कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: रीठी थाना क्षेत्र में वारंटियों की धरपकड़, रातभर चला कांबिंग ऑपरेशन कटनी ।। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस बल अलग-अलग बीटों में तैनात होकर सड़कों पर उतरा और वारंटियों व आदतन अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कई वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातभर कांबिंग गश्त की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अपराधियों को सख्त चेतावनी भी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: रीठी थाना क्षेत्र में वारंटियों की धरपकड़, रातभर चला कांबिंग ऑपरेशन कटनी ।। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस बल अलग-अलग बीटों में तैनात होकर सड़कों पर उतरा और वारंटियों व आदतन अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कई वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातभर कांबिंग गश्त की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अपराधियों को सख्त चेतावनी भी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
- कटनी। समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले आदरणीय श्याम निषाद जी के भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रविवार, 3 मई 2026 की रात 8 बजे कटनी के सुभाष चौक पर युवा व्यापारी मित्र मंडली द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज और पटाखों की आतिशबाजी के बीच श्याम निषाद जी का जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए मिठाइयां बांटीं और इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग, व्यापारी वर्ग और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपने नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्याम निषाद जी का यह दायित्व समाज के उत्थान और मछुआरा समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। श्याम निषाद जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे और सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। संवाददाता: आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदिर, राकेश निषाद (पत्रकार) 📞 75097476864
- उत्तराखंड में एक फेरीवाला मोमीन ग्रामीण इलाकों में महिला को नंगा होकर दिखा रहा था फिर क्या था गांव की महिलाओं को ये बात पता चली और तबीयत हरी कर दी वैसे ये लोग पहाड़ों पर अपना पेट पालने आ रहे हैं या महिलाओं को छेड़ने , या फिर उनको टारगेट करने1
- एक-एक बूंद पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण नल-जल योजना सिर्फ कागजों तक सीमित सूखे हैंडपंप, खाली टंकियां, बढ़ती परेशानी आखिर कब जागेगा प्रशासन? 👉 छिरकौना के लोगों को कब मिलेगी राहत…?1
- धीरे-धीरे खेलो मोरी मां... " जय माता दी " 🙏🌹1
- जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा सामने आया, जब पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और बारिश के बीच डूब गया। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के समय क्रूज में लगभग 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट केवल 29 लोगों की ही कटी थी। ⚠️ हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई: ▪ यात्रियों को समय पर लाइफ जैकेट नहीं दी गई ▪ लाइफ जैकेट कैबिन में सील पैक हालत में मिली ▪ रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुंचने में करीब 2 घंटे की देरी हुई स्थानीय लोगों, मछुआरों और SDRF टीम की मदद से कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तेज हवा (करीब 70+ किमी/घंटा) और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। 👮 सरकार का बड़ा फैसला: ▪ पूरे मध्यप्रदेश में क्रूज संचालन पर रोक ▪ उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन ▪ कई जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई 👇 आपकी क्या राय है? क्या इस हादसे के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1
- Post by MP 20 News1
- कटनी ।। जिले की बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने का कार्य इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़कों के किनारे नालियां खोदकर छोड़ दी गई हैं, लेकिन समय पर उनकी पुराई नहीं की जा रही है। बम्होरी गांव में करीब डेढ़ महीने से नाली खुदी हुई पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कैमूर पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों में बसे सिंदुरसी गांव के मोड़ पर भी यही स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों पूणेंद्र पटेल, संजय पटेल, चंदू पटेल और बुन्देल पटेल ने बताया कि जिस स्थान पर नाली खोदी गई है, वहां खतरनाक मोड़ और पहाड़ी रास्ता होने के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं। शादी-विवाह के इस सीजन में दुर्घटनाओं का खतरा और भी बढ़ गया है, जबकि कुछ हादसे हो भी चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द खुदी हुई नालियों की पुराई कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस मामले में एसडीएम राकेश चौरसिया ने कहा कि ठेकेदार को सूचना देकर बुलाया गया है और जल्द ही नाली की पुराई का कार्य पूरा कराया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन के निर्देश के बाद कितनी जल्दी हालात सुधरते हैं और लोगों को इस समस्या से राहत मिलती है।1
- कटनी। भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त होने पर आदरणीय श्याम निषाद जी का आज दिनांक 3 मई 2026 को जिले में भव्य स्वागत किया गया। समाज सेवा के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह लगभग 11 बजे आधारकाप क्षेत्र स्थित 3 नंबर पुलिया के पास, लवकुश निषाद एवं सरमन निषाद जी के निवास के समीप पहला स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उपस्थित होकर फूल-मालाओं से श्याम निषाद जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में मछुआरा समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे दूसरा स्वागत कार्यक्रम बरगवां क्षेत्र में नरेश बर्मन जी के निवास पर आयोजित किया गया। यहां भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही अतिथियों के लिए भोजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर श्याम निषाद जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से आगे आकर समाज सेवा में भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #75097476862
- Post by Deepak Vishwakarma1