logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

sarangpur me safai ki halat kya sarangour ji janta ne netavo ko vot is liye diye the kya sarangpur ka hal behal

9 hrs ago
user_Dm सारंगपुर
Dm सारंगपुर
सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

sarangpur me safai ki halat kya sarangour ji janta ne netavo ko vot is liye diye the kya sarangpur ka hal behal

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • sarangpur ka hal behal
    1
    sarangpur ka hal behal
    user_Dm सारंगपुर
    Dm सारंगपुर
    सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदौनी में दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट और तलवारे भी चली इस घटना में कुल 10 लोग घायल हो गए हैं घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल व उनकी टीम मौके पर पहुंची घायलों को तुरंत 112 की सहायता से पायलट जगदीश चंद्र सोनी द्वारा उपचार के लिए सीएससी मोहन बड़ोदिया लाया गया पुलिस की जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था सभी घायलों का मोहन बड़ोदिया में उपचार किया गया था पुलिस घायलों से पूछताछ कर दोनों पक्षों के लोगो पर मामला किया दर्ज किया गया है मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्टl
    1
    मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदौनी में दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट और तलवारे भी चली इस घटना में कुल 10 लोग घायल हो गए हैं घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल व उनकी टीम मौके पर पहुंची घायलों को तुरंत 112 की सहायता से पायलट जगदीश चंद्र सोनी द्वारा उपचार के लिए सीएससी मोहन बड़ोदिया लाया गया पुलिस की जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था सभी घायलों का मोहन बड़ोदिया में उपचार किया गया था पुलिस घायलों से पूछताछ कर दोनों पक्षों के लोगो पर मामला किया दर्ज किया गया है मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्टl
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by @rider 72
    1
    Post by @rider 72
    user_@rider 72
    @rider 72
    Video Creator खुजनेर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि: मां राज-राजेश्वरी मंदिर में 19 मार्च से सजेगा मेला, तैयारियां शुरू शाजापुर। जिले की आस्था का केंद्र कहे जाने वाले मां राज-राजेश्वरी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 19 मार्च से शुरू होने वाला यह पंद्रह दिवसीय मेला श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले को लेकर प्रशासन और समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परिसर में पहुंचने लगे झूले और दुकानें मेले की सुगबुगाहट शुरू होते ही मंदिर परिसर के पास खाली मैदान में हलचल बढ़ गई है। बाहरी राज्यों और अन्य जिलों से झूला संचालक शाजापुर पहुंचने लगे हैं। मेले में बच्चों के लिए मिकी माउस, छोटे झूले से लेकर बड़ों के लिए बड़े 'जाइंट व्हील' (आकाश झूले), ब्रेक डांस और नाव वाले झूले लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही खान-पान की दुकानें और मनिहारी सामग्री के स्टॉल भी आकार लेने लगे हैं। सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा जोर 19 मार्च से शुरू होकर यह मेला अगले 15 दिनों तक चलेगा। नवरात्रि के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए: सुरक्षा व्यवस्था: मंदिर और मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पेयजल और बिजली: नगर पालिका द्वारा प्रकाश व्यवस्था और शुद्ध पेयजल के इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा: मंदिर समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए सुगम कतार और छाया की व्यवस्था की जा रही है। धार्मिक उत्साह का संगम चैत्र नवरात्रि के दौरान मां राज-राजेश्वरी के दर्शन के लिए जिले भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के आयोजन से जहां स्थानीय व्यापार को गति मिलती है, वहीं बच्चों और परिवारों के लिए यह मनोरंजन का बड़ा साधन बनता है। झूला संचालकों का कहना है कि 19 मार्च तक सभी बड़े झूले पूरी तरह स्थापित कर लिए जाएंगे।
    2
    चैत्र नवरात्रि: मां राज-राजेश्वरी मंदिर में 19 मार्च से सजेगा मेला, तैयारियां शुरू
शाजापुर। जिले की आस्था का केंद्र कहे जाने वाले मां राज-राजेश्वरी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 19 मार्च से शुरू होने वाला यह पंद्रह दिवसीय मेला श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले को लेकर प्रशासन और समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
परिसर में पहुंचने लगे झूले और दुकानें
मेले की सुगबुगाहट शुरू होते ही मंदिर परिसर के पास खाली मैदान में हलचल बढ़ गई है। बाहरी राज्यों और अन्य जिलों से झूला संचालक शाजापुर पहुंचने लगे हैं। मेले में बच्चों के लिए मिकी माउस, छोटे झूले से लेकर बड़ों के लिए बड़े 'जाइंट व्हील' (आकाश झूले), ब्रेक डांस और नाव वाले झूले लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही खान-पान की दुकानें और मनिहारी सामग्री के स्टॉल भी आकार लेने लगे हैं।
सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा जोर
19 मार्च से शुरू होकर यह मेला अगले 15 दिनों तक चलेगा। नवरात्रि के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए:
सुरक्षा व्यवस्था: मंदिर और मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
पेयजल और बिजली: नगर पालिका द्वारा प्रकाश व्यवस्था और शुद्ध पेयजल के इंतजाम किए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा: मंदिर समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए सुगम कतार और छाया की व्यवस्था की जा रही है।
धार्मिक उत्साह का संगम
चैत्र नवरात्रि के दौरान मां राज-राजेश्वरी के दर्शन के लिए जिले भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के आयोजन से जहां स्थानीय व्यापार को गति मिलती है, वहीं बच्चों और परिवारों के लिए यह मनोरंजन का बड़ा साधन बनता है। झूला संचालकों का कहना है कि 19 मार्च तक सभी बड़े झूले पूरी तरह स्थापित कर लिए जाएंगे।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाजापुर जिल के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में गोवंश परिवहन में जब्त आयशर गाड़ी की नीलामी राशि ज्यादा होने से मोहन बड़ोदिया थाने में नीलामी कार्य हुआ स्थगित
    1
    शाजापुर जिल के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में गोवंश परिवहन में जब्त आयशर गाड़ी की नीलामी राशि ज्यादा होने से मोहन बड़ोदिया थाने में नीलामी कार्य हुआ स्थगित
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाजापुर: वार्ड 25 में गंदे पानी को लेकर मचा बवाल, नगर पालिका ने लिए सैंपल शाजापुर शहर के वार्ड नंबर 25 में बोरवेल से आ रहे गंदे पानी को लेकर रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि करीब आठ से अधिक घरों के बोरवेल से बदबूदार, मटमैला और झागदार पानी निकल रहा था। यह पानी पीने योग्य तो दूर, कपड़े धोने और नहाने के लिए भी इस्तेमाल करने लायक नहीं था। समस्या से परेशान रहवासियों ने जमकर हंगामा किया था और नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह नगर पालिका की टीम वार्ड नंबर 25 पहुंची और करीब 8 से 9 घरों के बोरवेल से पानी के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पानी पीने योग्य है या नहीं। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में सीवरेज लाइन की भी एक बार फिर सफाई करवाई, ताकि गंदे पानी की समस्या को दूर किया जा सके। वार्ड नंबर 25 के पार्षद सुनील पेंटर ने बताया कि कुछ घरों में बोरवेल से गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत मिली थी। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने 8 से 9 बोरवेल के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही रहवासियों को बताया जाएगा कि पानी पीने योग्य है या नहीं। हालांकि इस दौरान नगर पालिका की टीम और वार्डवासियों के बीच जमकर बहस भी हुई। रहवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन समय पर समाधान नहीं किया गया।
    1
    शाजापुर: वार्ड 25 में गंदे पानी को लेकर मचा बवाल, नगर पालिका ने लिए सैंपल
शाजापुर शहर के वार्ड नंबर 25 में बोरवेल से आ रहे गंदे पानी को लेकर रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि करीब आठ से अधिक घरों के बोरवेल से बदबूदार, मटमैला और झागदार पानी निकल रहा था। यह पानी पीने योग्य तो दूर, कपड़े धोने और नहाने के लिए भी इस्तेमाल करने लायक नहीं था। समस्या से परेशान रहवासियों ने जमकर हंगामा किया था और नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।
मामला सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह नगर पालिका की टीम वार्ड नंबर 25 पहुंची और करीब 8 से 9 घरों के बोरवेल से पानी के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पानी पीने योग्य है या नहीं।
इस दौरान नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में सीवरेज लाइन की भी एक बार फिर सफाई करवाई, ताकि गंदे पानी की समस्या को दूर किया जा सके।
वार्ड नंबर 25 के पार्षद सुनील पेंटर ने बताया कि कुछ घरों में बोरवेल से गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत मिली थी। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने 8 से 9 बोरवेल के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही रहवासियों को बताया जाएगा कि पानी पीने योग्य है या नहीं।
हालांकि इस दौरान नगर पालिका की टीम और वार्डवासियों के बीच जमकर बहस भी हुई। रहवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन समय पर समाधान नहीं किया गया।
    user_Shafik Khan
    Shafik Khan
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • तलेन का 'अंधेर नगरी' शो: मेंटेनेंस की ऐसी मार, जनता कर रही त्राहि-त्राहि! ​तलेन | अगर आप तलेन में रहते हैं और आपके घर का पंखा लगातार 2 घंटे चल जाए, तो इसे चमत्कार मानिए! पिछले डेढ़ साल से नगर के लोग बिजली विभाग के 'लुका-छिपी' के खेल से बेहाल हैं। कभी 'मेंटेनेंस' का बहाना, तो कभी 'काम चल रहा है' का पुराना राग—तलेन की बिजली अब किसी रूठी हुई प्रेमिका की तरह हो गई है, जो कब आएगी और कब चली जाएगी, किसी को नहीं पता। ​आज की 'स्पेशल' परफॉरमेंस ​आज सुबह से ही बिजली ने जनता को नचा कर रख दिया। दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा, लेकिन शाम होते ही विभाग ने अपना असली रंग दिखाया। शाम 6:30 बजे जब घरों में चूल्हे जलने और बच्चों के पढ़ने का वक्त हुआ, तो साहब ने 'ब्लैकआउट' का बटन दबा दिया। लगभग एक घंटे तक पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा। ​अधिकारी हैं या 'मिस्टर इंडिया'? ​हैरानी की बात तो यह है कि जब परेशान उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन लगाते हैं, तो उनके फोन या तो 'बिजी' आते हैं या फिर उठते ही नहीं। ऐसा लगता है जैसे विभाग ने कसम खा ली है कि— "हम तो नहीं सुधरेंगे, तुम्हें जो करना है कर लो।"
    1
    तलेन का 'अंधेर नगरी' शो: मेंटेनेंस की ऐसी मार, जनता कर रही त्राहि-त्राहि!
​तलेन | अगर आप तलेन में रहते हैं और आपके घर का पंखा लगातार 2 घंटे चल जाए, तो इसे चमत्कार मानिए! पिछले डेढ़ साल से नगर के लोग बिजली विभाग के 'लुका-छिपी' के खेल से बेहाल हैं। कभी 'मेंटेनेंस' का बहाना, तो कभी 'काम चल रहा है' का पुराना राग—तलेन की बिजली अब किसी रूठी हुई प्रेमिका की तरह हो गई है, जो कब आएगी और कब चली जाएगी, किसी को नहीं पता।
​आज की 'स्पेशल' परफॉरमेंस
​आज सुबह से ही बिजली ने जनता को नचा कर रख दिया। दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा, लेकिन शाम होते ही विभाग ने अपना असली रंग दिखाया। शाम 6:30 बजे जब घरों में चूल्हे जलने और बच्चों के पढ़ने का वक्त हुआ, तो साहब ने 'ब्लैकआउट' का बटन दबा दिया। लगभग एक घंटे तक पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा।
​अधिकारी हैं या 'मिस्टर इंडिया'?
​हैरानी की बात तो यह है कि जब परेशान उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन लगाते हैं, तो उनके फोन या तो 'बिजी' आते हैं या फिर उठते ही नहीं। ऐसा लगता है जैसे विभाग ने कसम खा ली है कि— "हम तो नहीं सुधरेंगे, तुम्हें जो करना है कर लो।"
    user_Dharmendra Pushpad
    Dharmendra Pushpad
    Restaurant Pachore, Rajgarh•
    10 hrs ago
  • लालघाटी थाना क्षेत्र के गिरवर रोड पर चेन स्नैचिंग, पैदल जा रही युवती के गले से अज्ञात युवक सोने की चेन छीनकर फरार शाजापुर जिले के लालाघाटी थाना क्षेत्र में एक युवती से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। गिरवर रोड पर पैदल जा रही युवती के गले से अज्ञात युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कसेरा बाजार से लक्ष्मी अपनी मां के साथ गिरवर स्थित घर लौट रही थी। मंसूरी कॉलोनी के पास एक युवक अचानक आया और युवती के गले से करीब 2 से 3 ग्राम की सोने की चेन झपटकर भाग गया। घटना की सूचना परिजनों ने शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालाघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जांच शुरू की। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के अनुसार पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
    4
    लालघाटी थाना क्षेत्र के गिरवर रोड पर चेन स्नैचिंग, पैदल जा रही युवती के गले से अज्ञात युवक सोने की चेन छीनकर फरार    
शाजापुर जिले के लालाघाटी थाना क्षेत्र में एक युवती से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। गिरवर रोड पर पैदल जा रही युवती के गले से अज्ञात युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार कसेरा बाजार से लक्ष्मी अपनी मां के साथ गिरवर स्थित घर लौट रही थी। मंसूरी कॉलोनी के पास एक युवक अचानक आया और युवती के गले से करीब 2 से 3 ग्राम की सोने की चेन झपटकर भाग गया।
घटना की सूचना परिजनों ने शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालाघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जांच शुरू की।
थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के अनुसार पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.