logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर: वार्ड 25 में गंदे पानी को लेकर मचा बवाल, नगर पालिका ने लिए सैंपल शाजापुर: वार्ड 25 में गंदे पानी को लेकर मचा बवाल, नगर पालिका ने लिए सैंपल शाजापुर शहर के वार्ड नंबर 25 में बोरवेल से आ रहे गंदे पानी को लेकर रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि करीब आठ से अधिक घरों के बोरवेल से बदबूदार, मटमैला और झागदार पानी निकल रहा था। यह पानी पीने योग्य तो दूर, कपड़े धोने और नहाने के लिए भी इस्तेमाल करने लायक नहीं था। समस्या से परेशान रहवासियों ने जमकर हंगामा किया था और नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह नगर पालिका की टीम वार्ड नंबर 25 पहुंची और करीब 8 से 9 घरों के बोरवेल से पानी के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पानी पीने योग्य है या नहीं। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में सीवरेज लाइन की भी एक बार फिर सफाई करवाई, ताकि गंदे पानी की समस्या को दूर किया जा सके। वार्ड नंबर 25 के पार्षद सुनील पेंटर ने बताया कि कुछ घरों में बोरवेल से गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत मिली थी। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने 8 से 9 बोरवेल के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही रहवासियों को बताया जाएगा कि पानी पीने योग्य है या नहीं। हालांकि इस दौरान नगर पालिका की टीम और वार्डवासियों के बीच जमकर बहस भी हुई। रहवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन समय पर समाधान नहीं किया गया।

19 hrs ago
user_Shafik Khan
Shafik Khan
Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस ग्राम बरनावद में उत्साहपूर्वक मनाया गया
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस ग्राम बरनावद में उत्साहपूर्वक मनाया गया
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Sarvan Savita
    1
    Post by Sarvan Savita
    user_Sarvan Savita
    Sarvan Savita
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Bhatkhedi
    1
    Bhatkhedi
    user_Aakash Pathariya
    Aakash Pathariya
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आगर मालवा। होली पर्व के दौरान तीन दिनों तक लगातार कानून-व्यवस्था की ड्यूटी निभाने के बाद 6 मार्च को पुलिस लाइन आगर में “पुलिस की होली” मिलन समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस दौरान रंग-गुलाल, डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की पानी की बौछार के बीच पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ होली मनाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को और आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय, महिला थाना प्रभारी केसर राजपूत सहित आगर शहर के सभी थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रभारी रक्षित निरीक्षक जगदीश यादव द्वारा व्यक्त किया गया।
    1
    आगर मालवा। होली पर्व के दौरान तीन दिनों तक लगातार कानून-व्यवस्था की ड्यूटी निभाने के बाद 6 मार्च को पुलिस लाइन आगर में “पुलिस की होली” मिलन समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस दौरान रंग-गुलाल, डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की पानी की बौछार के बीच पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ होली मनाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को और आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय, महिला थाना प्रभारी केसर राजपूत सहित आगर शहर के सभी थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रभारी रक्षित निरीक्षक जगदीश यादव द्वारा व्यक्त किया गया।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    21 hrs ago
  • देवास में काली मस्जिद दरगाह पर रोजा अफ्तार हुआ।। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है दरगाह
    1
    देवास में काली मस्जिद दरगाह पर रोजा अफ्तार हुआ।। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है दरगाह
    user_Mms news24
    Mms news24
    Dewas, Indore•
    1 hr ago
  • शाजापुर - कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा के संयुक्त दल की औचक निरीक्षण कार्यवाही में गुरुवार शाम 6 बजे तक जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा सर्वप्रथम शिकायती सूचना पर शाजापुर नगर के शिवम मावा भंडार से मावा एवं न्यू अशोक उपहार गृह से मावा तथा जलेबी और सेवा बाजार किराना दुकान से रोस्टेड पोहा एवं सौंफ के सैंपल संग्रहित कर पांचों नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए है। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। पक्के बिलों का संधारण करने, स्वच्छता से कार्य करने, परिसर में साफ सफाई रखने, खरीदी बिल के संग्रहण विक्रय रिकॉर्ड संधारित करने, गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक स्तर की खाद्य सामग्री का ही संग्रहण तथा विक्रय करने के निर्देश दिए। जांच दल में प्रभारी नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम , खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमके वर्मा एवं केएल कुम्भकार, पुलिस बल एवं पटवारी शामिल रहे ।
    1
    शाजापुर - कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा के संयुक्त दल की औचक निरीक्षण कार्यवाही में गुरुवार शाम 6 बजे तक जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा सर्वप्रथम शिकायती सूचना पर शाजापुर नगर के शिवम मावा भंडार से मावा एवं न्यू अशोक उपहार गृह से मावा तथा जलेबी और सेवा बाजार किराना दुकान से रोस्टेड पोहा एवं सौंफ के सैंपल संग्रहित कर पांचों नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए है। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
पक्के बिलों का संधारण करने, स्वच्छता से कार्य करने, परिसर में साफ सफाई रखने, खरीदी बिल के संग्रहण विक्रय रिकॉर्ड संधारित करने, गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक स्तर की खाद्य सामग्री का ही संग्रहण तथा विक्रय करने के निर्देश दिए।
जांच दल में प्रभारी नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम , खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमके वर्मा एवं केएल कुम्भकार, पुलिस बल एवं पटवारी शामिल रहे ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अभी तक ये सब, ट्रेन, ओर, बस, में देखा जा रहा था अब तो फ्लाइट में भी शुरू हो गए.. कहा से आते है ये लोग..
    1
    अभी तक ये सब, ट्रेन, ओर, बस, में देखा जा रहा था अब तो फ्लाइट में भी शुरू हो गए.. कहा से आते है ये लोग..
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    2 hrs ago
  • Post by @rider 72
    1
    Post by @rider 72
    user_@rider 72
    @rider 72
    Video Creator खुजनेर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.