Shuru
Apke Nagar Ki App…
आधी रात को घर तोड़े पीड़ितों ने लगाए बेहद गंभीर आरोप ।
आपकी ताकत अयोध्या
आधी रात को घर तोड़े पीड़ितों ने लगाए बेहद गंभीर आरोप ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या।**निषाद राज वार्ड में बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी अयोध्या।**निषाद राज वार्ड में बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी। गणपति महोत्सव के चलते वार्ड में कई स्थानों पर गणपति महाराज की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ऐसे में लगातार बिजली कटौती से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती की समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि एक तरफ गणपति उत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ घंटों बिजली गुल रहने से परेशानी बढ़ गई है। **बिजली विभाग के अधिकारी मस्त, जनता त्रस्त—कई घंटों की कटौती से लोगों में आक्रोश।**1
- 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की जद में भाजपा के पूर्व पार्षद के नाका हनुमानगढ़ी स्थित घर-दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर। अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की जद में भाजपा के पूर्व पार्षद मुरारी यादव के नाका हनुमानगढ़ी स्थित घर-दुकान, वर्षों पुरानी पुश्तैनी संपत्ति पर चला बुलडोजर। मार्ग में यही भवन बन रहा था बाधा अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के विस्तार की कार्रवाई के बीच पूर्व पार्षद एवं करीब 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुरारी यादव का घर और दुकान बीती रात में ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। 14 कोसी मार्ग पूरा करने का प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर दबाव बना हुआ है।1
- रौनाही पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। रौनाही पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेन्द्र मौर्या (27) और भोला निषाद (23) के रूप में हुई। दोनों आरोपी गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मुबारकगंज के पास लिंक रोड से दोनों को पकड़ा। तस्करों के कब्जे से 24 गत्तों में 672 बोतल/शीशी बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 314.97 लीटर बताई गई है। शराब में रॉयल ग्रीन, ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर समेत विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार में महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने शराब के साथ वैगनार कार नंबर MH31FE8306 भी बरामद की है। वाहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।1
- अयोध्या। फिल्म 'हनुमान अंश' की सह-निर्माता अनुप्रिया नागर आज अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। अयोध्या। फिल्म 'हनुमान अंश' की सह-निर्माता अनुप्रिया नागर आज अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में अनुप्रिया ने कहा कि रामलला के दर्शन उनके लिए भावुक और सौभाग्य का पल है। अयोध्या आकर अद्भुत ऊर्जा और शांति मिलती है। उन्होंने राम मंदिर को करोड़ों सनातनियों की आस्था का प्रतीक बताया और सनातन धर्म के मूल्यों को जीवन में उतारने की बात कही।3
- आधी रात को घर तोड़े पीड़ितों ने लगाए बेहद गंभीर आरोप ।1
- अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जनौरा नाका स्थित नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। ब्रेकिंग अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जनौरा नाका स्थित नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई का स्थानीय पीड़ित लोगों ने विरोध भी किया। जिला प्रशासन के मुताबिक, ये मकान नजूल की जमीन पर बने थे। प्रशासन का दावा है कि भवनों के मुआवजे का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। कुछ प्रभावित लोग मामले को लेकर हाईकोर्ट भी पहुंचे थे। प्रशासन के अनुसार, हाईकोर्ट से अब दिशा-निर्देश आने के बाद कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। नवंबर में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा को देखते हुए जिला प्रशासन परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और अन्य तैयारियों को तेजी से पूरा करने में जुटा है।1
- दुनिया की जनता सुन लो शहर अब प्रदुशित अधिक हो रही है पेड़ पौधे अधिक लगाओ जीवन सफल बमाओ विश्व व अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं ने,,, देखो दुनिया के लोग जागो नही तो प्रदुषित शहर होने मे देरी नही होती जागो पर्यावरण सेव करो, आओ चले धरती माँ को हरियाली युक्त मौसम बनाओ जीवन अनमोल धरोहर है देख भाल करो, प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन में पेड़ पौधे अधिक लगाये जीवन खुशहाल बनाएं आओ हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं के साथ योग करें और पर्यावरण स्वच्छ सुंदर बनाएं भारत सरकार राज्यों की सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर चले पेड़ पौधे लगाने के लिए एनवायरनमेंट सेव करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,1
- सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में सेंध से हड़कंप। सोहावल अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में चोरों ने देवराकोट और रहीमपुर के बीच जंगल में स्थित प्रसिद्ध झंडहवा बाबा मंदिर को निशाना बनाते हुए सदियों पुरानी बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर लीं। सोमवार की रात हुई चोरी की घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रौनाही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। ज्ञात हो कि चोर मंदिर में स्थापित राम परिवार की प्राचीन प्रतिमाओं के साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति भी उठा ले गए। चोरी हुई प्रतिमाओं में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता की मूर्तियां शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार ये प्रतिमाएं काफी पुरानी और बेशकीमती हैं तथा इनके अष्टधातु की होने की बात बताई जा रही है। जंगल क्षेत्र में स्थित मंदिर में हुई चोरी की घटना से आसपास के ग्रामीणों में भी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंदिर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। पुलिस आसपास के इलाके में चोरों के आने-जाने के रास्तों और अन्य संभावित सुरागों की जांच कर रही है। मंदिर से प्राचीन प्रतिमाओं की चोरी होने से श्रद्धालुओं में भी रोष है। इस बारे में चौकी इंचार्ज सती चौरा है आलोक सिंह ने बताया की चोरी की रपट मंदिर के पुजारी रामसेवक दास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है1