and nearby areas
  • Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    3 hrs ago
  • शाजापुर में डाक विभाग ने शुरू की पार्सल पिकअप सेवाः पोस्टमेन घर से लेकर जाएंगे पैकेट, जागरूकता रैली निकालकर दी जानकारी शाजापुर (उज्जैन) 1 घंटे पहले भारतीय डाक विभाग ने शाजापुर में नई पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा शुरू की है। इस सुविधा के प्रति आमजन और व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नई सड़क स्थित डाकघर से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों ने टकानदारों और नागरिकों सेविभाग के कर्मचारियों ने दुकानदारों और नागरिकों से संपर्क कर उन्हें इस नई सुविधा की विस्तृत जानकारी दी। इस नई सेवा के तहत अब ग्राहकों को पार्सल भेजने के लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राहक मोबाइल ऐप, वेबसाइट या सीधे डाक विभाग से संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद विभाग का कर्मचारी उनके घर, दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पार्सल पिकअप करेगा। पार्सल पिकअप के बाद उसकी बुकिंग की जाएगी और ग्राहक को रसीद भी प्रदान की जाएगी। डाक विभाग का दावा है कि यह सेवा कूरियर और अन्य निजी सेवाओं की तुलना में अधिक किफायती है।
    1
    शाजापुर में डाक विभाग ने शुरू की पार्सल पिकअप सेवाः पोस्टमेन घर से लेकर जाएंगे पैकेट, जागरूकता रैली निकालकर दी जानकारी
शाजापुर (उज्जैन) 1 घंटे पहले
भारतीय डाक विभाग ने शाजापुर में नई पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा शुरू की है। इस सुविधा के प्रति आमजन और व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई।
यह रैली नई सड़क स्थित डाकघर से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान डाक
विभाग के कर्मचारियों ने टकानदारों और नागरिकों सेविभाग के कर्मचारियों ने दुकानदारों और नागरिकों से संपर्क कर उन्हें इस नई सुविधा की विस्तृत जानकारी दी।
इस नई सेवा के तहत अब ग्राहकों को पार्सल भेजने के लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राहक मोबाइल ऐप, वेबसाइट या सीधे डाक विभाग से संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद विभाग का कर्मचारी उनके घर, दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पार्सल पिकअप करेगा।
पार्सल पिकअप के बाद उसकी बुकिंग की जाएगी और ग्राहक को रसीद भी प्रदान की जाएगी। डाक विभाग का दावा है कि यह सेवा कूरियर और अन्य निजी सेवाओं की तुलना में अधिक किफायती है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    1 hr ago
  • Post by Raja Yadav
    1
    Post by Raja Yadav
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • sarangpur ka hal behal
    1
    sarangpur ka hal behal
    user_Dm सारंगपुर
    Dm सारंगपुर
    सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तलेन का 'अंधेर नगरी' शो: मेंटेनेंस की ऐसी मार, जनता कर रही त्राहि-त्राहि! ​तलेन | अगर आप तलेन में रहते हैं और आपके घर का पंखा लगातार 2 घंटे चल जाए, तो इसे चमत्कार मानिए! पिछले डेढ़ साल से नगर के लोग बिजली विभाग के 'लुका-छिपी' के खेल से बेहाल हैं। कभी 'मेंटेनेंस' का बहाना, तो कभी 'काम चल रहा है' का पुराना राग—तलेन की बिजली अब किसी रूठी हुई प्रेमिका की तरह हो गई है, जो कब आएगी और कब चली जाएगी, किसी को नहीं पता। ​आज की 'स्पेशल' परफॉरमेंस ​आज सुबह से ही बिजली ने जनता को नचा कर रख दिया। दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा, लेकिन शाम होते ही विभाग ने अपना असली रंग दिखाया। शाम 6:30 बजे जब घरों में चूल्हे जलने और बच्चों के पढ़ने का वक्त हुआ, तो साहब ने 'ब्लैकआउट' का बटन दबा दिया। लगभग एक घंटे तक पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा। ​अधिकारी हैं या 'मिस्टर इंडिया'? ​हैरानी की बात तो यह है कि जब परेशान उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन लगाते हैं, तो उनके फोन या तो 'बिजी' आते हैं या फिर उठते ही नहीं। ऐसा लगता है जैसे विभाग ने कसम खा ली है कि— "हम तो नहीं सुधरेंगे, तुम्हें जो करना है कर लो।"
    1
    तलेन का 'अंधेर नगरी' शो: मेंटेनेंस की ऐसी मार, जनता कर रही त्राहि-त्राहि!
​तलेन | अगर आप तलेन में रहते हैं और आपके घर का पंखा लगातार 2 घंटे चल जाए, तो इसे चमत्कार मानिए! पिछले डेढ़ साल से नगर के लोग बिजली विभाग के 'लुका-छिपी' के खेल से बेहाल हैं। कभी 'मेंटेनेंस' का बहाना, तो कभी 'काम चल रहा है' का पुराना राग—तलेन की बिजली अब किसी रूठी हुई प्रेमिका की तरह हो गई है, जो कब आएगी और कब चली जाएगी, किसी को नहीं पता।
​आज की 'स्पेशल' परफॉरमेंस
​आज सुबह से ही बिजली ने जनता को नचा कर रख दिया। दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा, लेकिन शाम होते ही विभाग ने अपना असली रंग दिखाया। शाम 6:30 बजे जब घरों में चूल्हे जलने और बच्चों के पढ़ने का वक्त हुआ, तो साहब ने 'ब्लैकआउट' का बटन दबा दिया। लगभग एक घंटे तक पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा।
​अधिकारी हैं या 'मिस्टर इंडिया'?
​हैरानी की बात तो यह है कि जब परेशान उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन लगाते हैं, तो उनके फोन या तो 'बिजी' आते हैं या फिर उठते ही नहीं। ऐसा लगता है जैसे विभाग ने कसम खा ली है कि— "हम तो नहीं सुधरेंगे, तुम्हें जो करना है कर लो।"
    user_Dharmendra Pushpad
    Dharmendra Pushpad
    Restaurant Pachore, Rajgarh•
    19 hrs ago
  • सीहोर, 6 मार्च 2026। थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में हुए डबल मर्डर के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में सगे भाई-बहन की मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना का विवरण पुलिस के अनुसार ग्राम धर्मपुरी निवासी जगदीश मालवीय (38) अपने पुत्र कुलदीप मालवीय (18) को दसवीं कक्षा की परीक्षा दिलाने बाइक से सिद्धिकगंज ले जा रहे थे। उनके साथ उनकी पुत्री शीतल मालवीय (20) भी मौजूद थी। इसी दौरान रास्ते में हरिसिंह मालवीय और उसके पुत्र हेमंत मालवीय ने कुलदीप पर जान से मारने की नीयत से लाठी से हमला कर दिया, जिससे कुलदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई। भाई को बचाने के प्रयास में बहन शीतल मालवीय भी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए आष्टा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मृतक शीतल मालवीय (20) पिता जगदीश मालवीय, निवासी धर्मपुरी कुलदीप मालवीय (18) पिता जगदीश मालवीय, निवासी धर्मपुरी गिरफ्तार आरोपी हरिसिंह मालवीय (55) पिता गंगाराम, निवासी धर्मपुरी हेमंत मालवीय (28) पिता हरिसिंह, निवासी धर्मपुरी पूर्व विवाद की पृष्ठभूमि पुलिस के अनुसार हरिसिंह मालवीय और जगदीश मालवीय दोनों सगे भाई हैं और उनके बीच वन भूमि पर कब्जे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इसके अलावा 21 अक्टूबर 2025 को हरिसिंह मालवीय के पुत्र रितेश (23) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश और बढ़ गई थी। पूर्व में सीमाबाई (पत्नी जगदीश मालवीय) के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हरिसिंह मालवीय के खिलाफ थाना सिद्धिकगंज में अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
    1
    सीहोर, 6 मार्च 2026। थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में हुए डबल मर्डर के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में सगे भाई-बहन की मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार ग्राम धर्मपुरी निवासी जगदीश मालवीय (38) अपने पुत्र कुलदीप मालवीय (18) को दसवीं कक्षा की परीक्षा दिलाने बाइक से सिद्धिकगंज ले जा रहे थे। उनके साथ उनकी पुत्री शीतल मालवीय (20) भी मौजूद थी।
इसी दौरान रास्ते में हरिसिंह मालवीय और उसके पुत्र हेमंत मालवीय ने कुलदीप पर जान से मारने की नीयत से लाठी से हमला कर दिया, जिससे कुलदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
भाई को बचाने के प्रयास में बहन शीतल मालवीय भी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए आष्टा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान में गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
मृतक
शीतल मालवीय (20) पिता जगदीश मालवीय, निवासी धर्मपुरी
कुलदीप मालवीय (18) पिता जगदीश मालवीय, निवासी धर्मपुरी
गिरफ्तार आरोपी
हरिसिंह मालवीय (55) पिता गंगाराम, निवासी धर्मपुरी
हेमंत मालवीय (28) पिता हरिसिंह, निवासी धर्मपुरी
पूर्व विवाद की पृष्ठभूमि
पुलिस के अनुसार हरिसिंह मालवीय और जगदीश मालवीय दोनों सगे भाई हैं और उनके बीच वन भूमि पर कब्जे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था।
इसके अलावा 21 अक्टूबर 2025 को हरिसिंह मालवीय के पुत्र रितेश (23) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश और बढ़ गई थी।
पूर्व में सीमाबाई (पत्नी जगदीश मालवीय) के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हरिसिंह मालवीय के खिलाफ थाना सिद्धिकगंज में अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदौनी में दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट और तलवारे भी चली इस घटना में कुल 10 लोग घायल हो गए हैं घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल व उनकी टीम मौके पर पहुंची घायलों को तुरंत 112 की सहायता से पायलट जगदीश चंद्र सोनी द्वारा उपचार के लिए सीएससी मोहन बड़ोदिया लाया गया पुलिस की जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था सभी घायलों का मोहन बड़ोदिया में उपचार किया गया था पुलिस घायलों से पूछताछ कर दोनों पक्षों के लोगो पर मामला किया दर्ज किया गया है मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्टl
    1
    मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदौनी में दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट और तलवारे भी चली इस घटना में कुल 10 लोग घायल हो गए हैं घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल व उनकी टीम मौके पर पहुंची घायलों को तुरंत 112 की सहायता से पायलट जगदीश चंद्र सोनी द्वारा उपचार के लिए सीएससी मोहन बड़ोदिया लाया गया पुलिस की जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था सभी घायलों का मोहन बड़ोदिया में उपचार किया गया था पुलिस घायलों से पूछताछ कर दोनों पक्षों के लोगो पर मामला किया दर्ज किया गया है मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्टl
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि हालात को लेकर बाहर जितनी चिंता दिखाई दे रही है, वहां आम लोगों की जिंदगी उतनी प्रभावित नहीं है। ऑफिस, मॉल और रेस्टोरेंट सामान्य तरीके से चल रहे हैं, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से कुछ जगहों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। बता दें कि समी शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। समी के मुताबिक दुबई में रोजमर्रा की जिंदगी काफी हद तक सामान्य है। लोग अपने काम पर जा रहे हैं और शहर की गतिविधियां भी जारी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ भीड़भाड़ वाली जगहों को सरकार ने एहतियातन बंद कर रखा है, ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे। मिसाइलों की आवाज से होता था खौफ उन्होंने बताया कि कई बार दूर से मिसाइल गुजरने या धमाके जैसी आवाज सुनाई देती थी। ऐसे समय लोगों में थोड़ी घबराहट जरूर होती थी। हालांकि यूएई सरकार तुरंत मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजकर लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह देती है और स्थिति सामान्य होते ही
    1
    ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं।
उनका कहना है कि हालात को लेकर बाहर जितनी चिंता दिखाई दे रही है, वहां आम लोगों की जिंदगी उतनी प्रभावित नहीं है। ऑफिस, मॉल और रेस्टोरेंट सामान्य तरीके से चल रहे हैं, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से कुछ जगहों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। बता दें कि समी शुक्रवार को भोपाल पहुंचे।
समी के मुताबिक दुबई में रोजमर्रा की जिंदगी काफी हद तक सामान्य है। लोग अपने काम पर जा रहे हैं और शहर की गतिविधियां भी जारी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ भीड़भाड़ वाली जगहों को सरकार ने एहतियातन बंद कर रखा है, ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे।
मिसाइलों की आवाज से होता था खौफ
उन्होंने बताया कि कई बार दूर से मिसाइल गुजरने या धमाके जैसी आवाज सुनाई देती थी। ऐसे समय लोगों में थोड़ी घबराहट जरूर होती थी। हालांकि यूएई सरकार तुरंत मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजकर लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह देती है और स्थिति सामान्य होते ही
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.