Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुखर्जी नगर
Dadu Bhil
मुखर्जी नगर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- ताल : तहसील मुख्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ शासकीय प्राथमिक विद्यालय आक्याकला में कक्षा 5 वी में अध्यनरत बालक बालिकाओं का बिदाई समारोह आयोजित किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के शिक्षक प्रवीण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच मुकेश पाटीदार द्वारा की गई मुख्य अतिथि शिक्षक पालक संघ अध्यक्ष राकेश गुजराती और ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नरसिंह गुजराती थे विशेष अतिथि पूर्व जनपद सदस्य दरबार सिंह डोडिया, हाई स्कूल मुंडलाकला के शिक्षक दिनेश श्रीवास्तव पोस्ट मैन आदित्य जैन थे। कार्यक्रम के अंतर्गत बालक/ बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय की प्र अध्यापक श्री मति वर्षा कुशवाह, नजमा मंसूरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोषबाई परमार, प्राथमिक विद्यालय की प्र अधापिका श्री मति किरण शर्मा की गरिमामई उपस्तिथि रही । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का आभार प्रकाश सोनार्थी द्वारा व्यक्त किया गया।1
- शारदा कॉलोनी में सूने मकान के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी चोरी बांसवाड़ा शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। मोहित जरादी पुत्र हरिश्चंद्र अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां हल्दी कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौटने पर उनकी पत्नी ने घर के बाहर दो संदिग्धों को भागते देखा, लेकिन शोर मचाने तक वे फरार हो चुके थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा मिला। चोर 22 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 200 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये नकद ले गए। सूचना पर थानाधिकारी देवीलाल मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात से कॉलोनीवासियों में दहशत है।1
- महिदपुर/ महिदपुर में अभिभाषक संघ ने करेरा में संजय कुमार सक्सेना की 14/02/2026 को निर्गम हत्या हुई थी इसके लिए सभी ने ज्ञापन सौंपा सभी कार्य से विरत भी रहे मांगीलाल सोलंकी भविष्य दर्पण न्यूज संवाददाता महिदपुर 91793004801
- Post by KRISHNA DAMOR1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ महा शिवरात्रि पर्व पर रात्रि में हुआ भजनों का धार्मिक व रंगारंग कार्यक्रम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में महा शिवरात्रि पर्व पर विशाल भजन संध्या का मधुर आयोजन किया गया दुर दुर से भजनों को सुन ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा देर रात तक संगीत के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी पुरा क्षेत्र शिव मय नजर आया4
- पुष्कर अपने परिवार का इकलौता बेटा है। पूरे गांव में चिंता और पीड़ा का वातावरण है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक न तो कलेक्टर महोदय, न पुलिस अधीक्षक, और न ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एसडीएम से चर्चा करने पर बताया गया कि वे अन्य ड्यूटी पर हैं। जो रेस्क्यू टीम यहाँ मौजूद है, उसके पास भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, जिससे खोज अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जा सके। लगभग 28 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की उदासीनता अत्यंत चिंताजनक है। मैं प्रशासन से स्पष्ट आग्रह करता हूँ कि तत्काल उच्च स्तरीय रेस्क्यू टीम, आवश्यक उपकरण और विशेषज्ञ गोताखोरों की व्यवस्था की जाए, ताकि युवक की खोज शीघ्र हो सके। जीवन सिंह शेरपुर बोले यदि आज ही प्रभावी कार्रवाई प्रारंभ नहीं की जाती है, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्णतः प्रशासन की होगी।1
- ताल :- लोकतंत्र सैनानी (मीसाबंदी)भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. श्री बाबूलाल जी मेहता की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी मंडल ताल के अध्यक्ष शुभम राठौर मार्ग दर्शन और प्रेरणा से उनके पुत्र व्यवसाई अजय मेहता और नरेंद्र मेहता के सहयोग से नाक, कान, गला, और कैंसर रोग का जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया विस्तृत जानकारी देते हुवे बताया की जांच शिविर में WELO E N T हॉस्पिट्स इंदौर के योग्य चिकित्सको द्वारा जांच की गई कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद पंचायत आलोट के अध्यक्ष श्री कालुसिंह परिहार, और भाजपा जिला मंत्री श्री प्रताप सिंह चौहान द्वारा श्री बाबूलाल जी मेहता के चित्र पर माल्यार्पण एव द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। रजिस्ट्रेशन प्रातः 10 से 12 बजे तक व इसके पश्चात जांच की गई कार्यक्रम में बहु संख्या में गण मान्य और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मनोहर लाल आगार, कैलाश सेठिया, थानसिंह तंवर, पंडित दिलीप शर्मा, दिलीप मेडतवाल, कैलाश सेठिया, गोपीचंद देवड़ा, अरुण दुबे, गिरधारी सोलंकी, मनोज काला, मदन माली, मंडल महामंत्री अमित काला, नवीन मेहता, अंशुल धनोतिया, भावेश मेहता शिव नारायण सेठिया, शीतल सिंह सिसोदिया, कमलेश सितपुरिया, गोविंद मुखिया, बबलू माली, अभिषेक सिंह शुभम चौधरी, सहित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच और ग्रामीण उपस्थित थे, अंत में आभार अंशुल धनोतिया द्वारा व्यक्त किया गया।2
- जिनके विचार मजबूत नहीं होते वे बौखलाहट की स्थिति में आ जाते है- सांसद राजकुमार रोत1