Shuru
Apke Nagar Ki App…
शारदा कॉलोनी में सूने मकान के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी चोरी शारदा कॉलोनी में सूने मकान के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी चोरी बांसवाड़ा शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। मोहित जरादी पुत्र हरिश्चंद्र अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां हल्दी कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौटने पर उनकी पत्नी ने घर के बाहर दो संदिग्धों को भागते देखा, लेकिन शोर मचाने तक वे फरार हो चुके थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा मिला। चोर 22 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 200 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये नकद ले गए। सूचना पर थानाधिकारी देवीलाल मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात से कॉलोनीवासियों में दहशत है।
Subhash Mehta
शारदा कॉलोनी में सूने मकान के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी चोरी शारदा कॉलोनी में सूने मकान के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी चोरी बांसवाड़ा शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। मोहित जरादी पुत्र हरिश्चंद्र अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां हल्दी कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौटने पर उनकी पत्नी ने घर के बाहर दो संदिग्धों को भागते देखा, लेकिन शोर मचाने तक वे फरार हो चुके थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा मिला। चोर 22 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 200 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये नकद ले गए। सूचना पर थानाधिकारी देवीलाल मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात से कॉलोनीवासियों में दहशत है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी छोटी सरवा स्थित सर्वेश्वर महा देव मंदिर पर बर्फ की शिला से बनाएं भगवान शिव की की पुजा अर्चना धुमधाम से निकाली बाबा की सवारी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में स्थित सर्वेश्वर महा देव मंदिर चेतन्य धाम जुना अखाड़ा द्वारा घोषित शिव मंदिर पर महा शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया शिव भक्तो ने मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया व पुरे छोटी सरवा में डीजे की धुन पर भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई वहीं बर्फ के शिव लिंग बनाकर विधिवत पूजा अर्चना की जैसें जेसे भगवान शिव की शोभायात्रा बाजार में निकली महीलाओं पुरुषों व बच्चों ने डीजे पर बजने वाले भजनों पर जम कर नूत्य किया वहीं महा आरती व प्रसादी का वितरण किया गया उक्त जानकारी समाजसेवी देवेन्द्र जोशी ने दी4
- Post by Dadu Bhil1
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- Post by DiNESH Damor1
- Post by Jayantilal roat2
- शामगढ़ में वेद परिवार द्वारा चांदी की बनी जलधारी शिव हनुमान मंदिर पर भेंट की नगर में निकाली गई शोभा यात्रा राम मंदिर से होती हुई शिव हनुमान मंदिर पहुंची धूमधाम के साथ निकली शोभा यात्रा काफी संख्या मे दर्शनार्थियों की भीड़ नजर आई2
- जिनके विचार मजबूत नहीं होते वे बौखलाहट की स्थिति में आ जाते है- सांसद राजकुमार रोत1
- पुष्कर अपने परिवार का इकलौता बेटा है। पूरे गांव में चिंता और पीड़ा का वातावरण है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक न तो कलेक्टर महोदय, न पुलिस अधीक्षक, और न ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एसडीएम से चर्चा करने पर बताया गया कि वे अन्य ड्यूटी पर हैं। जो रेस्क्यू टीम यहाँ मौजूद है, उसके पास भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, जिससे खोज अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जा सके। लगभग 28 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की उदासीनता अत्यंत चिंताजनक है। मैं प्रशासन से स्पष्ट आग्रह करता हूँ कि तत्काल उच्च स्तरीय रेस्क्यू टीम, आवश्यक उपकरण और विशेषज्ञ गोताखोरों की व्यवस्था की जाए, ताकि युवक की खोज शीघ्र हो सके। जीवन सिंह शेरपुर बोले यदि आज ही प्रभावी कार्रवाई प्रारंभ नहीं की जाती है, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्णतः प्रशासन की होगी।1
- अब चंद घंटों में होगा अहमदाबाद का सफर संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। वागड़ अंचल के रेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे समय से आधुनिक रेल सुविधा की बाट जोह रहे डूंगरपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों का सपना साकार करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली और बंसीलाल कटारा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के बीच जब केसरिया रंग की यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ी, तो उपस्थित जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रहा था। - उदयपुर और वागड़ को मिली बड़ी सौगात मीडिया को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ और वागड़ की जनता की भावनाओं को समझते हुए यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उदयपुर-असरवा ब्रॉडगेज के बाद अब वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा। - सांसद राजकुमार रोत की अपील : सुविधाओं का लाभ उठाएं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस विश्वस्तरीय सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रेलवे इस मार्ग पर और भी बेहतर सेवाएं भविष्य में प्रदान कर सके। वहीं, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने इसे युवाओं के सपनों और व्यापार की गति के लिए एक नया अध्याय बताया। - सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी स्पीड और लग्जरी डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीणा ने ट्रेन की समय-सारणी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयरकार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच हैं। यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, आरामदायक सीटें और उत्कृष्ट खान-पान (चाय-नाश्ता-भोजन) की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, रेलवे एईएन चंद्रशेखर आजाद, पंकज जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत की इस शुरुआत से अब डूंगरपुर से अहमदाबाद और उदयपुर का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि आरामदायक भी बनेगा।1