Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेट्रोल पंप पर अब भीड़ नहीं लगेगी क्योंकि पेट्रोल भरी मात्रा में मिल रहा हैं
Golu singh
पेट्रोल पंप पर अब भीड़ नहीं लगेगी क्योंकि पेट्रोल भरी मात्रा में मिल रहा हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलिया। रघुनाथपुर के पिपरपाती निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार चौबे ने पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत को ऐतिहासिक बताया। भाजपा नेता अनिल चौबे ने कहा कि यह जीत आम जनता, विकास और बदलाव की जीत है। उन्होंने Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश तेजी से बदल रहा है और लोगों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है। अब युवा, महिलाएं और आम मतदाता खुलकर लोकतंत्र में भाग ले रहे हैं। चौबे ने कहा कि जनता का यह विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने पार्टी को लगातार विजय दिलाई है।1
- Post by Kanhaiya Verma1
- सिकंदरपुर, बलिया: तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी किनारे बसे गांवों में तेजी से हो रहे कटान को लेकर स्थानीय लोगों और किसानों में भारी चिंता व्याप्त है। कटान के चलते किसानों की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो चुकी है, जिससे आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को सौंपा। ज्ञापन में कटान प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभावी रोकथाम के उपाय करने की मांग की गई है। ज्ञापन के अनुसार खरीद, पुरुषोत्तम पट्टी, जिन्दापुर, बिजलीपुर, निपनिया बहदुरा और असना टुकड़ा नंबर-2 जैसे गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई स्थानों पर घाघरा नदी गांवों के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुकी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पूर्व में प्रशासन द्वारा जियो ट्यूब और बोल्डर के माध्यम से कटान रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह भी बह जाने से स्थिति फिर गंभीर हो गई है। आरोप लगाया गया है कि अन्य क्षेत्रों में कटान रोकने के लिए बजट स्वीकृत किया गया, लेकिन सिकंदरपुर क्षेत्र की अनदेखी की गई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इसके अलावा खरीद दरौली घाट पर अखिलेश यादव सरकार के समय स्वीकृत पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। धन के अभाव में निर्माण रुक जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सिकंदरपुर चौराहे से देवकली तक की लगभग 6 किलोमीटर सड़क जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद खोदकर छोड़ दी गई है, जिससे दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि गर्मी के मौसम में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा असमय बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए। अंत में चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।2
- जो भी बिहारियों का अपमान करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा, बिहारी अस्मिता सर्वोपरि। *जय बिहार, जय-जय बिहार*1
- dawan bajar me road khrab hogya hai1
- आरा के शिवपुर में दो बाइक की भिड़ंत में तीन जख्मी एक की मौ ...त... घटना के बाद जख्मी को अस्पताल पहुंचाने के लिए जीरो माइल के पास से लगा भयंकर जाम जख्मी को एंबुलेंस से उतार कर मोटरसाइकिल से पहुंचाया गया आरा सदर हॉस्पिटल मौके पर पहुंची पुलिस #ara1
- Post by Golu singh1
- हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में भोजपुर पुलिस की कार्रवाई, 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार आरा नवादा थानांतर्गत दिनांक 04.05.2026 को ब्लॉक परिसर में गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार1
- आरा। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज व्यवहार न्यायालय के गेट संख्या 1 से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वाराजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम सुजीत कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ एवं प्रक्रिया की जानकारी देगा। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय, पटना के निर्देशानुसार आज ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वावधान में जिला बार एसोसिएशन, आरा के सभागार में _Bar Council of India Rules के Part VI, Chapter-II, "Standards of Professional Conduct and Etiquette" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने Bar Council of India Rules के Part VI, Chapter-II, "Standards of Professional Conduct and Etiquette" (Rules under section 49(1)(c) of the Act) पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश पोक्सो के न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार ,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, सचिव मनमोहन ओझा, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पनाग कुमार त्रिपाठी वरीय अधिवक्ता राम सुरेश सिंह तथा बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।4