Shuru
Apke Nagar Ki App…
हथियारबंद बदमाशों का घर में घुसकर चोरी का प्रयास, जागने पर किया हमला गोगुंदा क्षेत्र में बीती रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना के दौरान मकान मालिक किशन सिंह के जागने पर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। किशन सिंह और उनकी पत्नी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान किशन सिंह ने भागते बदमाशों का पीछा भी किया। अफरा-तफरी में एक बदमाश का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। पीड़ित ग्रामीणों के साथ गोगुंदा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
Vishnu lohar
हथियारबंद बदमाशों का घर में घुसकर चोरी का प्रयास, जागने पर किया हमला गोगुंदा क्षेत्र में बीती रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना के दौरान मकान मालिक किशन सिंह के जागने पर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। किशन सिंह और उनकी पत्नी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान किशन सिंह ने भागते बदमाशों का पीछा भी किया। अफरा-तफरी में एक बदमाश का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। पीड़ित ग्रामीणों के साथ गोगुंदा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
- AJEY KUMARJhallara, Udaipur💣8 hrs ago
- AJEY KUMARJhallara, Udaipur😡8 hrs ago
- AJEY KUMARJhallara, Udaipur😂8 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर को हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। सिटी रेलवे स्टेशन से उदयपुर–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ किया गया। ट्रेन को सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़ सांसद) और मन्नालाल रावत (उदयपुर सांसद) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन 18 फरवरी से सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से संचालित होगी।1
- उदयपुर ब्रेकिंग उदयपुर, 16 फरवरी। झीलों की नगरी उदयपुर में इको पर्यटन को नई दिशा देते हुए बहुप्रतीक्षित लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का आज भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया (पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह परियोजनाएं सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। लायन सफारी के माध्यम से पर्यटक अब प्राकृतिक परिवेश में शेरों को करीब से देख सकेंगे, वहीं रेप्टाइल पार्क में विभिन्न प्रजातियों के सरीसृपों को सुरक्षित वातावरण में संरक्षित और प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में स्थापित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। यह केंद्र घायल एवं संकटग्रस्त वन्यजीवों के उपचार और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, समाजसेवी रविंद्र श्रीमाली, गोविंद सिंह टांक सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से उदयपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और वन्यजीव संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उदयपुर का सज्जनगढ़ अब केवल ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक इको-टूरिज्म का नया हब बनकर उभर रहा है।1
- Post by Jayantilal roat2
- Post by Pappu d1
- अब चंद घंटों में होगा अहमदाबाद का सफर संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। वागड़ अंचल के रेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे समय से आधुनिक रेल सुविधा की बाट जोह रहे डूंगरपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों का सपना साकार करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली और बंसीलाल कटारा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के बीच जब केसरिया रंग की यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ी, तो उपस्थित जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रहा था। - उदयपुर और वागड़ को मिली बड़ी सौगात मीडिया को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ और वागड़ की जनता की भावनाओं को समझते हुए यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उदयपुर-असरवा ब्रॉडगेज के बाद अब वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा। - सांसद राजकुमार रोत की अपील : सुविधाओं का लाभ उठाएं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस विश्वस्तरीय सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रेलवे इस मार्ग पर और भी बेहतर सेवाएं भविष्य में प्रदान कर सके। वहीं, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने इसे युवाओं के सपनों और व्यापार की गति के लिए एक नया अध्याय बताया। - सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी स्पीड और लग्जरी डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीणा ने ट्रेन की समय-सारणी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयरकार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच हैं। यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, आरामदायक सीटें और उत्कृष्ट खान-पान (चाय-नाश्ता-भोजन) की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, रेलवे एईएन चंद्रशेखर आजाद, पंकज जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत की इस शुरुआत से अब डूंगरपुर से अहमदाबाद और उदयपुर का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि आरामदायक भी बनेगा।1
- सरूपगंज माण्डवाडा खालस गांव की सिंगाराजोड की पहाड़ी पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में रविवार महाशिवरात्रि को ठीक रात 12 बजे मंदिर में पहाड़ी की चट्टान से जल की धारा निकलते ही वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। मंदिर के महंत वैरागी संत श्रवणदास महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि को मंदिर में एक निश्चित जगह पर पूजा अर्चना कर वहां पर नारियल की स्थापना की गई। पूजा अर्चना शुरू की गई। रात 12 बजे मंदिर की चट्टान से जल की धारा निकली जिस पर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। उन्होंने बताया कि यह परंपरा व विश्वास वर्षों से चला आ रहा है। जल के प्रकट होते ही विशेष आरती उतारी गई।जाती है। वहां उपस्थित लोगों ने जल की धारा के दर्शन किए। इस दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालू मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर रात को भजन सत्संग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।1
- सर्व धाम मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। आबूरोड। शहर के सनसिटी कॉलोनी स्थित सर्व धाम मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव को लेकर कॉलोनी निवासियों मै उत्साह का मोहाल देखने को मिला। कॉलोनी निवासी महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि प्रातः हेतल मोदी के घर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा कॉलोनी के प्रमुख मार्गो से होकर मंदिर पहुंच संपन्न हुई। कलश यात्रा के मार्ग में निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जिससे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत् पश्चात हवन-यज्ञ हुआ जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर मंगल कमान की। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर महिला वर्ग मे संगीता शर्मा, आशा प्रजापत, लाली शर्मा, उर्मिला त्यागी, आशा गोयल, विन्नी, रूही, मुनीर, वीणा, पवन, राजू, सरोज, कैलाश अग्रवाल, विमला, रेणुका, श्वेता, माया, खुशी, प्रीति, मीना कर्दम तथा पुरुष वर्ग में भूपेंद्र त्यागी, मनोज शर्मा, प्यारे लाल, सुरेन्द्र, पूनम मीणा, भंवर सिंह, मोंटी, रोनित अग्रवाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कृष्ण हॉस्पिटल संचालक डॉ राम कृष्णा मोदी और हेतल बेन का विशेष आभार प्रकट किया जिन्होंने भगवान विष्णु, मा लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करवाई।3
- गोगुंदा क्षेत्र में बीती रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना के दौरान मकान मालिक किशन सिंह के जागने पर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। किशन सिंह और उनकी पत्नी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान किशन सिंह ने भागते बदमाशों का पीछा भी किया। अफरा-तफरी में एक बदमाश का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। पीड़ित ग्रामीणों के साथ गोगुंदा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।1