Shuru
Apke Nagar Ki App…
धीरे-धीरे खेलो मोरी मां... " जय माता दी " 🙏🌹
Sanjay Vishwakarma
धीरे-धीरे खेलो मोरी मां... " जय माता दी " 🙏🌹
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rishi Rajak1
- कटनी।। रीठी में समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा शो-बबूल का एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह अनिल बिचपुरिया पेड़ के नीचे अपनी चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पेड़ का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में अनिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई। पेड़ गिरने के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया है। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान पर अन्य ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन, और कब तक ऐसे हादसे लोगों की जान पर बनते रहेंगे।1
- स्वदेश न्यूज- दीपक साहू गोटेगांव / शराब कारोबारी से मारपीट, मामला दर्ज1
- Post by Santram1
- *" *गोटेगांव।* *श्रीधाम श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर* में *बजरंग सेना नर्मदाखंड महाआरती समिति* के तत्वावधान में शनिवार को *श्री रामभक्त हनुमान जी की संगीतमय महाआरती* संपन्न हुई। *विशेष पूजन:* *पं. दीपक तिवारी जी* के आचार्यत्व में *पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान* से *कैलाश गुप्ता के सुपुत्र रुद्र गुप्ता के जन्मोत्सव* के अवसर पर पूजन अर्चन किया गया। *संकट मोचन जी* को *खोवे की जलेबी फ्रूटी गुड़-चना और फलों का भोग* अर्पित कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। *सामूहिक गायन:* उपस्थित श्रद्धालुओं ने *श्री राम स्तुति, श्री हनुमान चालीसा* एवं *महाआरती का सामूहिक गायन* किया। *लगातार 333वां सप्ताह:* समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को होने वाली यह *संगीतमय महाआरती छठवें वर्ष में प्रवेश* कर *लगातार 333वें सप्ताह* से जारी है। महाआरती के बाद *भजन मंडली* के *अखिलेश सोनी, धर्मेंद्र चौबे, सालक राम साहू, विद्याचरण पाराशर, श्यामाचरण झरिया पंकज नोरिया विजेंद्र ठाकुर सहित सदस्यों ने* भजनों की अनुपम प्रस्तुति दी। *जन्मोत्सव सम्मान:* *नई दुनिया प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता* के सुपुत्र *रुद्र* के जन्मोत्सव पर समिति के सभी सदस्यों ने *फूलमाला, तिलक चंदन* से स्वागत कर *श्री हनुमान जी महाराज के श्री चरणों में उज्ज्वल भविष्य की कामना* निवेदित की। *उपस्थिति:*- इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति *नर्मदा प्रसाद गुप्ता रघुनाथ राय दीपक सराठे* *मयंक शर्मा निहाल अग्रवाल दीपक सोनी मुकेश ठाकुर नीरज नेमा मुकेश चढ़ार सुरेश ठाकुर दिनेश दुबे ब्रजेश श्रीवास्तव मनोज नामदेव नीलेश नामदेव मनीष नेमां दिनेश नरेश दुबे प्रभुदयाल उपाध्याय सूरज कहार बैजनाथ विश्वकर्मा कैलाश गुप्ता बसंत दुबे विनोद साहू मनीष साहू कृषणा नामदेव मुकेश गोलू भाई मनीष साहू अभिषेक सोनी नारायण सोनी मुकेश चढार सर्वेश जोशी रेशु अग्रवाल अनमोल अग्रवाल शुभ अग्रवाल शिबाय अग्रवाल मुकेश ठाकुर बटुक सेवक अक्षत सराठे स्नेहलता श्रीवास्तव पुष्पा गुप्ता मंजुला गुप्ता शैली ददरिया नेहा शर्मा भारती पटेल रजनी लोधी रश्मि लोधी अंजना उपाध्याय प्रिया चौरसिया प्रेमवती सोनी प्रीति मिली सोनी वंशिका पटेल रेखा पटेल रागिनी पटेल सरोज सोनी इमरती बाई अनीता साहू संगीता गुप्ता शिवन्या अग्रवाल शिबानी अग्रवाल श्रष्टि अग्रवाल रीना ददरया दमयंती विश्वकर्मा निशा शर्मा अंजना उपाध्याय संध्या विश्वकर्मा भारती लोधी भाग्यश्री लोधी संगीता नौरिया रत्तूबाई विश्वकर्मा मीणा दुबे प्रेमवती सोनी अमिता दुबे राधिका वैष्णव राशि रजक प्रीति भारद्वाज,लीलावती पटेल देवका बाई सीमा पटेल रोशनी ठाकुर अदिति दुबे श्रद्धा पटेल,श्रीनिधि मिश्रा,गायत्री बाई श्रद्धा गुप्ता,अनुराधा नेमा,आरती चौरसिया,प्रीति पचौरी लीलावती पटेल एवं नन्हे मुन्ने बच्चों की उपस्थिति रही4
- घंसौर में आस्था का अनोखा नज़ारा घंसौर। परम पूज्य धरमपुरी महाराज जी अपनी पावन नर्मदा परिक्रमा करते हुए आज 2 मई 2026 को बिनोरी गांव पहुंचे। खास बात यह है कि महाराज जी हाथों के सहारे यह कठिन परिक्रमा कर रहे हैं, जो उनकी अटूट श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण है। गांव पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है और दूर-दूर से लोग उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महाराज जी अपनी तपस्या और सादगी से लोगों को धर्म, सेवा और संयम का संदेश दे रहे हैं।1
- 📍 क्या हुआ ▪ हादसे के वक्त क्रूज में करीब 40–45 पर्यटक सवार थे ▪ अचानक तेज हवा और ऊंची लहरों के कारण क्रूज डगमगाकर पलट गया ▪ 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया 🚨 चौंकाने वाली बातें ▪ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग बिना टिकट सवार थे ▪ कई यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी 💔 हादसे में नुकसान ▪ अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि ▪ 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं ▪ कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है 🚑 रेस्क्यू ऑपरेशन ▪ SDRF और पुलिस टीम मौके पर तैनात ▪ रातभर सर्च ऑपरेशन जारी रहा ▪ नावों के जरिए लापता लोगों की तलाश की जा रही है 😢 भावनात्मक पहलू ▪ हादसे के बाद एक तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों को भावुक कर दिया ▪ बताया जा रहा है कि एक मां ने आखिरी सांस तक अपने बच्चे को सीने से लगाए रखा ⚠️ उठते सवाल ▪ क्या सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त थे? ▪ क्या यात्रियों को लाइफ जैकेट दी गई थी? ▪ क्या इस हादसे को रोका जा सकता था? 📍 बरगी डैम, जबलपुर (म.प्र.) 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1
- कटनी ।। जिले की बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने का कार्य इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़कों के किनारे नालियां खोदकर छोड़ दी गई हैं, लेकिन समय पर उनकी पुराई नहीं की जा रही है। बम्होरी गांव में करीब डेढ़ महीने से नाली खुदी हुई पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कैमूर पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों में बसे सिंदुरसी गांव के मोड़ पर भी यही स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों पूणेंद्र पटेल, संजय पटेल, चंदू पटेल और बुन्देल पटेल ने बताया कि जिस स्थान पर नाली खोदी गई है, वहां खतरनाक मोड़ और पहाड़ी रास्ता होने के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं। शादी-विवाह के इस सीजन में दुर्घटनाओं का खतरा और भी बढ़ गया है, जबकि कुछ हादसे हो भी चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द खुदी हुई नालियों की पुराई कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस मामले में एसडीएम राकेश चौरसिया ने कहा कि ठेकेदार को सूचना देकर बुलाया गया है और जल्द ही नाली की पुराई का कार्य पूरा कराया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन के निर्देश के बाद कितनी जल्दी हालात सुधरते हैं और लोगों को इस समस्या से राहत मिलती है।1
- गोटेगांव के करकबेल में शराब कारोबारी के साथ मारपीट वीडियो वायरल2