Shuru
Apke Nagar Ki App…
User7451
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- महिदपुर रोड/ नगर में प्रसिद्ध मंदिर श्री त्रिभुवन नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया महिदपुर रोड में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया बाबा त्रिभुवननाथ जी का श्रृंगार बहुत ही आकर्षक सजाया गया जिसमें उन्हें रुद्राक्ष, बेलपत्र ,मेवों और फूलों से सजाया गया यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती जी के विवाह का प्रतीक है सभी भक्तों ने बाबा के मंदिर में दर्शन किए बाबा की बारात नगर में डोल, नगाड़े डीजे के साथ माता जी मंदिर पहुंची जहां आरती कर महाप्रसादी सभी भक्तों ने ग्रहण की नगर में कृष्णा नगर में भी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान का श्रृंगार किया गया और खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया मांगीलाल सोलंकी भविष्य दर्पण न्यूज संवाददाता 91793004801
- इंदौर में लूट के इरादे से 45 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, चंद दिन में दो आरोपी गिरफ्तार एंकर - इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 फरवरी की सुबह मिले 45 वर्षीय युवक के रक्तरंजित शव के मामले में पुलिस ने तीन दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। वीओ - दरअसल यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां 11 फरवरी की सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 45 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान खोजीराम राम पिता लखन लाल नारंगी, निवासी लक्ष्मीबाई नगर और मूल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि युवक की हत्या बेहद जघन्य तरीके से की गई थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से 18 से अधिक वार किए गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड को चिन्हित प्रकरण में दर्ज कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वही एसीपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन दिनों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट की नीयत से खोजीराम से मोबाइल, पर्स और नकदी छीनी थी। विरोध करने पर पहले मारपीट की गई और जब मृतक ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो गुस्से में आकर आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल सिम, पर्स, दोपहिया वाहन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जा रही है। बाइट - राजेश व्यास --- डीसीपी2
- इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी बहुप्रतीक्षित सड़क को राज्य शासन से अंतिम मंजूरी मिल गई है। गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। यह नया कॉरिडोर एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक ट्रैफिक लोड को वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा। साथ ही नंदन नगर और नगीन नगर क्षेत्र में करीब 800 मीटर सड़क भी मास्टर प्लान में शामिल की गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सभी दावे-आपत्तियां निपटाकर फाइल शासन को भेजी गई थी और अब गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। हालांकि निर्माण से पहले 200 से अधिक बाधक निर्माण हटाने की चुनौती सामने है, जिसकी तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है।1
- आलू से भरा ट्रक पलटा1
- मध्यप्रदेश के महू स्थित बामणिया कुंड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चंडीगढ़ का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। दोस्त ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की… लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के आगे कोशिश नाकाम रही। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।1
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जांबाज अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देश अनुसार द्वारा ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन ग्राम पंचायत भगोरा में किया गया जिसमें सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रतिनिधि का चयन सर्वसम्मति से किया गया ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोपाल जी राठौड़ को बनाया गया सेवादल अध्यक्ष श्री राजू जोशी जी को बनाया गया महिला कांग्रेस प्रतिनिधि श्री किरण वर्मा युवा कांग्रेस प्रतिनिधि श्री रोहित गोयल एनएसयूआई प्रतिनिधि श्री शैलेश अंजना स प्रतिनिधि रंजीत मालवीय सेंट प्रतिनिधि श्री रानू पटेल किसान कांग्रेस प्रतिनिधि रामचंद्र जी निनामा सोशल मीडिया प्रतिनिधि श्री गोविंद बारिया बाल कांग्रेस प्रतिनिधि कृष्ण अंजना ब्लू टू प्रतिनिधि हुकम सिंह आंजना एवं सदस्य श्री मोती सिंह जी चौहान फतेह सिंह जी आंजना शरदबाई ओबीसी प्रतिनिधि सुनील परमार सूरज जी वकील साहब देवकरण जी आंजना केसर सिंह मालवी नारायण कोहली इस मौके पर कांग्रेस मऊ विधानसभा के प्रभारी करण कुमारिया जी विजेंद्र सिंह चौहान जीतू ठाकुर शक्ति सिंह गोयल एवं अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ जन उपस्थित थे जिनके नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी ग्राम पंचायत भगोरा कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया संचालन हुकम सिंह आंजना ने किया एवं आभार श्री मोतीलाल जी चौहान नमाना1
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- इंदौर में बच्चा चोरी की खबरों का एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने किया खंडन भ्रामक खबरें चलाने वालों पर होगी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई साइबर की टीम द्वारा वायरल रिल, सोशल प्लेटफॉर्म पर रख रही नजर तीन से चार सोशल प्लेटफॉर्म भी चिन्हित किए गए है शहर में बच्चा चोरी जैसी कोई वारदात नहीं हुई है एंकर इंदौर में स्कूल और कॉलेजों में परीक्षा का दौर जारी हो चुका है तो कही शिक्षण संस्थानों में परीक्षा की शुरुआत होने वाली है लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी होने की चल रही भ्रामक खबरे और रिल को लेकर पुलिस द्वारा भी गाइडलाइन जारी कर दी गई है जिसमें भ्रामक खबरें चलाने वालों पर होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई साथी साइबर सेल के द्वारा कुछ सोशल मीडिया की रिल को चिन्हित भी किया गया है। वियो एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी नजर आ रहे हैं लेकिन यह तमाम खबरें धर्म फैलाने वाली है उनका कहना है कि जो भी लोग इस तरह की रियल या सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हैं उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी साथ ही उनका कहना था कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर व्यापारिक राजधानी भी है यहां पर कई लोग व्यापार करने के लिए या घूमने के लिए आते हैं भाषाओं में मैं भी काफी अंतर होता है जिस कारण से किसी तरह की कोई घटना होती है तो उसे पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी साथी यदि इस तरह की कोई जानकारी लोगों को पता लगती है तो तुरंत संपर्क करें और किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान ना दे। बाइट अमित सिंह एडिशनल, पुलिस कमिश्नर इंदौर1
- इंदौर के प्रसिद्ध एमवाय अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एक मरीज को स्ट्रेचर पर मुख्य सड़क पार कराते हुए नजर आ रही हैं। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के बीच स्ट्रेचर को आगे बढ़ाने की कोशिश का दृश्य कई सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज को डेंटल हॉस्पिटल से एमवाय परिसर की ओर ले जाया जा रहा था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में स्ट्रेचर एमवाय अस्पताल का प्रतीत नहीं होता, फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जाएगा कि उस समय एंबुलेंस उपलब्ध थी या नहीं और मरीज को एंबुलेंस क्यों नहीं मिली। अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी तय करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1