logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

NH 31 पर काल बनकर दौड़ा हाईवा: मोगलपुरा डीह जा रहे बाइक सवार युवकों के साथ बड़ा हादसा, एक की गई जान, दो पटना रेफर। बख्तियारपुर/पटना: खुशियां कब मातम में बदल जाएं, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया बुधवार की रात बख्तियारपुर में देखने को मिला, जहाँ एक तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। बेलछी प्रखंड के बारह मझौली गांव से बाइक पर सवार होकर तीन युवक बख्तियारपुर के मोगलपुरा पंचायत स्थित मोगलपुरा डीह जा रहे थे। इसी दौरान NH 31 पर एक अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर। मृतक की पहचान बेलछी थाना क्षेत्र के बारह मझौली निवासी परमानंद प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान बेचू कुमार और श्याम बिहारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, घायल बेचू कुमार बाढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरे घायल के पते की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मोगलपुरा पंचायत के मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए एक निजी एम्बुलेंस का प्रबंध किया और दोनों घायलों को नाजुक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करवाया। मुखिया शेर सिंह ने इस दौरान आम जनता से अपील की कि सड़क पर किसी भी दुर्घटना के समय मूकदर्शक न बनें, बल्कि घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाएं ताकि कीमती जानें बचाई जा सकें। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक गुलशन कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मोगलपुरा डीह में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

8 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
8 hrs ago

NH 31 पर काल बनकर दौड़ा हाईवा: मोगलपुरा डीह जा रहे बाइक सवार युवकों के साथ बड़ा हादसा, एक की गई जान, दो पटना रेफर। बख्तियारपुर/पटना: खुशियां कब मातम में बदल जाएं, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया बुधवार की रात बख्तियारपुर में देखने को मिला, जहाँ एक तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। बेलछी प्रखंड के बारह मझौली गांव से बाइक पर सवार होकर तीन युवक बख्तियारपुर के मोगलपुरा पंचायत स्थित मोगलपुरा डीह जा रहे थे। इसी दौरान NH 31 पर एक अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर। मृतक की पहचान बेलछी थाना क्षेत्र के बारह मझौली निवासी परमानंद प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान बेचू कुमार और श्याम बिहारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, घायल बेचू कुमार बाढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरे घायल के पते की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मोगलपुरा पंचायत के मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए एक निजी एम्बुलेंस का प्रबंध किया और दोनों घायलों को नाजुक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करवाया। मुखिया शेर सिंह ने इस दौरान आम जनता से अपील की कि सड़क पर किसी भी दुर्घटना के समय मूकदर्शक न बनें, बल्कि घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाएं ताकि कीमती जानें बचाई जा सकें। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक गुलशन कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मोगलपुरा डीह में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

  • user_User3428
    User3428
    शेखपुरा, पटना
    👏
    6 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • बख्तियारपुर/पटना: खुशियां कब मातम में बदल जाएं, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया बुधवार की रात बख्तियारपुर में देखने को मिला, जहाँ एक तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। बेलछी प्रखंड के बारह मझौली गांव से बाइक पर सवार होकर तीन युवक बख्तियारपुर के मोगलपुरा पंचायत स्थित मोगलपुरा डीह जा रहे थे। इसी दौरान NH 31 पर एक अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर। मृतक की पहचान बेलछी थाना क्षेत्र के बारह मझौली निवासी परमानंद प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान बेचू कुमार और श्याम बिहारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, घायल बेचू कुमार बाढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरे घायल के पते की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मोगलपुरा पंचायत के मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए एक निजी एम्बुलेंस का प्रबंध किया और दोनों घायलों को नाजुक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करवाया। मुखिया शेर सिंह ने इस दौरान आम जनता से अपील की कि सड़क पर किसी भी दुर्घटना के समय मूकदर्शक न बनें, बल्कि घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाएं ताकि कीमती जानें बचाई जा सकें। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक गुलशन कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मोगलपुरा डीह में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    1
    बख्तियारपुर/पटना: खुशियां कब मातम में बदल जाएं, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया बुधवार की रात बख्तियारपुर में देखने को मिला, जहाँ एक तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। बेलछी प्रखंड के बारह मझौली गांव से बाइक पर सवार होकर तीन युवक बख्तियारपुर के मोगलपुरा पंचायत स्थित मोगलपुरा डीह जा रहे थे। इसी दौरान NH 31 पर एक अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर।
मृतक की पहचान बेलछी थाना क्षेत्र के बारह मझौली निवासी परमानंद प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान बेचू कुमार और श्याम बिहारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, घायल बेचू कुमार बाढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरे घायल के पते की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मोगलपुरा पंचायत के मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए एक निजी एम्बुलेंस का प्रबंध किया और दोनों घायलों को नाजुक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करवाया। मुखिया शेर सिंह ने इस दौरान आम जनता से अपील की कि सड़क पर किसी भी दुर्घटना के समय मूकदर्शक न बनें, बल्कि घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाएं ताकि कीमती जानें बचाई जा सकें।
इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक गुलशन कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मोगलपुरा डीह में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    13 min ago
  • महनार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला महनार थाना क्षेत्र के गोरीगामा पंचायत स्थित हरपुर फटिकवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने बेहद शातिर तरीके से घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। #Mahanar #Vaishali #BiharNews #BreakingNews #Chori #TheftCase #CrimeNews #BiharCrime #MahanarNews #VaishaliNews #HarpurPhatikwara #Gorigama #VillageNews #LocalNews #JewelleryTheft #CashTheft #NightCrime #PoliceInvestigation #Dial112 #BiharPolice #CrimeAlert #BreakingBihar #HindiNews #NewsUpdate
    1
    महनार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
मामला महनार थाना क्षेत्र के गोरीगामा पंचायत स्थित हरपुर फटिकवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने बेहद शातिर तरीके से घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया।
#Mahanar #Vaishali #BiharNews #BreakingNews #Chori #TheftCase #CrimeNews #BiharCrime
#MahanarNews #VaishaliNews #HarpurPhatikwara #Gorigama #VillageNews #LocalNews
#JewelleryTheft #CashTheft #NightCrime #PoliceInvestigation #Dial112
#BiharPolice #CrimeAlert #BreakingBihar #HindiNews #NewsUpdate
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    4 hrs ago
  • अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर चोरों ने एक महिला शिक्षिका के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिक्षिका रिंकी कुमारी अपने परिवार के साथ घर बंद कर बांका गई थीं। इसी दौरान चोरों ने कटर मशीन से ताला काटकर घर में प्रवेश किया और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार 22 अप्रैल को वापस लौटा। घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन थाना के इतने करीब हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 👉 क्या अब थाना के पास भी सुरक्षित नहीं हैं लोग? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें। रिपोर्ट: संजय सोनार 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि आपको हर बड़ी खबर सबसे पहले मिले।
    1
    अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर चोरों ने एक महिला शिक्षिका के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
शिक्षिका रिंकी कुमारी अपने परिवार के साथ घर बंद कर बांका गई थीं। इसी दौरान चोरों ने कटर मशीन से ताला काटकर घर में प्रवेश किया और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए।
घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार 22 अप्रैल को वापस लौटा। घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन थाना के इतने करीब हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 क्या अब थाना के पास भी सुरक्षित नहीं हैं लोग? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।
रिपोर्ट: संजय सोनार
🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि आपको हर बड़ी खबर सबसे पहले मिले।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला यात्री द्वारा टैक्सी में पेशाब करने का मामला सामने आया है। ड्राइवर के टोकने पर महिला ने कहा - "धीरे बोलो, साफ कर दूंगी"। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। video viral on Instagram reels #ViralVideo #BreakingNews #JammuDeVoice #TaxiIncident ---
    1
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला यात्री द्वारा टैक्सी में पेशाब करने का मामला सामने आया है। ड्राइवर के टोकने पर महिला ने कहा - "धीरे बोलो, साफ कर दूंगी"। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। 
video viral on Instagram reels 
#ViralVideo #BreakingNews #JammuDeVoice  #TaxiIncident
---
    user_Jammu De Voice - Danesh Thakur
    Jammu De Voice - Danesh Thakur
    Local News Reporter Khusrupur, Patna•
    9 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर गाजियाबाद आईडल में पटोरी प्रखंड के ज्योति शर्मा को आवाज की दुनियां में मिली द्वितीय श्रेणी में मिली सफलता। विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति संघ के ओर से सम्मान समारोह में शामिल हुए समाज सेवी ओम प्रकाश कुशवाहा ने ज्योति शर्मा को सम्मानित करते हुए, दिए बधाई।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
गाजियाबाद आईडल में पटोरी प्रखंड के ज्योति शर्मा को आवाज की दुनियां में मिली  द्वितीय श्रेणी में मिली सफलता।
विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति संघ के ओर से सम्मान समारोह में शामिल हुए समाज सेवी ओम प्रकाश कुशवाहा ने ज्योति शर्मा को सम्मानित करते हुए, दिए बधाई।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    14 min ago
  • जय माता दी ✨♥️🙏🌺
    1
    जय माता दी ✨♥️🙏🌺
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    55 min ago
  • बख्तियारपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिला के चेरो थाना क्षेत्र का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस से बख्तियारपुर से फतुहा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान करौटा रेलवे स्टेशन के समीप अचानक चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन में मौजूद परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे रोने-बिलखने लगे। जब ट्रेन अगले स्टेशन खुसरूपुर पहुंची, तो परिजनों ने स्टेशन प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही करौटा स्टेशन मास्टर द्वारा तत्काल 102 एंबुलेंस को सूचित किया गया, जिसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार दो भाइयों में बड़ा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किस परिस्थिति में ट्रेन से गिरा।
    1
    बख्तियारपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान 21 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिला के चेरो थाना क्षेत्र का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस से बख्तियारपुर से फतुहा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
इसी दौरान करौटा रेलवे स्टेशन के समीप अचानक चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन में मौजूद परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे रोने-बिलखने लगे। जब ट्रेन अगले स्टेशन खुसरूपुर पहुंची, तो परिजनों ने स्टेशन प्रशासन को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही करौटा स्टेशन मास्टर द्वारा तत्काल 102 एंबुलेंस को सूचित किया गया, जिसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार दो भाइयों में बड़ा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी।
सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किस परिस्थिति में ट्रेन से गिरा।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.