logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांसवाड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 65 से अधिक बाइक जब्त बांसवाड़ा में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के सुपरविजन में कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली सीआई बुद्धराम बिश्नोई के नेतृत्व में 65 से अधिक मोटरसाइकिल जब्त की गईं। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान काटे और हेलमेट लाने के बाद ही उनकी बाइक छोड़ी गई। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने की हिदायत भी दी गई। कोतवाली पुलिस की ओर से पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।

7 hrs ago
user_Subhash Mehta
Subhash Mehta
Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
7 hrs ago

बांसवाड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 65 से अधिक बाइक जब्त बांसवाड़ा में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के सुपरविजन में कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली सीआई बुद्धराम बिश्नोई के नेतृत्व में 65 से अधिक मोटरसाइकिल जब्त की गईं। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान काटे और हेलमेट लाने के बाद ही उनकी बाइक छोड़ी गई। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने की हिदायत भी दी गई। कोतवाली पुलिस की ओर से पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के डूंगरा छोटा गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 15 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक दुकान के भीतर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।
    1
    बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के डूंगरा छोटा गांव में  चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 15 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक दुकान के भीतर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601 ग्राम पंचायत भवानपुरा को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें। जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।
    4
    राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601
ग्राम पंचायत भवानपुरा 
को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ 
यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें।
जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।
    user_Suresh Chandra
    Suresh Chandra
    Farmer आनंदपुरी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Dadu Bhil
    1
    Post by Dadu Bhil
    user_Dadu Bhil
    Dadu Bhil
    रतलाम, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Ishwarlal
    1
    Post by Ishwarlal
    user_Ishwarlal
    Ishwarlal
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जावरा मिंडाजी संगम पर डोंगी पलटने से डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को हुए हादसे के बाद से लगातार सर्चिंग अभियान जारी है, लेकिन सोमवार शाम 8 बजे तक भी युवक को तलाशा नहीं जा सका। घटनास्थल पर सोमवार सुबह से मौजूद करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डूबा युवक एक किसान का बेटा है और पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जाने के कारण दो दिन में भी उसे खोजा नहीं जा सका। > “संसाधनों की कमी साफ दिखाई दे रही है। अगर समय पर आधुनिक उपकरण और पर्याप्त टीम लगाई जाती तो शायद अब तक युवक मिल जाता। जब तक नदी से शव बाहर नहीं निकल जाता, हम रातभर यहीं डटे रहेंगे और प्रशासन को भी यहां से जाने नहीं देंगे।” — जीवन सिंह शेरपुर क्या है मामला? रविवार को मिंडाजी संगम पर तीन युवक डोंगी से नदी पार कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से डोंगी पलट गई और तीनों पानी में गिर गए। दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि एक गहरे पानी में लापता हो गया। सर्चिंग जारी गोताखोरों और पुलिस की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंधेरा होने के बावजूद लाइटें लगाकर सर्चिंग जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है.
    2
    जावरा मिंडाजी संगम पर डोंगी पलटने से डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को हुए हादसे के बाद से लगातार सर्चिंग अभियान जारी है, लेकिन सोमवार शाम 8 बजे तक भी युवक को तलाशा नहीं जा सका।
घटनास्थल पर सोमवार सुबह से मौजूद करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डूबा युवक एक किसान का बेटा है और पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जाने के कारण दो दिन में भी उसे खोजा नहीं जा सका।
> “संसाधनों की कमी साफ दिखाई दे रही है। अगर समय पर आधुनिक उपकरण और पर्याप्त टीम लगाई जाती तो शायद अब तक युवक मिल जाता। जब तक नदी से शव बाहर नहीं निकल जाता, हम रातभर यहीं डटे रहेंगे और प्रशासन को भी यहां से जाने नहीं देंगे।” — जीवन सिंह शेरपुर
क्या है मामला?
रविवार को मिंडाजी संगम पर तीन युवक डोंगी से नदी पार कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से डोंगी पलट गई और तीनों पानी में गिर गए। दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि एक गहरे पानी में लापता हो गया।
सर्चिंग जारी
गोताखोरों और पुलिस की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंधेरा होने के बावजूद लाइटें लगाकर सर्चिंग जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है.
    user_राघवेन्द्र सिंह
    राघवेन्द्र सिंह
    पत्रकार जावरा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई
    1
    surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    39 min ago
  • Post by DiNESH Damor
    1
    Post by DiNESH Damor
    user_DiNESH Damor
    DiNESH Damor
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था की जाएगी ताकि मरीजों को राहत मिलेगी।
    1
    बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था  की जाएगी ताकि  मरीजों को राहत मिलेगी।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.