Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश के महू स्थित बामणिया कुंड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चंडीगढ़ का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। मध्यप्रदेश के महू स्थित बामणिया कुंड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चंडीगढ़ का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। दोस्त ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की… लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के आगे कोशिश नाकाम रही। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।
Prince dhule
मध्यप्रदेश के महू स्थित बामणिया कुंड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चंडीगढ़ का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। मध्यप्रदेश के महू स्थित बामणिया कुंड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चंडीगढ़ का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। दोस्त ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की… लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के आगे कोशिश नाकाम रही। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश के महू स्थित बामणिया कुंड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चंडीगढ़ का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। दोस्त ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की… लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के आगे कोशिश नाकाम रही। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।1
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जांबाज अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देश अनुसार द्वारा ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन ग्राम पंचायत भगोरा में किया गया जिसमें सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रतिनिधि का चयन सर्वसम्मति से किया गया ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोपाल जी राठौड़ को बनाया गया सेवादल अध्यक्ष श्री राजू जोशी जी को बनाया गया महिला कांग्रेस प्रतिनिधि श्री किरण वर्मा युवा कांग्रेस प्रतिनिधि श्री रोहित गोयल एनएसयूआई प्रतिनिधि श्री शैलेश अंजना स प्रतिनिधि रंजीत मालवीय सेंट प्रतिनिधि श्री रानू पटेल किसान कांग्रेस प्रतिनिधि रामचंद्र जी निनामा सोशल मीडिया प्रतिनिधि श्री गोविंद बारिया बाल कांग्रेस प्रतिनिधि कृष्ण अंजना ब्लू टू प्रतिनिधि हुकम सिंह आंजना एवं सदस्य श्री मोती सिंह जी चौहान फतेह सिंह जी आंजना शरदबाई ओबीसी प्रतिनिधि सुनील परमार सूरज जी वकील साहब देवकरण जी आंजना केसर सिंह मालवी नारायण कोहली इस मौके पर कांग्रेस मऊ विधानसभा के प्रभारी करण कुमारिया जी विजेंद्र सिंह चौहान जीतू ठाकुर शक्ति सिंह गोयल एवं अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ जन उपस्थित थे जिनके नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी ग्राम पंचायत भगोरा कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया संचालन हुकम सिंह आंजना ने किया एवं आभार श्री मोतीलाल जी चौहान नमाना1
- 📍 छोटा अमरनाथ महादेव गुफा – चोरल डेम चोरल डेम से लगभग 8–9 किलोमीटर अंदर पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध छोटा अमरनाथ महादेव गुफा मंदिर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम बुरालिया में आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह पवित्र स्थल घने जंगलों और ऊँची पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है। 🕉️ महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था की भीड़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए यहाँ पहुँचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा पहाड़ी क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 🍛 ग्रामीणों द्वारा भंडारे की व्यवस्था पहाड़ी के ऊपर पार्किंग स्थल पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों द्वारा भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई। दूर-दराज से आए भक्तों ने दर्शन के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया और ग्रामीणों की सेवा भावना की सराहना की। 🌄 प्राकृतिक सौंदर्य और श्रद्धा का संगम छोटा अमरनाथ महादेव गुफा मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध हो रहा है। पहाड़ियों और हरियाली के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ प्रकृति का अनुपम दृश्य भी प्रदान करता है। 🎤 जनप्रतिनिधियों का संदेश इस पावन अवसर पर बीजेपी के बसी पिपरी सरपंच लक्ष्मण सिगारे, जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डावर, एवं महेश यादव ने सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। 🕉️🙏1
- इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी बहुप्रतीक्षित सड़क को राज्य शासन से अंतिम मंजूरी मिल गई है। गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। यह नया कॉरिडोर एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक ट्रैफिक लोड को वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा। साथ ही नंदन नगर और नगीन नगर क्षेत्र में करीब 800 मीटर सड़क भी मास्टर प्लान में शामिल की गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सभी दावे-आपत्तियां निपटाकर फाइल शासन को भेजी गई थी और अब गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। हालांकि निर्माण से पहले 200 से अधिक बाधक निर्माण हटाने की चुनौती सामने है, जिसकी तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है।1
- आलू से भरा ट्रक पलटा1
- इंदौर के मध्य क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापारियों के साथ समीक्षा बैठक इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र और सराफा में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सराफा, सट्टा बाजार, कपड़ा मार्केट, शीतला माता बाजार, राजवाड़ा मार्केट, जवाहर मार्ग, एमजी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी उपस्थित हुए। बैठक में व्यापारियों ने ट्रैफिक सुधारने के लिए अपने सुझाव दिए और पुलिस प्रशासन और नगर निगम को सहयोग देने की बात कही। व्यापारियों ने रेहड़ी-पटरी वालों, ई-रिक्शा और ऑटो वालों द्वारा ट्रैफिक जाम करने की समस्या को उठाया और उन पर कार्रवाई की मांग की।डीसीपी राजेश त्रिपाठी आज व्यापारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई है। हमने ट्रैफिक सुधारने के लिए चर्चा की है और अब से एक दूसरे विभाग द्वारा एक योजना बनाई जाएगी। अगर कोई रॉन्ग साइड गाड़ी खड़ी करके जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और चालानी कार्रवाई भी तेज की जाएगी सर्राफा व्यापारी अजय लाहोटी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आज समस्त व्यापारी नगर निगम और पुलिस विभाग के साथ ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई है अजय लाहोटी हमने सुझाव दिया है कि ट्रैफिक को लेकर जो भी सहयोग बनेगा, व्यापारियों का हर तरीके से हम सहयोग करेंगे इस बैठक का उद्देश्य इंदौर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और व्यापारियों को इसमें शामिल करना है। अब देखना यह है कि इस बैठक के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में क्या सुधार होता है। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट1
- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर द्वारका पुरी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर मैं महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया भगवान भोले की बारात एवं प्रभात फेरी निकाली गई लोगों ने रात भर महाशिवरात्रि का आनंद लिया महिलाओं ने भी अच्छे-अच्छे भजन गाय एवं प्रसाद वितरण किया गया माननीय श्री राम रतन चौहान विगत 35 सालों से भगवान भोले के भक्त रहे और सेवा देते रहे प्रसाद वितरण करते रहे और सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में हमेशा ताकत पर आगे रहे उनका कहना है कि हम जीवन भर मानव सेवा और धर्म को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे वह हमेशा होली दीपावली गणेश चतुर्थी सभी त्योहारों में तत्पर आगे रहते हैं और सेवा देते रहते हैं अग्नि आलोक न्यूज़ से डीएस मिश्रा1
- राऊ थाना क्षेत्र में, थाने के ठीक सामने आलू से भरा एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। 📍 हादसा रात के समय हुआ, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। 🚨 राहत की बात यह है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इतनी व्यस्त सड़क पर सुरक्षा इंतज़ाम कितने मजबूत हैं? क्या ओवरलोडिंग या तेज रफ्तार इसकी वजह थी? इसकी जांच जारी है। मैं हूं प्रिंस धुळे, आप देख रहे हैं… आपके शहर की हर छोटी-बड़ी खबर, सबसे पहले। फॉलो जरूर करें, क्योंकि खबर वही जो सीधी और सटीक हो। 🎤1