Shuru
Apke Nagar Ki App…
aash pathariya Bhatkhedi
Aakash Pathariya
aash pathariya Bhatkhedi
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- akshwnsyhshesyweh1
- Post by Suresh Chouhan1
- Post by Sarvan Savita1
- Bhatkhedi1
- आगर मालवा। होली पर्व के दौरान तीन दिनों तक लगातार कानून-व्यवस्था की ड्यूटी निभाने के बाद 6 मार्च को पुलिस लाइन आगर में “पुलिस की होली” मिलन समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस दौरान रंग-गुलाल, डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की पानी की बौछार के बीच पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ होली मनाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को और आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय, महिला थाना प्रभारी केसर राजपूत सहित आगर शहर के सभी थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रभारी रक्षित निरीक्षक जगदीश यादव द्वारा व्यक्त किया गया।1
- Post by News A2Z1
- Post by Dilip pilet Pilet1
- इंदौर गेट निवासी रील बाज रोशन यादव गिरफ्तार, यातायात नियमों के उल्लंघन और भ्रामक वीडियो मामले में कार्रवाई उज्जैन। सोशल मीडिया पर 'छपरी' रील बनाने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इंदौर गेट निवासी रोशन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद रोशन यादव थाने में अपने नाम की तख्ती हाथों में लेकर खड़ा नजर आया, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। रोशन यादव के खिलाफ पुलिस ने यातायात नियमों के घोर उल्लंघन और महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद को लेकर एक भ्रामक वीडियो बनाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया था। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए न केवल नियमों को ताक पर रखा, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़े लड्डू प्रसाद को लेकर गलत जानकारी प्रसारित की थी। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद युवक के तेवर ठंडे पड़ते दिखाई दिए। हालांकि, मामले में दर्ज धाराएं जमानती (Bailable) होने के कारण रोशन यादव को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर स्टंट करने और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा। #UjjainNews #MPPolice #MahakalMandir #TrafficRules #SocialMediaReels1