logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के जन्मदिवस पर विशाल स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ भिलट देव धाम, ग्राम नागलवाड़ी (जिला बड़वानी) में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के जन्मदिवस पर सुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यपाल ने सांसद के सेवा संकल्प की सराहना करते हुए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रही गतिविधियों की प्रशंसा की। शिविर में हृदय, कैंसर, स्त्री रोग, नेत्र सहित विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर “हर ग्राम–एक काम” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद अनिता नागरसिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

4 hrs ago
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के जन्मदिवस पर विशाल स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ भिलट देव धाम, ग्राम नागलवाड़ी (जिला बड़वानी) में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के जन्मदिवस पर सुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यपाल ने सांसद के सेवा संकल्प की सराहना करते हुए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रही गतिविधियों की प्रशंसा की। शिविर में हृदय, कैंसर, स्त्री रोग, नेत्र सहित विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर “हर ग्राम–एक काम” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद अनिता नागरसिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राऊ थाना क्षेत्र में, थाने के ठीक सामने आलू से भरा एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। 📍 हादसा रात के समय हुआ, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। 🚨 राहत की बात यह है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इतनी व्यस्त सड़क पर सुरक्षा इंतज़ाम कितने मजबूत हैं? क्या ओवरलोडिंग या तेज रफ्तार इसकी वजह थी? इसकी जांच जारी है। मैं हूं प्रिंस धुळे, आप देख रहे हैं… आपके शहर की हर छोटी-बड़ी खबर, सबसे पहले। फॉलो जरूर करें, क्योंकि खबर वही जो सीधी और सटीक हो। 🎤
    1
    राऊ थाना क्षेत्र में, थाने के ठीक सामने आलू से भरा एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
📍 हादसा रात के समय हुआ, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया।
🚨 राहत की बात यह है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इतनी व्यस्त सड़क पर सुरक्षा इंतज़ाम कितने मजबूत हैं?
क्या ओवरलोडिंग या तेज रफ्तार इसकी वजह थी? इसकी जांच जारी है।
मैं हूं प्रिंस धुळे, आप देख रहे हैं…
आपके शहर की हर छोटी-बड़ी खबर, सबसे पहले।
फॉलो जरूर करें, क्योंकि खबर वही जो सीधी और सटीक हो। 🎤
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ महू के पीठ रोड स्थित 9 नंबर मिलिट्री फार्म गेट के पास आज एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और मौत के कारणों का भी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
महू के पीठ रोड स्थित 9 नंबर मिलिट्री फार्म गेट के पास आज एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और मौत के कारणों का भी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 📍 छोटा अमरनाथ महादेव गुफा – चोरल डेम चोरल डेम से लगभग 8–9 किलोमीटर अंदर पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध छोटा अमरनाथ महादेव गुफा मंदिर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम बुरालिया में आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह पवित्र स्थल घने जंगलों और ऊँची पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है। 🕉️ महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था की भीड़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए यहाँ पहुँचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा पहाड़ी क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 🍛 ग्रामीणों द्वारा भंडारे की व्यवस्था पहाड़ी के ऊपर पार्किंग स्थल पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों द्वारा भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई। दूर-दराज से आए भक्तों ने दर्शन के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया और ग्रामीणों की सेवा भावना की सराहना की। 🌄 प्राकृतिक सौंदर्य और श्रद्धा का संगम छोटा अमरनाथ महादेव गुफा मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध हो रहा है। पहाड़ियों और हरियाली के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ प्रकृति का अनुपम दृश्य भी प्रदान करता है। 🎤 जनप्रतिनिधियों का संदेश इस पावन अवसर पर बीजेपी के बसी पिपरी सरपंच लक्ष्मण सिगारे, जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डावर, एवं महेश यादव ने सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। 🕉️🙏
    1
    📍 छोटा अमरनाथ महादेव गुफा – चोरल डेम
चोरल डेम से लगभग 8–9 किलोमीटर अंदर पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध छोटा अमरनाथ महादेव गुफा मंदिर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम बुरालिया में आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह पवित्र स्थल घने जंगलों और ऊँची पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है।
🕉️ महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था की भीड़
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए यहाँ पहुँचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा पहाड़ी क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
🍛 ग्रामीणों द्वारा भंडारे की व्यवस्था
पहाड़ी के ऊपर पार्किंग स्थल पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों द्वारा भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई। दूर-दराज से आए भक्तों ने दर्शन के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया और ग्रामीणों की सेवा भावना की सराहना की।
🌄 प्राकृतिक सौंदर्य और श्रद्धा का संगम
छोटा अमरनाथ महादेव गुफा मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध हो रहा है। पहाड़ियों और हरियाली के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ प्रकृति का अनुपम दृश्य भी प्रदान करता है।
🎤 जनप्रतिनिधियों का संदेश
इस पावन अवसर पर बीजेपी के बसी पिपरी सरपंच लक्ष्मण सिगारे, जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डावर, एवं महेश यादव ने सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। 🕉️🙏
    user_Itishree Nayak
    Itishree Nayak
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by KRISHNA DAMOR
    1
    Post by KRISHNA DAMOR
    user_KRISHNA DAMOR
    KRISHNA DAMOR
    रामा, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • Post by VIKRAM SING GURJAR
    1
    Post by VIKRAM SING GURJAR
    user_VIKRAM SING GURJAR
    VIKRAM SING GURJAR
    देपालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देपालपुर में T20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत का जस्न मनाया गया
    1
    देपालपुर में T20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत का जस्न मनाया गया
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    14 hrs ago
  • बड़वानी। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के आह्वान पर सोमवार को अभिभाषक संघ बड़वानी के समस्त अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि जिला करेरा, जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसकी अभिभाषक संघ बड़वानी ने घोर निंदा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, जिससे वकील स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लंबे समय से राज्य शासन से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अभिभाषक संघ बड़वानी के अध्यक्ष सोहनलाल पाटीदार ने बड़वानी विधायक एवं अधिवक्ता राजन मण्डलोई से दूरभाष पर चर्चा कर इस गंभीर विषय को मध्यप्रदेश विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। विधायक मण्डलोई ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष जे. ए. कुरैशी, सचिव नुरुज़्ज़मा शेख, सह सचिव दीपक चौहान, कोषाध्यक्ष महेश वैष्णव, ग्रंथपाल लकीरुद्दीन शेख, सर्वकारिणी सदस्य सीताराम खन्ना, आयुष वर्मा एवं नेहा शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अभिभाषक संघ ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। Byte-अभिभाषक संघ बड़वानी के अध्यक्ष सोहनलाल पाटीदार
    1
    बड़वानी। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के आह्वान पर सोमवार को अभिभाषक संघ बड़वानी के समस्त अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन में बताया गया कि जिला करेरा, जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसकी अभिभाषक संघ बड़वानी ने घोर निंदा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, जिससे वकील स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लंबे समय से राज्य शासन से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
अभिभाषक संघ बड़वानी के अध्यक्ष सोहनलाल पाटीदार ने बड़वानी विधायक एवं अधिवक्ता राजन मण्डलोई से दूरभाष पर चर्चा कर इस गंभीर विषय को मध्यप्रदेश विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। विधायक मण्डलोई ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
इस दौरान उपाध्यक्ष जे. ए. कुरैशी, सचिव नुरुज़्ज़मा शेख, सह सचिव दीपक चौहान, कोषाध्यक्ष महेश वैष्णव, ग्रंथपाल लकीरुद्दीन शेख, सर्वकारिणी सदस्य सीताराम खन्ना, आयुष वर्मा एवं नेहा शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
अभिभाषक संघ ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
Byte-अभिभाषक संघ बड़वानी के अध्यक्ष सोहनलाल पाटीदार
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देश की सबसे बड़ी अदालत से आई बड़ी खबर… अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को नहीं मिली राहत!” 📰 मुख्य खबर: सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा – अभी राहत का सवाल ही नहीं उठता। अबू सलेम ने अपनी सजा और मामले को लेकर राहत की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए याचिका को ठुकरा दिया। ⚖️ कोर्ट की टिप्पणी: कोर्ट ने गंभीर अपराधों और आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। साथ ही, आगे की प्रक्रिया के लिए हाईकोर्ट जाने का रास्ता खुला बताया गया है। फिलहाल अबू सलेम को कोई तत्काल राहत नहीं मिलेगी। “देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश… कानून से ऊपर कोई नहीं।”
    1
    देश की सबसे बड़ी अदालत से आई बड़ी खबर… अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को नहीं मिली राहत!”
📰 मुख्य खबर:
सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
कोर्ट ने साफ कहा – अभी राहत का सवाल ही नहीं उठता।
अबू सलेम ने अपनी सजा और मामले को लेकर राहत की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए याचिका को ठुकरा दिया।
⚖️ कोर्ट की टिप्पणी:
कोर्ट ने गंभीर अपराधों और आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।
साथ ही, आगे की प्रक्रिया के लिए हाईकोर्ट जाने का रास्ता खुला बताया गया है।
फिलहाल अबू सलेम को कोई तत्काल राहत नहीं मिलेगी।
“देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश… कानून से ऊपर कोई नहीं।”
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सयाजी होटल में 119वीं कैट चैंपियनशिप संपन्न 📍 इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित Sayaji Hotel Indore में आयोजित 119वीं कैट चैंपियनशिप का आयोजन बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रजातियों की 150 से अधिक बिल्लियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में देशभर से कैट लवर्स और ब्रीडर्स पहुंचे, जहां विभिन्न श्रेणियों में बिल्लियों का प्रदर्शन और मूल्यांकन किया गया। जजों द्वारा उनकी नस्ल, स्वास्थ्य, ग्रूमिंग और व्यवहार के आधार पर अंक दिए गए। 🥇 महू ने बनाया रिकॉर्ड इस चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा कैट एंट्री का रिकॉर्ड महू से दर्ज किया गया। महू के पूरब यादव, दिग्विजय सिंह और समीर अमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेताओं ने बताया कि उनके पास कई प्रकार की दुर्लभ और आकर्षक प्रजातियों की बिल्लियां हैं, जिनकी वे विशेष देखभाल और ट्रेनिंग करते हैं। कैट लवर्स की दुनिया में उनका नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। 🏅 कई अवॉर्ड्स पर महू का दबदबा प्रतियोगिता में महू के प्रतिभागियों ने अनेक अवॉर्ड अपने नाम किए और शहर का गौरव बढ़ाया। आयोजन के दौरान विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन ने इंदौर में पेट लवर्स के बीच एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। ✍️ रिपोर्ट – आकाश कोहली, निडर भारत न्यूज़ 📍
    1
    सयाजी होटल में 119वीं कैट चैंपियनशिप संपन्न
📍 इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित Sayaji Hotel Indore में आयोजित 119वीं कैट चैंपियनशिप का आयोजन बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रजातियों की 150 से अधिक बिल्लियों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में देशभर से कैट लवर्स और ब्रीडर्स पहुंचे, जहां विभिन्न श्रेणियों में बिल्लियों का प्रदर्शन और मूल्यांकन किया गया। जजों द्वारा उनकी नस्ल, स्वास्थ्य, ग्रूमिंग और व्यवहार के आधार पर अंक दिए गए।
🥇 महू ने बनाया रिकॉर्ड
इस चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा कैट एंट्री का रिकॉर्ड महू से दर्ज किया गया। महू के पूरब यादव, दिग्विजय सिंह और समीर अमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विजेताओं ने बताया कि उनके पास कई प्रकार की दुर्लभ और आकर्षक प्रजातियों की बिल्लियां हैं, जिनकी वे विशेष देखभाल और ट्रेनिंग करते हैं। कैट लवर्स की दुनिया में उनका नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है।
🏅 कई अवॉर्ड्स पर महू का दबदबा
प्रतियोगिता में महू के प्रतिभागियों ने अनेक अवॉर्ड अपने नाम किए और शहर का गौरव बढ़ाया। आयोजन के दौरान विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन ने इंदौर में पेट लवर्स के बीच एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।
✍️ रिपोर्ट – आकाश कोहली, निडर भारत न्यूज़
📍
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.