रीठी में पेड़ गिरने से दुकानदार घायल, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल कटनी।। रीठी में समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा शो-बबूल का एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह अनिल बिचपुरिया पेड़ के नीचे अपनी चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पेड़ का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में अनिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई। पेड़ गिरने के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया है। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान पर अन्य ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन, और कब तक ऐसे हादसे लोगों की जान पर बनते रहेंगे।
रीठी में पेड़ गिरने से दुकानदार घायल, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल कटनी।। रीठी में समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा शो-बबूल का एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह अनिल बिचपुरिया पेड़ के नीचे अपनी चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पेड़ का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में अनिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई। पेड़ गिरने के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया है। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान पर अन्य ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन, और कब तक ऐसे हादसे लोगों की जान पर बनते रहेंगे।
- कटनी ।। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस बल अलग-अलग बीटों में तैनात होकर सड़कों पर उतरा और वारंटियों व आदतन अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कई वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातभर कांबिंग गश्त की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अपराधियों को सख्त चेतावनी भी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- कटनी में आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक जाने वाली सड़क बदहाल, श्रद्धालु परेशान कटनी। शहर के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग इन दिनों बेहद खराब स्थिति में है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहीं समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन जर्जर सड़क और गड्ढों से भरे मार्ग के कारण आवागमन कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है, जिससे कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मंदिर तक पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। कई बार श्रद्धालु फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मंदिर परिसर में लगातार होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान भी सड़क की खराब स्थिति के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई होती है और जाम जैसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय नागरिकों और मंदिर से जुड़े लोगों ने नगर निगम प्रशासन से कई बार सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, इसलिए यहां की सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। नगर निगम प्रशासन से क्षेत्रवासियों ने पुनः अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द सड़क मार्ग का निर्माण कर श्रद्धालुओं को राहत प्रदान की जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के मंदिर पहुंच सकें। संवाददाता//- आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) 📞 75097476861
- पड़ारिया गेँहू उपार्जन केंद्र में किसानों से अवैध वसूली वीडियो हुआ वायरल खरीदी उपज पोर्टल में दर्ज के नाम पर वसूली कटनी। जिले के गेंहू खरीदी केंद्र पड़ारिया केंद्र क्रमांक 56442157 में ग्राम देवराखुर्द की किसान कलावती द्विवेदी के नाम करीब 30 क्विंटल गेंहू की तुलाई हुई। आरोप है कि तुलाई के उपरांत उक्त उपज को पोर्टल में दर्ज करने के नाम से 810 रुपए की मांग की गई, रुपए देते समय किसान ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। इस केंद्र में गेँहू उपार्जन की जिम्मेदारी प्रियदर्शनी विपणन समिति को दी गई है। केंद्र में तैनात कर्मचारी किसानों से बेख़ौफ़ रुपए ले रहे है। सीएम की मंशा में फिर रहा पानी एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को ही खरगौन जिले की खरीदी केंद्र के निरीक्षण में अचानक पहुँचे हुए थे, ताकि जमीनी हकीकत पता चल सके, किसानों को कोई तकलीफ न हो, उन्हें केंद्रों में सुविधाएं मिली, वही दूसरी ओर कटनी जिले में सीएम की मंशा पर पानी फेरते हुए अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे है और किसान लुट रहे है।1
- Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande1
- Post by सच की खबर 241
- ⚠️ सीमित स्लॉट उपलब्ध — देर न करें! 📍 बाबा माधवशाह चिकित्सालय, कटनी 📞 अभी कॉल करें: 9300220620 अब कटनी में दिल्ली के अनुभवी ENT सर्जन! नाक, कान और गले से जुड़ी हर समस्या का मिलेगा सटीक इलाज — वो भी एडवांस एंडोस्कोपी के साथ। 💰 सिर्फ ₹300 में सम्पूर्ण ENT जांच 📅 3 मई 2026 | ⏰ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ✔️ कान का इलाज ✔️ नाक की जांच व सर्जरी ✔️ गले की समस्याओं का समाधान ✔️ सुनने की जांच और बहुत कुछ 👉 अभी बुक करें और बेहतर स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाएं!1
- *शिवाजी नगर में चोरों का तांडव: गली नंबर 15 में एक दर्जन बदमाशों ने रातभर किया तफरी, CCTV में कैद हुई करतूत* कटनी। शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों के एक बड़े गिरोह ने जमकर उत्पात मचाया। गली नंबर 15 में लगभग एक दर्जन नकाबपोश चोरों ने धाबा बोला और कई घरों व दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। चोरों की यह पूरी 'तफरी' और संदिग्ध गतिविधियां क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। *ताले तोड़े, पर खाली रहे हाथ* प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरों ने मोहल्ले में दहशत फैलाते हुए आधा दर्जन से अधिक घरों और दुकानों के ताले चटकाए। हालांकि, चोर किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में आहट होने या किसी तकनीकी बाधा के कारण वे बिना चोरी किए ही भाग निकले, लेकिन ताले टूटने से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। *CCTV फुटेज में दिखे एक दर्जन संदिग्ध* सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरों की संख्या करीब 10 से 12 थी। वे बेखौफ होकर गलियों में घूम रहे थे और एक-एक कर घरों की रेकी कर रहे थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चोरों के सक्रिय होने से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। *दहशत में स्थानीय निवासी* घटना की जानकारी लगते ही शनिवार सुबह क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिवाजी नगर जैसे व्यस्त इलाके में एक साथ इतने चोरों का आना सुरक्षा में बड़ी चूक है। रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।1
- कटनी।। रीठी में समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा शो-बबूल का एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह अनिल बिचपुरिया पेड़ के नीचे अपनी चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पेड़ का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में अनिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई। पेड़ गिरने के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया है। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान पर अन्य ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन, और कब तक ऐसे हादसे लोगों की जान पर बनते रहेंगे।1