कटनी नगर// आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर की सड़क मार्ग बहुत ही दयनीय हालत में कटनी में आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक जाने वाली सड़क बदहाल, श्रद्धालु परेशान कटनी। शहर के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग इन दिनों बेहद खराब स्थिति में है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहीं समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन जर्जर सड़क और गड्ढों से भरे मार्ग के कारण आवागमन कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है, जिससे कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मंदिर तक पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। कई बार श्रद्धालु फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मंदिर परिसर में लगातार होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान भी सड़क की खराब स्थिति के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई होती है और जाम जैसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय नागरिकों और मंदिर से जुड़े लोगों ने नगर निगम प्रशासन से कई बार सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, इसलिए यहां की सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। नगर निगम प्रशासन से क्षेत्रवासियों ने पुनः अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द सड़क मार्ग का निर्माण कर श्रद्धालुओं को राहत प्रदान की जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के मंदिर पहुंच सकें। संवाददाता//- आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) 📞 7509747686

- उत्तराखंड में एक फेरीवाला मोमीन ग्रामीण इलाकों में महिला को नंगा होकर दिखा रहा था फिर क्या था गांव की महिलाओं को ये बात पता चली और तबीयत हरी कर दी वैसे ये लोग पहाड़ों पर अपना पेट पालने आ रहे हैं या महिलाओं को छेड़ने , या फिर उनको टारगेट करने1
- कटनी।। रीठी में समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा शो-बबूल का एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह अनिल बिचपुरिया पेड़ के नीचे अपनी चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पेड़ का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में अनिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई। पेड़ गिरने के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया है। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान पर अन्य ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन, और कब तक ऐसे हादसे लोगों की जान पर बनते रहेंगे।1
- *अमरपाटन में शराब दुकान बनी अव्यवस्था का केंद्र, नियम ताक पर – जनता बेहाल* अमरपाटन। नगर की एकमात्र शराब दुकान इन दिनों सिर्फ बिक्री का केंद्र नहीं, बल्कि अव्यवस्था और लापरवाही की मिसाल बन चुकी है। यहां न तो व्यवस्था का पालन हो रहा है और न ही ग्राहकों की सुविधा का कोई ध्यान रखा जा रहा है। दुकान पर पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया अव्यवस्थित है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं, जिससे धक्का-मुक्की और विवाद आम बात हो गई है। कई बार हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान संचालक अपने हिसाब से नियम चला रहा है। न तो किसी प्रकार की निगरानी नजर आती है और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचता है। इससे यह धारणा बनती जा रही है कि सब कुछ खुली छूट के साथ चल रहा है। दुकान के बाहर की स्थिति और भी चिंताजनक है। सड़क तक फैली भीड़ के कारण रोजाना यातायात प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इस अव्यवस्था के बीच निकलने को मजबूर हैं। शाम के समय स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो जाती है। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारी जाए, भीड़ नियंत्रण के उपाय किए जाएं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, ताकि शहर में कानून व्यवस्था और आमजन की सुविधा बनी रह सके।1
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1
- महगाई की मार आम आदमी बेहाल?1
- Post by Sharda Shrivastava1
- कटनी। भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त होने पर आदरणीय श्याम निषाद जी का आज दिनांक 3 मई 2026 को जिले में भव्य स्वागत किया गया। समाज सेवा के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह लगभग 11 बजे आधारकाप क्षेत्र स्थित 3 नंबर पुलिया के पास, लवकुश निषाद एवं सरमन निषाद जी के निवास के समीप पहला स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उपस्थित होकर फूल-मालाओं से श्याम निषाद जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में मछुआरा समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे दूसरा स्वागत कार्यक्रम बरगवां क्षेत्र में नरेश बर्मन जी के निवास पर आयोजित किया गया। यहां भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही अतिथियों के लिए भोजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर श्याम निषाद जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से आगे आकर समाज सेवा में भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #75097476862
- कटनी ।। जिले की बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने का कार्य इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़कों के किनारे नालियां खोदकर छोड़ दी गई हैं, लेकिन समय पर उनकी पुराई नहीं की जा रही है। बम्होरी गांव में करीब डेढ़ महीने से नाली खुदी हुई पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कैमूर पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों में बसे सिंदुरसी गांव के मोड़ पर भी यही स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों पूणेंद्र पटेल, संजय पटेल, चंदू पटेल और बुन्देल पटेल ने बताया कि जिस स्थान पर नाली खोदी गई है, वहां खतरनाक मोड़ और पहाड़ी रास्ता होने के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं। शादी-विवाह के इस सीजन में दुर्घटनाओं का खतरा और भी बढ़ गया है, जबकि कुछ हादसे हो भी चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द खुदी हुई नालियों की पुराई कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस मामले में एसडीएम राकेश चौरसिया ने कहा कि ठेकेदार को सूचना देकर बुलाया गया है और जल्द ही नाली की पुराई का कार्य पूरा कराया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन के निर्देश के बाद कितनी जल्दी हालात सुधरते हैं और लोगों को इस समस्या से राहत मिलती है।1
- मैहर सिविल अस्पताल में 108 सेवा न होने का बहाना, मरीज को प्राइवेट वाहन से सतना रेफर किया गया मैहर। मैहर सिविल अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, गंभीर हालत में पहुंचे एक मरीज को अस्पताल से यह कहकर टाल दिया गया कि 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में परिजनों को मरीज को प्राइवेट वाहन से सतना रेफर कराना पड़ा।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासक ने वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाय सीधे हाथ खड़े कर दिए, जबकि आपातकालीन स्थिति में मरीज को तत्काल एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। इस लापरवाही से मरीज की जान को खतरा बढ़ सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है अक्सर 108 एंबुलेंस के नाम पर उपलब्ध नही का जवाब देकर मरीजों को निजी साधनों का सहारा लेने पर मजबूर किया जाता है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए जांच कराए और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में किसी मरीज को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।1