logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वागड़ के विकास को लगे पंख : डूंगरपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना अब चंद घंटों में होगा अहमदाबाद का सफर संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। वागड़ अंचल के रेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे समय से आधुनिक रेल सुविधा की बाट जोह रहे डूंगरपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों का सपना साकार करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली और बंसीलाल कटारा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के बीच जब केसरिया रंग की यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ी, तो उपस्थित जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रहा था। ​ - उदयपुर और वागड़ को मिली बड़ी सौगात ​मीडिया को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ और वागड़ की जनता की भावनाओं को समझते हुए यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उदयपुर-असरवा ब्रॉडगेज के बाद अब वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा। - ​सांसद राजकुमार रोत की अपील : सुविधाओं का लाभ उठाएं क्षेत्रवासी ​कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस विश्वस्तरीय सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रेलवे इस मार्ग पर और भी बेहतर सेवाएं भविष्य में प्रदान कर सके। वहीं, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने इसे युवाओं के सपनों और व्यापार की गति के लिए एक नया अध्याय बताया। - ​सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी स्पीड और लग्जरी ​डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीणा ने ट्रेन की समय-सारणी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयरकार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच हैं। यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, आरामदायक सीटें और उत्कृष्ट खान-पान (चाय-नाश्ता-भोजन) की व्यवस्था रहेगी। ​इस अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, रेलवे एईएन चंद्रशेखर आजाद, पंकज जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत की इस शुरुआत से अब डूंगरपुर से अहमदाबाद और उदयपुर का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि आरामदायक भी बनेगा।

8 hrs ago
user_Santosh vyas
Santosh vyas
Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

वागड़ के विकास को लगे पंख : डूंगरपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना अब चंद घंटों में होगा अहमदाबाद का सफर संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। वागड़ अंचल के रेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे समय से आधुनिक रेल सुविधा की बाट जोह रहे डूंगरपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों का सपना साकार करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली और बंसीलाल कटारा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के बीच जब केसरिया रंग की यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ी, तो उपस्थित जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रहा था। ​ - उदयपुर और वागड़ को मिली बड़ी सौगात ​मीडिया को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ और वागड़ की जनता की भावनाओं को समझते हुए यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उदयपुर-असरवा ब्रॉडगेज के बाद अब वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा। - ​सांसद राजकुमार रोत की अपील : सुविधाओं का लाभ उठाएं क्षेत्रवासी ​कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस विश्वस्तरीय सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रेलवे इस मार्ग पर और भी बेहतर सेवाएं भविष्य में प्रदान कर सके। वहीं, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने इसे युवाओं के सपनों और व्यापार की गति के लिए एक नया अध्याय बताया। - ​सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी स्पीड और लग्जरी ​डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीणा ने ट्रेन की समय-सारणी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयरकार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच हैं। यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, आरामदायक सीटें और उत्कृष्ट खान-पान (चाय-नाश्ता-भोजन) की व्यवस्था रहेगी। ​इस अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, रेलवे एईएन चंद्रशेखर आजाद, पंकज जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत की इस शुरुआत से अब डूंगरपुर से अहमदाबाद और उदयपुर का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि आरामदायक भी बनेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अब चंद घंटों में होगा अहमदाबाद का सफर संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। वागड़ अंचल के रेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे समय से आधुनिक रेल सुविधा की बाट जोह रहे डूंगरपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों का सपना साकार करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली और बंसीलाल कटारा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के बीच जब केसरिया रंग की यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ी, तो उपस्थित जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रहा था। ​ - उदयपुर और वागड़ को मिली बड़ी सौगात ​मीडिया को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ और वागड़ की जनता की भावनाओं को समझते हुए यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उदयपुर-असरवा ब्रॉडगेज के बाद अब वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा। - ​सांसद राजकुमार रोत की अपील : सुविधाओं का लाभ उठाएं क्षेत्रवासी ​कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस विश्वस्तरीय सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रेलवे इस मार्ग पर और भी बेहतर सेवाएं भविष्य में प्रदान कर सके। वहीं, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने इसे युवाओं के सपनों और व्यापार की गति के लिए एक नया अध्याय बताया। - ​सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी स्पीड और लग्जरी ​डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीणा ने ट्रेन की समय-सारणी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयरकार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच हैं। यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, आरामदायक सीटें और उत्कृष्ट खान-पान (चाय-नाश्ता-भोजन) की व्यवस्था रहेगी। ​इस अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, रेलवे एईएन चंद्रशेखर आजाद, पंकज जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत की इस शुरुआत से अब डूंगरपुर से अहमदाबाद और उदयपुर का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि आरामदायक भी बनेगा।
    1
    अब चंद घंटों में होगा अहमदाबाद का सफर
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। वागड़ अंचल के रेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे समय से आधुनिक रेल सुविधा की बाट जोह रहे डूंगरपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों का सपना साकार करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली और बंसीलाल कटारा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के बीच जब केसरिया रंग की यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ी, तो उपस्थित जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रहा था।
​
- उदयपुर और वागड़ को मिली बड़ी सौगात
​मीडिया को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ और वागड़ की जनता की भावनाओं को समझते हुए यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उदयपुर-असरवा ब्रॉडगेज के बाद अब वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा।
- ​सांसद राजकुमार रोत की अपील : सुविधाओं का लाभ उठाएं क्षेत्रवासी
​कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस विश्वस्तरीय सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रेलवे इस मार्ग पर और भी बेहतर सेवाएं भविष्य में प्रदान कर सके। वहीं, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने इसे युवाओं के सपनों और व्यापार की गति के लिए एक नया अध्याय बताया।
- ​सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी स्पीड और लग्जरी
​डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीणा ने ट्रेन की समय-सारणी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयरकार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच हैं। यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, आरामदायक सीटें और उत्कृष्ट खान-पान (चाय-नाश्ता-भोजन) की व्यवस्था रहेगी।
​इस अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, रेलवे एईएन चंद्रशेखर आजाद, पंकज जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत की इस शुरुआत से अब डूंगरपुर से अहमदाबाद और उदयपुर का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि आरामदायक भी बनेगा।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • उदयपुर को हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। सिटी रेलवे स्टेशन से उदयपुर–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ किया गया। ट्रेन को सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़ सांसद) और मन्नालाल रावत (उदयपुर सांसद) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन 18 फरवरी से सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से संचालित होगी।
    1
    उदयपुर को हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। सिटी रेलवे स्टेशन से उदयपुर–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ किया गया। ट्रेन को सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़ सांसद) और मन्नालाल रावत (उदयपुर सांसद) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन 18 फरवरी से सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से संचालित होगी।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जिनके विचार मजबूत नहीं होते वे बौखलाहट की स्थिति में आ जाते है- सांसद राजकुमार रोत
    1
    जिनके विचार मजबूत नहीं होते वे बौखलाहट की स्थिति में आ जाते है- सांसद राजकुमार रोत
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • उदयपुर ब्रेकिंग उदयपुर, 16 फरवरी। झीलों की नगरी उदयपुर में इको पर्यटन को नई दिशा देते हुए बहुप्रतीक्षित लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का आज भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया (पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह परियोजनाएं सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। लायन सफारी के माध्यम से पर्यटक अब प्राकृतिक परिवेश में शेरों को करीब से देख सकेंगे, वहीं रेप्टाइल पार्क में विभिन्न प्रजातियों के सरीसृपों को सुरक्षित वातावरण में संरक्षित और प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में स्थापित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। यह केंद्र घायल एवं संकटग्रस्त वन्यजीवों के उपचार और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, समाजसेवी रविंद्र श्रीमाली, गोविंद सिंह टांक सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से उदयपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और वन्यजीव संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उदयपुर का सज्जनगढ़ अब केवल ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक इको-टूरिज्म का नया हब बनकर उभर रहा है।
    1
    उदयपुर ब्रेकिंग
उदयपुर, 16 फरवरी। झीलों की नगरी उदयपुर में इको पर्यटन को नई दिशा देते हुए बहुप्रतीक्षित लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का आज भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया (पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
यह परियोजनाएं सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। लायन सफारी के माध्यम से पर्यटक अब प्राकृतिक परिवेश में शेरों को करीब से देख सकेंगे, वहीं रेप्टाइल पार्क में विभिन्न प्रजातियों के सरीसृपों को सुरक्षित वातावरण में संरक्षित और प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में स्थापित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। यह केंद्र घायल एवं संकटग्रस्त वन्यजीवों के उपचार और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, समाजसेवी रविंद्र श्रीमाली, गोविंद सिंह टांक सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से उदयपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और वन्यजीव संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
उदयपुर का सज्जनगढ़ अब केवल ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक इको-टूरिज्म का नया हब बनकर उभर रहा है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जीवाखुटा से आमलीपाडा बांसवाड़ा से दाहोद हाईवे तक रोड अत्यधिक खराब है स्थिति बहुत भयंकर है और एक-एक फिट के खड़े हो गए हैं कोई ध्यान देने वाला नहीं है कृपया करके इसको ध्यान देवे नहीं तो यह चुनाव के टाइम में सबक सिखा देंगे जनता परेशान हो चुके हैं
    2
    जीवाखुटा से आमलीपाडा बांसवाड़ा से दाहोद हाईवे तक रोड अत्यधिक खराब है स्थिति बहुत भयंकर है और एक-एक फिट के खड़े हो गए हैं कोई ध्यान देने वाला नहीं है कृपया करके इसको ध्यान देवे नहीं तो यह चुनाव के टाइम में सबक सिखा देंगे जनता परेशान हो चुके हैं
    user_BHARAT KUMAR PATEL
    BHARAT KUMAR PATEL
    सज्जनगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ महा शिवरात्रि पर्व पर रात्रि में हुआ भजनों का धार्मिक व रंगारंग कार्यक्रम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में महा शिवरात्रि पर्व पर विशाल भजन संध्या का मधुर आयोजन किया गया दुर दुर से भजनों को सुन ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा देर रात तक संगीत के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी पुरा क्षेत्र शिव मय नजर आया
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
कुशलगढ़ 
महा शिवरात्रि पर्व पर रात्रि में हुआ भजनों का धार्मिक व रंगारंग कार्यक्रम 
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में महा शिवरात्रि पर्व पर विशाल भजन संध्या का मधुर आयोजन किया गया दुर दुर से भजनों को सुन ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा देर रात तक संगीत के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी पुरा क्षेत्र शिव मय नजर आया
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गोगुंदा क्षेत्र में बीती रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना के दौरान मकान मालिक किशन सिंह के जागने पर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। किशन सिंह और उनकी पत्नी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान किशन सिंह ने भागते बदमाशों का पीछा भी किया। अफरा-तफरी में एक बदमाश का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। पीड़ित ग्रामीणों के साथ गोगुंदा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
    1
    गोगुंदा क्षेत्र में बीती रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना के दौरान मकान मालिक किशन सिंह के जागने पर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए।
किशन सिंह और उनकी पत्नी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान किशन सिंह ने भागते बदमाशों का पीछा भी किया। अफरा-तफरी में एक बदमाश का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने बरामद कर लिया।
पीड़ित ग्रामीणों के साथ गोगुंदा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.