Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बड़वानी: सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के जन्मदिन पर नागलवाड़ी में उमड़ा जनसैलाब; राज्यपाल ने किया विशाल स्वास्थ्य शिविर और "हर ग्राम–एक काम" अभियान का शुभारंभ 📄🩺*
NIMAD DASTAK NEWS
*बड़वानी: सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के जन्मदिन पर नागलवाड़ी में उमड़ा जनसैलाब; राज्यपाल ने किया विशाल स्वास्थ्य शिविर और "हर ग्राम–एक काम" अभियान का शुभारंभ 📄🩺*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- बड़वानी के नागलवाड़ी स्थित भिलट देव धाम में सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के जन्मदिवस पर सिकल सेल व टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद रतलाम-झाबुआ अनिता नागरसिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग अंतरसिंह आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष खरगोन श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, भाजपा जिला अध्यक्ष बड़वानी अजय यादव, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, संस्था अध्यक्ष श्रीमती बसंती गजेंद्रसिंह पटेल, डॉ. प्रकाश शास्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच व परामर्श दिए गए तथा “हर ग्राम–एक काम” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।1
- भिलट देव धाम, ग्राम नागलवाड़ी (जिला बड़वानी) में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के जन्मदिवस पर सुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यपाल ने सांसद के सेवा संकल्प की सराहना करते हुए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रही गतिविधियों की प्रशंसा की। शिविर में हृदय, कैंसर, स्त्री रोग, नेत्र सहित विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर “हर ग्राम–एक काम” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद अनिता नागरसिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।1
- आलीराजपुर जिले के आजाद नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक इलाके में स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL के टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- Post by KRISHNA DAMOR1
- मध्यप्रदेश के महू स्थित बामणिया कुंड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चंडीगढ़ का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। दोस्त ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की… लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के आगे कोशिश नाकाम रही। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।1
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जांबाज अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देश अनुसार द्वारा ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन ग्राम पंचायत भगोरा में किया गया जिसमें सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रतिनिधि का चयन सर्वसम्मति से किया गया ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोपाल जी राठौड़ को बनाया गया सेवादल अध्यक्ष श्री राजू जोशी जी को बनाया गया महिला कांग्रेस प्रतिनिधि श्री किरण वर्मा युवा कांग्रेस प्रतिनिधि श्री रोहित गोयल एनएसयूआई प्रतिनिधि श्री शैलेश अंजना स प्रतिनिधि रंजीत मालवीय सेंट प्रतिनिधि श्री रानू पटेल किसान कांग्रेस प्रतिनिधि रामचंद्र जी निनामा सोशल मीडिया प्रतिनिधि श्री गोविंद बारिया बाल कांग्रेस प्रतिनिधि कृष्ण अंजना ब्लू टू प्रतिनिधि हुकम सिंह आंजना एवं सदस्य श्री मोती सिंह जी चौहान फतेह सिंह जी आंजना शरदबाई ओबीसी प्रतिनिधि सुनील परमार सूरज जी वकील साहब देवकरण जी आंजना केसर सिंह मालवी नारायण कोहली इस मौके पर कांग्रेस मऊ विधानसभा के प्रभारी करण कुमारिया जी विजेंद्र सिंह चौहान जीतू ठाकुर शक्ति सिंह गोयल एवं अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ जन उपस्थित थे जिनके नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी ग्राम पंचायत भगोरा कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया संचालन हुकम सिंह आंजना ने किया एवं आभार श्री मोतीलाल जी चौहान नमाना1
- बड़वानी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बड़वानी के एक मोहल्ले का है, जहां सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित अंकित निगवाल ने बताया कि वे परिवार सहित रविवार को मनवाड़ा गांव स्थित नानी घर गए हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाहर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर के दरवाजे का ताला भी तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। घर से कान के एक जोड़ी जेवर, पायजेब सहित अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसी रात मोहल्ले में एक अन्य स्थान पर भी चोरी की घटना हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।1