सरकारी अस्पतालों में नहीं हो रहा सही इलाज, राज्य का पैसा हो रहा बर्बाद बैरिया में बोले मुकेश सहनी बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप वीआईपी के जिला अध्यक्ष विजय चौधरी के भाई के निधन की सूचना पर रविवार के साम करीब 6 बजे वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा तंज कसा। मुकेश सहनी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है, जिससे राज्य का पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बेतिया जीएमसी से लेकर पटना तक के अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं भी मरीजों को संतोषजनक इलाज नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पतालों में खुली लूट मची हुई है और पूरे राज्य में पैसा कमाने का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय सरकार की प्राथमिकता सिर्फ पैसा कमाना बन गई है। मुकेश सहनी ने मांग की कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर की जाएं ताकि आम जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।
सरकारी अस्पतालों में नहीं हो रहा सही इलाज, राज्य का पैसा हो रहा बर्बाद बैरिया में बोले मुकेश सहनी बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप वीआईपी के जिला अध्यक्ष विजय चौधरी के भाई के निधन की सूचना पर रविवार के साम करीब 6 बजे वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा तंज कसा। मुकेश सहनी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है, जिससे राज्य का पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बेतिया जीएमसी से लेकर पटना तक के अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं भी मरीजों को संतोषजनक इलाज नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पतालों में खुली लूट मची हुई है और पूरे राज्य में पैसा कमाने का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय सरकार की प्राथमिकता सिर्फ पैसा कमाना बन गई है। मुकेश सहनी ने मांग की कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर की जाएं ताकि आम जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।
- बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप वीआईपी के जिला अध्यक्ष विजय चौधरी के भाई के निधन की सूचना पर रविवार के साम करीब 6 बजे वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा तंज कसा। मुकेश सहनी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है, जिससे राज्य का पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बेतिया जीएमसी से लेकर पटना तक के अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं भी मरीजों को संतोषजनक इलाज नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पतालों में खुली लूट मची हुई है और पूरे राज्य में पैसा कमाने का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय सरकार की प्राथमिकता सिर्फ पैसा कमाना बन गई है। मुकेश सहनी ने मांग की कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर की जाएं ताकि आम जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।1
- Post by Sadhana national News1
- Post by M TV TIMES NEWS1
- पोखरा में युवक का शव मिलने से सनसनी, बरात जाने निकले इरफान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका1
- नौतन खुर्द पंचायत अंतर्गत मदरसा खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच बरदाहा और विश्वास टीम के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में बरदाहा की टीम ने विश्वास को तीन–एक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के हर सेट में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, तेज सर्विस और सटीक स्मैश से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंतिम सीटी के साथ ही बरदाहा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अमर कुमार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच सिखाता है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट एनडीपीएस के अधिवक्ता संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। समाज में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने में सहायक होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं हेल्थ केयर सेंटर मझौलिया के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर ने खेल को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए युवाओं को नियमित खेलकूद अपनाने की सलाह दी। आयोजन समिति के सचिव डॉ. सरफराज आलम ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेमरा वृत्त में खेलों को बढ़ावा देना समिति की प्राथमिकता है। जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन ने भी आयोजन की सराहना की। बताते चलें कि बरदाहा विजेता और विश्वास उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम सचिव डॉक्टर सरफराज आलम डॉक्टर अरशद अली की काफी सराहनीय भूमिका रही। नेपाल से आए रेफरी मोहम्मद अफजाल अंसारी के सटीक निर्णयों को काफी सराहा गया। कॉमेंटेटर माटी वाला शमशाद आलम समेत शकील अहमद मोहम्मद इलियास मोहम्मद इम्तियाज अजमल हुसैन का सहयोग उल्लेखनीय देखा गया। दर्शक दीर्घा में दरोगा अनुज कुमार झा हाजी मोहम्मद इकराम उल हक धनंजय तिवारी इरशाद आलम आलमगीर अंसारी मोहम्मद अब्दुल्लाह अशोक राम सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकार अनिल कुमार शर्मा और राजू शर्मा को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।4
- बेतिया गुरचुरवा क्षेत्र में आज एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। गन्ने से ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार के ऊपर ही पलट गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पूरी तरह से ट्रॉली और भारी-भरकम गन्नों के नीचे दब गया। वहां मौजूद लोगों को एक पल के लिए लगा कि युवक की जान जा चुकी है, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण बिना समय गंवाए मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य में जुट गए। मलबे के नीचे दबे युवक को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। काफी मशक्कत के बाद जब युवक को गन्नों के ढेर के नीचे से जिंदा बाहर निकाला गया, तो हर किसी ने राहत की सांस ली। इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है कि इतनी भारी ट्रॉली गिरने के बावजूद युवक की जान बच गई। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ग्रामीण एकजुट होकर मलबे को हटा रहे हैं और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि यह लापरवाही किसी की जान ले सकती थी। फिलहाल घायल बाइक सवार का उपचार चल रहा है और ग्रामीण उसकी जान बचाने वाले स्थानीय लोगों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।1
- भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि यह एक किताब है, जिसमें सेना के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ टिप्पणियां की हैं, जिसे सरकार सार्वजनिक नहीं करना चाहती। प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने और बोलने का अधिकार होता है, लेकिन सरकार और लोकसभा की व्यवस्था ने विपक्ष को बोलने नहीं दिया, इसी कारण हंगामा हो रहा है। वहीं भारत-अमेरिका डील को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो प्रशांत किशोर सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए वहां से निकल गए।1
- Post by Sadhana national News1