अथमलगोला प्रखंड में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कल्याणपुर डीह गांव निवासी पिंटू कुमार यादव का नाम भावी जिला परिषद उम्मीदवार के रूप में क्षेत्र में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच पिंटू कुमार यादव को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जागरूक भी हैं। यही वजह है कि अब उन्हें संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक पिंटू कुमार यादव की ओर से आधिकारिक तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से उनका नाम सामने आ रहा है, उससे यह साफ है कि आने वाले चुनाव में वे एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आएगी, वैसे-वैसे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
अथमलगोला प्रखंड में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कल्याणपुर डीह गांव निवासी पिंटू कुमार यादव का नाम भावी जिला परिषद उम्मीदवार के रूप में क्षेत्र में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच पिंटू कुमार यादव को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जागरूक भी हैं। यही वजह है कि अब उन्हें संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक पिंटू कुमार यादव की ओर से आधिकारिक तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से उनका नाम सामने आ रहा है, उससे यह साफ है कि आने वाले चुनाव में वे एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आएगी, वैसे-वैसे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
- बिहार के बाढ़ अनुमंडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पचमहला थाना क्षेत्र के NH-80 पर पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों भागने लगे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, दो एंड्रॉयड मोबाइल और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान लखीसराय जिले के विकाश कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों दियारा क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने की साजिश के तहत हथियार लेकर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 👉 ऐसी ही हर बड़ी और सटीक खबर के लिए चैनल को Subscribe करें और Bell Icon जरूर दबाएं।1
- इनका कहना है कि अब हमारी पंचायत को युवा और पढ़ा लिखा उम्मीदवार की जरूरत है1
- Post by JMBNEWS1
- बख्तियारपुर/पटना: खुशियां कब मातम में बदल जाएं, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया बुधवार की रात बख्तियारपुर में देखने को मिला, जहाँ एक तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। बेलछी प्रखंड के बारह मझौली गांव से बाइक पर सवार होकर तीन युवक बख्तियारपुर के मोगलपुरा पंचायत स्थित मोगलपुरा डीह जा रहे थे। इसी दौरान NH 31 पर एक अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर। मृतक की पहचान बेलछी थाना क्षेत्र के बारह मझौली निवासी परमानंद प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान बेचू कुमार और श्याम बिहारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, घायल बेचू कुमार बाढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरे घायल के पते की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मोगलपुरा पंचायत के मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए एक निजी एम्बुलेंस का प्रबंध किया और दोनों घायलों को नाजुक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करवाया। मुखिया शेर सिंह ने इस दौरान आम जनता से अपील की कि सड़क पर किसी भी दुर्घटना के समय मूकदर्शक न बनें, बल्कि घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाएं ताकि कीमती जानें बचाई जा सकें। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक गुलशन कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मोगलपुरा डीह में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर में विजन टेक एजुकेशन इंस्टीट्यूट संस्थान के ओर से कंप्यूटर शिक्षा जगत में तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रा श्रुति कुमारी भी हुए पुरस्कृत।1
- बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए वैशाली पुलिस एक्शन मोड में है। इसी क्रम में पातेपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 563 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। #VaishaliPolice #PatepurThana #BiharUpdate #DesiNews #GroundReport #LocalNews #IndiaNews #NewsReel #ReelNews #TrendingNow #InstaNews #FacebookNews1
- Post by Anil Paswan1
- पटना से सटे बेलछी थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही पड़ोसियों पर ज़मीन हड़पने और दबंगई करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला लाखाचक गांव का है, जहां के निवासी दीपक कुमार का कहना है कि उनकी पैतृक ज़मीन पर पड़ोसियों ने कब्ज़ा कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि सरकारी नापी में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि उनकी ज़मीन का हिस्सा पड़ोसी के मकान के नीचे दबा हुआ है। पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने अपना हक़ मांगा, तो न सिर्फ उन्हें नज़रअंदाज़ किया गया, बल्कि कथित तौर पर दबाव और धमकी भी दी गई। आरोप है कि अब उनसे और ज़मीन की मांग की जा रही है। दीपक कुमार का दावा है कि उनके पास ज़मीन के सभी वैध कागज़ात मौजूद हैं और इस पूरे मामले में वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सरकारी नापी में सच्चाई सामने आ चुकी है, तो आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या प्रशासन पीड़ित को न्याय दिला पाएगा, या दबंगई का यह खेल यूं ही चलता रहेगा?1