बड़वानी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लाखों के जेवरात पार बड़वानी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बड़वानी के एक मोहल्ले का है, जहां सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित अंकित निगवाल ने बताया कि वे परिवार सहित रविवार को मनवाड़ा गांव स्थित नानी घर गए हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाहर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर के दरवाजे का ताला भी तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। घर से कान के एक जोड़ी जेवर, पायजेब सहित अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसी रात मोहल्ले में एक अन्य स्थान पर भी चोरी की घटना हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
बड़वानी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लाखों के जेवरात पार बड़वानी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बड़वानी के एक मोहल्ले का है, जहां सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित अंकित निगवाल ने बताया कि वे परिवार सहित रविवार को मनवाड़ा गांव स्थित नानी घर गए हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाहर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर के दरवाजे का ताला भी तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। घर से कान के एक जोड़ी जेवर, पायजेब सहित अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसी रात मोहल्ले में एक अन्य स्थान पर भी चोरी की घटना हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
- राऊ थाना क्षेत्र में, थाने के ठीक सामने आलू से भरा एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। 📍 हादसा रात के समय हुआ, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। 🚨 राहत की बात यह है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इतनी व्यस्त सड़क पर सुरक्षा इंतज़ाम कितने मजबूत हैं? क्या ओवरलोडिंग या तेज रफ्तार इसकी वजह थी? इसकी जांच जारी है। मैं हूं प्रिंस धुळे, आप देख रहे हैं… आपके शहर की हर छोटी-बड़ी खबर, सबसे पहले। फॉलो जरूर करें, क्योंकि खबर वही जो सीधी और सटीक हो। 🎤1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ महू के पीठ रोड स्थित 9 नंबर मिलिट्री फार्म गेट के पास आज एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और मौत के कारणों का भी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।1
- Post by VIKRAM SING GURJAR1
- Post by User74511
- देपालपुर में T20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत का जस्न मनाया गया1
- इंदौर में लूट के इरादे से 45 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, चंद दिन में दो आरोपी गिरफ्तार एंकर - इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 फरवरी की सुबह मिले 45 वर्षीय युवक के रक्तरंजित शव के मामले में पुलिस ने तीन दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। वीओ - दरअसल यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां 11 फरवरी की सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 45 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान खोजीराम राम पिता लखन लाल नारंगी, निवासी लक्ष्मीबाई नगर और मूल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि युवक की हत्या बेहद जघन्य तरीके से की गई थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से 18 से अधिक वार किए गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड को चिन्हित प्रकरण में दर्ज कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वही एसीपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन दिनों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट की नीयत से खोजीराम से मोबाइल, पर्स और नकदी छीनी थी। विरोध करने पर पहले मारपीट की गई और जब मृतक ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो गुस्से में आकर आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल सिम, पर्स, दोपहिया वाहन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जा रही है। बाइट - राजेश व्यास --- डीसीपी2
- बड़वानी। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के आह्वान पर सोमवार को अभिभाषक संघ बड़वानी के समस्त अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि जिला करेरा, जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसकी अभिभाषक संघ बड़वानी ने घोर निंदा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, जिससे वकील स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लंबे समय से राज्य शासन से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अभिभाषक संघ बड़वानी के अध्यक्ष सोहनलाल पाटीदार ने बड़वानी विधायक एवं अधिवक्ता राजन मण्डलोई से दूरभाष पर चर्चा कर इस गंभीर विषय को मध्यप्रदेश विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। विधायक मण्डलोई ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष जे. ए. कुरैशी, सचिव नुरुज़्ज़मा शेख, सह सचिव दीपक चौहान, कोषाध्यक्ष महेश वैष्णव, ग्रंथपाल लकीरुद्दीन शेख, सर्वकारिणी सदस्य सीताराम खन्ना, आयुष वर्मा एवं नेहा शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अभिभाषक संघ ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। Byte-अभिभाषक संघ बड़वानी के अध्यक्ष सोहनलाल पाटीदार1
- देश की सबसे बड़ी अदालत से आई बड़ी खबर… अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को नहीं मिली राहत!” 📰 मुख्य खबर: सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा – अभी राहत का सवाल ही नहीं उठता। अबू सलेम ने अपनी सजा और मामले को लेकर राहत की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए याचिका को ठुकरा दिया। ⚖️ कोर्ट की टिप्पणी: कोर्ट ने गंभीर अपराधों और आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। साथ ही, आगे की प्रक्रिया के लिए हाईकोर्ट जाने का रास्ता खुला बताया गया है। फिलहाल अबू सलेम को कोई तत्काल राहत नहीं मिलेगी। “देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश… कानून से ऊपर कोई नहीं।”1
- सयाजी होटल में 119वीं कैट चैंपियनशिप संपन्न 📍 इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित Sayaji Hotel Indore में आयोजित 119वीं कैट चैंपियनशिप का आयोजन बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रजातियों की 150 से अधिक बिल्लियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में देशभर से कैट लवर्स और ब्रीडर्स पहुंचे, जहां विभिन्न श्रेणियों में बिल्लियों का प्रदर्शन और मूल्यांकन किया गया। जजों द्वारा उनकी नस्ल, स्वास्थ्य, ग्रूमिंग और व्यवहार के आधार पर अंक दिए गए। 🥇 महू ने बनाया रिकॉर्ड इस चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा कैट एंट्री का रिकॉर्ड महू से दर्ज किया गया। महू के पूरब यादव, दिग्विजय सिंह और समीर अमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेताओं ने बताया कि उनके पास कई प्रकार की दुर्लभ और आकर्षक प्रजातियों की बिल्लियां हैं, जिनकी वे विशेष देखभाल और ट्रेनिंग करते हैं। कैट लवर्स की दुनिया में उनका नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। 🏅 कई अवॉर्ड्स पर महू का दबदबा प्रतियोगिता में महू के प्रतिभागियों ने अनेक अवॉर्ड अपने नाम किए और शहर का गौरव बढ़ाया। आयोजन के दौरान विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन ने इंदौर में पेट लवर्स के बीच एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। ✍️ रिपोर्ट – आकाश कोहली, निडर भारत न्यूज़ 📍1