*कायमगंज में चोरी का खुलासा: घर सूना देख पार की लाखों की ज्वेलरी, 2 आरोपी माल सहित गिरफ्तार,छत के रास्ते घर में घुसे चोर, पुलिस ने दबोचकर बरामद किया सामान* *कायमगंज में चोरी का खुलासा: घर सूना देख पार की लाखों की ज्वेलरी, 2 आरोपी माल सहित गिरफ्तार,छत के रास्ते घर में घुसे चोर, पुलिस ने दबोचकर बरामद किया सामान* संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद।* कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का माल और नकदी बरामद की है। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई* अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंद्र के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। *पुलिस टीम ने दबोचे आरोपी* प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम में प्र0नि0 विनोद कुमार शुक्ला, उ0नि0 अंकुर भाटी, हे0का0 धर्मेंद्र तिवारी, का0 विजय कुमार, का0 सचिन कुमार और का0 सुरेश कुमार शामिल रहे। *घटना का संक्षिप्त विवरण* 17 अप्रैल 2026 को वादी ब्रजेश शर्मा निवासी पटवन गली, साईं मंदिर के पास, कोतवाली कायमगंज ने अपने घर में चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 105/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। *सूनी घर का उठाया फायदा* पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें जानकारी थी कि ब्रजेश शर्मा अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में गए हैं। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी रात में छत के रास्ते घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। *माल बेचने जा रहे थे, तभी दबोचे गए* चोरी के बाद दोनों आरोपियों ने आपस में सामान बांट लिया और बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार आरोपी* 1. सौरभ उर्फ अंशु पुत्र अनुज गंगवार, निवासी साईं मंदिर के पास, पटवन गली, कोतवाली कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद 2. कार्तिक गंगवार पुत्र अजय, निवासी साईं मंदिर के पास, पटवन गली, कोतवाली कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद ,बरामदगी का विवरण 02 चैन (पीली धातु) 03 पेंडल (पीली धातु) 07 अंगूठी (पीली धातु) 02 मंगलसूत्र (पीली धातु) 01 जोड़ी बाली (पीली धातु) 01 जोड़ी कुंडल (पीली धातु) 12 जोड़ी पायल (सफेद धातु) 05 सिक्के (सफेद धातु) 04 जोड़ी बिछुआ (सफेद धातु) 01 चाबी दानी (सफेद धातु) ₹35,000 नकद,अपराधियों में हड़कंप, पुलिस का अभियान जारी लगातार हो रही कार्रवाई से जिले में चोरों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Post by Prahlad Singh Pal1
- कानपुर समाचार कानपुर सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज बरामद थाना चकेरी पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना चकेरी पर पंजीकृत अभियोग में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह निवासी पिपरही जनपद गोरखपुर द्वारा सेना में खेल कोटे से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी खेल प्रमाण पत्र तैयार कर लोगों को कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी की जा रही थी। जनपद उन्नाव से सुमन मिश्रा की रिपोर्ट1
- कमालगंज सोमवार शाम को कमालगंज में बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया1
- फर्रूखाबाद ब्रेकिंग - प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या का खुलासा प्रेमी ने युवती को उतारा था मौत के घाट हत्या कर युवती का शव फेका था काली नदी के किनारे प्रेमी युवक ने चाकू से गोद कर युवती की थी हत्या जनपद कन्नौज के छिबरामऊ की निवासी थी मृतक युवती एसओजी समेत पुलिस ने किया घटना का खुलासा आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना जहानगंज क्षेत्र का मामला4
- फतेहगढ़ में सनसनीखेज खुलासा 🚨 प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, वांछित आरोपी गिरफ्तार 👮♂️ एसओजी/सर्विलांस व जहानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू, गमछा और 🏍️ बाइक बरामद फर्रुखाबाद हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी, सर्विलांस और थाना जहानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को आलाकत्ल के साथ दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि मामला प्रेम प्रसंग और विवाद से जुड़ा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई, अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और डीआईजी हरीश चंद्र के निर्देशन में यह बड़ी सफलता मिली। नदी किनारे मिला था शव, 17 अप्रैल को काली नदी किनारे अज्ञात युवती का शव मिला था, बाद में उसकी पहचान कन्नौज निवासी के रूप में हुई। भाई की तहरीर पर केस दर्ज, 19 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। प्रेम प्रसंग में हत्या कबूल, आरोपी ने बताया कि 2-3 साल से प्रेम संबंध था, लेकिन युवती द्वारा बात बंद करने से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। आलाकत्ल बरामद, चाकू, सफेद गमछा और मोटरसाइकिल बरामद1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- महाराणा प्रताप चौक पर राजनीतिक झंडों को लेकर विवाद, एडवोकेट अर्पित भामाशाह ने दी चेतावनी जलालाबाद क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर राजनीतिक झंडे और पार्टी लोगो लगाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। एडवोकेट अर्पित भामाशाह ने बयान जारी करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप चौक किसी भी राजनीतिक पार्टी की व्यक्तिगत धरोहर या संपत्ति नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा चौक स्थल पर लगाए गए झंडों और लोगो की निंदा की। अर्पित भामाशाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी राजनीतिक दल के झंडे या अन्य प्रचार सामग्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के आसपास पाई गई, तो सार्वजनिक विरोध के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह स्थल राष्ट्रीय बजरंग दल परशुरामपुरी के नेतृत्व में हिंदू समाज के सहयोग से बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने एक वर्ष तक लोगों से ₹50 और ₹100 का चंदा एकत्र किया और कड़ी मेहनत के बाद महाराणा प्रताप चौक की स्थापना कराई। उन्होंने कहा कि यह चौक किसी राजनीतिक दल जैसे कांग्रेस, सपा, भाजपा या बसपा का नहीं, बल्कि हिंदू समाज का है।1
- Post by Prahlad Singh Pal1