उदयपुर में इको पर्यटन को लगे पंख बहुप्रतीक्षित सज्जनगढ़ लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का लोकार्पण उदयपुर ब्रेकिंग उदयपुर, 16 फरवरी। झीलों की नगरी उदयपुर में इको पर्यटन को नई दिशा देते हुए बहुप्रतीक्षित लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का आज भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया (पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह परियोजनाएं सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। लायन सफारी के माध्यम से पर्यटक अब प्राकृतिक परिवेश में शेरों को करीब से देख सकेंगे, वहीं रेप्टाइल पार्क में विभिन्न प्रजातियों के सरीसृपों को सुरक्षित वातावरण में संरक्षित और प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में स्थापित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। यह केंद्र घायल एवं संकटग्रस्त वन्यजीवों के उपचार और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, समाजसेवी रविंद्र श्रीमाली, गोविंद सिंह टांक सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से उदयपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और वन्यजीव संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उदयपुर का सज्जनगढ़ अब केवल ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक इको-टूरिज्म का नया हब बनकर उभर रहा है।
उदयपुर में इको पर्यटन को लगे पंख बहुप्रतीक्षित सज्जनगढ़ लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का लोकार्पण उदयपुर ब्रेकिंग उदयपुर, 16 फरवरी। झीलों की नगरी उदयपुर में इको पर्यटन को नई दिशा देते हुए बहुप्रतीक्षित लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का आज भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया (पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह परियोजनाएं सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। लायन सफारी के माध्यम से पर्यटक अब प्राकृतिक परिवेश में शेरों को करीब से देख सकेंगे, वहीं रेप्टाइल पार्क में विभिन्न प्रजातियों के सरीसृपों को सुरक्षित वातावरण में संरक्षित और प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में स्थापित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। यह केंद्र घायल एवं संकटग्रस्त वन्यजीवों के उपचार और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, समाजसेवी रविंद्र श्रीमाली, गोविंद सिंह टांक सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से उदयपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और वन्यजीव संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उदयपुर का सज्जनगढ़ अब केवल ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक इको-टूरिज्म का नया हब बनकर उभर रहा है।
- Post by Champat kharadi1
- खिमेल संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति खिमेल आश्रम में महाशिवरात्रि के पावन देर रात एक भव्य महाअनुष्ठान एवं महारुद्र अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आश्रम के महंत योगी सूरजनाथ जी महाराज ने बताया की इस अनुष्ठान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्र गौमाता घोषित किए जाने की भावना को प्रकट करना तथा सनातन धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना बताया जा रहा है। यह पावन अनुष्ठान विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर खिमेल के आराध्य भगवान भगवान शिव को समर्पित है। महारुद्र अभिषेक विद्वान पंडितो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्र पाठ, हवन एवं विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। विशेष रूप से समस्त भक्तगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। आयोजकों के अनुसार, यह महा अनुष्ठान समाज में धर्म, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को सशक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती का भी आयोजन होगा।1
- बाली। चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन को पाली जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल द्वारा पीएमएसएमए व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के उत्कृष्ठ कार्य करने पर चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन को जिला स्तरीय समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने पर डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने माला साफा पहनाकर स्वागत कर बधाई दी और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल, बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया का ग्रामीणों ने आभार जताया। गैरतलब है कि पाली जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल ने सराहनीय कार्य करने वाले चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन सहित 12 चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा अधिकारियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर चामुंडेरी प्रसासक जसवंत राज मेवाडा, सहकारी समिति उपाध्यक्ष बीजेपी पवक्ता हरिसिंह पवार, सेवा निर्वत नर्सिग अधिकारी ओम प्रकाश लखारा, सेरु सिंह पवार, रंजीत सिंह मेफावत, सुभाष चंद्र, दिलीप कुमार, भूपेंद्र पालीवाल, पिंटु कुमार सहित कही ग्रामीण मौजूद रहे।1
- अब चंद घंटों में होगा अहमदाबाद का सफर संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। वागड़ अंचल के रेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे समय से आधुनिक रेल सुविधा की बाट जोह रहे डूंगरपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों का सपना साकार करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली और बंसीलाल कटारा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के बीच जब केसरिया रंग की यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ी, तो उपस्थित जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रहा था। - उदयपुर और वागड़ को मिली बड़ी सौगात मीडिया को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ और वागड़ की जनता की भावनाओं को समझते हुए यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उदयपुर-असरवा ब्रॉडगेज के बाद अब वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा। - सांसद राजकुमार रोत की अपील : सुविधाओं का लाभ उठाएं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस विश्वस्तरीय सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रेलवे इस मार्ग पर और भी बेहतर सेवाएं भविष्य में प्रदान कर सके। वहीं, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने इसे युवाओं के सपनों और व्यापार की गति के लिए एक नया अध्याय बताया। - सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी स्पीड और लग्जरी डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीणा ने ट्रेन की समय-सारणी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयरकार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच हैं। यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, आरामदायक सीटें और उत्कृष्ट खान-पान (चाय-नाश्ता-भोजन) की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, रेलवे एईएन चंद्रशेखर आजाद, पंकज जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत की इस शुरुआत से अब डूंगरपुर से अहमदाबाद और उदयपुर का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि आरामदायक भी बनेगा।1
- पहाड़ों में मंदिर खतरे में ब्लास्टिंग से मंदिर को वो रहा नुकसान एकलिंग नाथ महादेव की पहाड़ी पर सरकारी पानी की टंकी को हो सकता है बड़ा नुकसान #breakingnews1
- आबूरोड स्थित रॉयल राजस्थान पब्लिक स्कूल में “इम्पोर्टेंस ऑफ एजुकेशन एंड साइबर सेफ्टी” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। शिक्षा से ही सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है, सही-गलत का ज्ञान मिलता है तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा प्राप्त होती है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ही सफलता की कुंजी बताया गया। इसके साथ ही डिजिटल युग में साइबर सेफ्टी की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने से होने वाले दुष्परिणामों तथा मजबूत पासवर्ड रखने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि इंटरनेट का उपयोग हमेशा सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें। अज्ञात कॉल, संदेश या लिंक से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों अथवा शिक्षकों को दें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना, बल्कि उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।2
- जानकारी के अनुसार- पाली जिले के खौड़ गांव निवासी पार्वती देवी (70) पत्नी रताराम प्रजापत अपने बेटे चम्पालाल (50) के साथ शनिवार को बाइक से हेमावास गांव आ रही थी। इस दौरान सोनाई मांझी गांव के निकट तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैरों के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इससे महिला के दोनों पैरों में फ्रेक्चर हो गया।1
- सिरोही रोड (पिंडवाड़ा) सिरोही रोड क्षेत्र में स्थित श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर में दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को “एक शाम श्री नंदेश्वर महादेव के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का विधिवत अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- Post by VAGAD news241