Shuru
Apke Nagar Ki App…
inst video like please 👍
KRISHNA DAMOR
inst video like please 👍
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Ek kahani....... JAY JAVAN JAY KISAN.1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- Post by VIKRAM SING GURJAR1
- बड़वानी के नागलवाड़ी स्थित भिलट देव धाम में सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के जन्मदिवस पर सिकल सेल व टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद रतलाम-झाबुआ अनिता नागरसिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग अंतरसिंह आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष खरगोन श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, भाजपा जिला अध्यक्ष बड़वानी अजय यादव, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, संस्था अध्यक्ष श्रीमती बसंती गजेंद्रसिंह पटेल, डॉ. प्रकाश शास्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच व परामर्श दिए गए तथा “हर ग्राम–एक काम” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।1
- देपालपुर में T20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत का जस्न मनाया गया1
- जिनके विचार मजबूत नहीं होते वे बौखलाहट की स्थिति में आ जाते है- सांसद राजकुमार रोत1
- बड़वानी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बड़वानी के एक मोहल्ले का है, जहां सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित अंकित निगवाल ने बताया कि वे परिवार सहित रविवार को मनवाड़ा गांव स्थित नानी घर गए हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाहर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर के दरवाजे का ताला भी तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। घर से कान के एक जोड़ी जेवर, पायजेब सहित अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसी रात मोहल्ले में एक अन्य स्थान पर भी चोरी की घटना हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।1
- बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र में नरवाली रोड पर एक टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार चार महिलाएं और दो बच्चे घायल हुए हैं। सभी घायल खमेरा के पास शिव मंदिर में लगे भाटिया मेले से लौट रहे थे, तभी अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद परिजन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए घाटोल ले गए। हालत को देखते हुए बाद में 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में मकनपुरा गांव निवासी हुंकली पत्नी देवीलाल, अलकु पत्नी अर्जुन और तुलसी पत्नी कांजी सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुटी हुई है।1
- जावरा मिंडाजी संगम पर डोंगी पलटने से डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को हुए हादसे के बाद से लगातार सर्चिंग अभियान जारी है, लेकिन सोमवार शाम 8 बजे तक भी युवक को तलाशा नहीं जा सका। घटनास्थल पर सोमवार सुबह से मौजूद करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डूबा युवक एक किसान का बेटा है और पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जाने के कारण दो दिन में भी उसे खोजा नहीं जा सका। > “संसाधनों की कमी साफ दिखाई दे रही है। अगर समय पर आधुनिक उपकरण और पर्याप्त टीम लगाई जाती तो शायद अब तक युवक मिल जाता। जब तक नदी से शव बाहर नहीं निकल जाता, हम रातभर यहीं डटे रहेंगे और प्रशासन को भी यहां से जाने नहीं देंगे।” — जीवन सिंह शेरपुर क्या है मामला? रविवार को मिंडाजी संगम पर तीन युवक डोंगी से नदी पार कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से डोंगी पलट गई और तीनों पानी में गिर गए। दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि एक गहरे पानी में लापता हो गया। सर्चिंग जारी गोताखोरों और पुलिस की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंधेरा होने के बावजूद लाइटें लगाकर सर्चिंग जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है.2