इकरामपुर के खनतलैया में बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, सात लोग मलबे में दबे, तीन गंभीर इकरामपुर के खनतलैया में बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, सात लोग मलबे में दबे, तीन गंभीर मंगलपुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम इकरामपुर के खनतलैया मौजा में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के समय परिवार के सात सदस्य घर के अंदर चारपाइयों पर सो रहे थे। छत गिरते ही सभी लोग मलबे में दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में रामकली (55), लक्ष्मी (30), सीता (28), प्यारेलाल उर्फ अखिलेश (14), मानवी (3), प्रतिज्ञा (6) और आरोही (3) घायल हुए हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि कच्ची छत गिरने से कुल सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है। सम्बंधित अधिकरियो को सूचना दे दी गई है
इकरामपुर के खनतलैया में बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, सात लोग मलबे में दबे, तीन गंभीर इकरामपुर के खनतलैया में बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, सात लोग मलबे में दबे, तीन गंभीर मंगलपुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम इकरामपुर के खनतलैया मौजा में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के समय परिवार के सात सदस्य घर के अंदर चारपाइयों पर सो रहे थे। छत गिरते ही सभी लोग मलबे में दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में रामकली (55), लक्ष्मी (30), सीता (28), प्यारेलाल उर्फ अखिलेश (14), मानवी (3), प्रतिज्ञा (6) और आरोही (3) घायल हुए हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि कच्ची छत गिरने से कुल सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है। सम्बंधित अधिकरियो को सूचना दे दी गई है
- डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। औरैया डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डीएम ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी प्राचीन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलजुलकर रहने की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से रक्षाबंधन मनाने की अपील की।1
- सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रियांशी सिंह ने प्रैग्नेंसी के दौरान 80,km सिंहीरामपुर से अपने गांव टेढ़ी चढ़ाई डाक कांवड़ .. औरैया बात करते है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शिवानी एंड प्रियांशी सिंह चौहान जी की जो कि मूल रूप से औरैया जिला के बिधूना के पास टेढ़ी की रहने वाली है प्रियांशी सिंह जी प्रेग्नेंसी की हालत में 80km दौड़ के डाक कावड़ श्रंगीरामपुर से अपने गांव नगला टेढ़ी में चढ़ाई भगवान के प्रति उनकी ऐसी भावना देख कर लोगो ने उनको बहुत बधाई दी को उन्होंने प्रेग्नेसी की हालत में 80km का सफर पूरा कर भोले नाथ की कांवड़ उठाई ऐसा हौसला हर किसी के नहीं होता है । बता दे कि प्रियांशी सिंह जी तिर्वा में रह कर वीडियो बनाती है हाला की अभी वो ज्यादा विडियो नहीं डाल रही है लेकिन बो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है सोशल मीडिया पर उनको अच्छी खासी फ्रेंड फ़ॉलोइंग है लाखों में और उनकी कावड़ वाली विडियो उनकी तेजी से वायरल हो रही है और वह सोशल मीडिया से अच्छा खासा पैसा भी कमा रही है ऐसे में उनको कावड़ लाते हुए देख लोग उनकी बहुत प्रशंसा के रहे है कि क्या कोई ऐसा भी शिव भक्त हो सोता है कि आराम करने के समय में बह भगवान की भागती में अपना सब कुछ भुला हो हम सभी की तरफ से प्रियांशी सिंह जी को बहुत बहुत बधाई हो बह नरी शक्ति का एक खास प्रतीक है उनको देख कर काफी महिलाओं को हौसला मिलता है आपकी क्या राय है उनके लिए ..आपको आपके हौसले के लिय दिल से सैल्यूट करते है सभी ..1
- रक्षाबंधन पर भावुक हुआ औरैया कोतवाली का माहौल, पुलिसकर्मियों ने कोतवाल राजकुमार को बांधी राखी औरैया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पारिवारिक भावनाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी पूजा सिंह राठौड़ के साथ महिला पुलिस कर्मियों सहित कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टरों ने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने कोतवाल राजकुमार के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कोतवाल राजकुमार ने भी पुलिस कर्मियों को भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपहार स्वरुप भेंट दी। कोतवाली परिसर में कुछ समय के लिए पुलिस की रोजमर्रा की सख्त ड्यूटी के बीच पारिवारिक माहौल नजर आया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि त्योहार पर भले ही वे अपने परिवार से दूर रहकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हों, लेकिन पुलिस विभाग भी एक परिवार की तरह है। इसी भावना के साथ उन्होंने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानकर राखी बांधी। इस अवसर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर ने औरैया कोतवाली के माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाल को राखी बांधने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा और इस पहल ने पुलिस परिवार के बीच आपसी लगाव और पारिवारिक रिश्तों की भावना को भी सामने रखा। रक्षाबंधन पर भावुक हुआ औरैया कोतवाली का माहौल, पुलिसकर्मियों ने कोतवाल राजकुमार को बांधी राखी औरैया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पारिवारिक भावनाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी पूजा सिंह राठौड़ के साथ महिला पुलिस कर्मियों सहित कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टरों ने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने कोतवाल राजकुमार के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कोतवाल राजकुमार ने भी पुलिस कर्मियों को भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपहार स्वरुप भेंट दी। कोतवाली परिसर में कुछ समय के लिए पुलिस की रोजमर्रा की सख्त ड्यूटी के बीच पारिवारिक माहौल नजर आया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि त्योहार पर भले ही वे अपने परिवार से दूर रहकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हों, लेकिन पुलिस विभाग भी एक परिवार की तरह है। इसी भावना के साथ उन्होंने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानकर राखी बांधी। इस अवसर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर ने औरैया कोतवाली के माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाल को राखी बांधने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा और इस पहल ने पुलिस परिवार के बीच आपसी लगाव और पारिवारिक रिश्तों की भावना को भी सामने रखा।1
- जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर समस्त जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर समस्त जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पर्व को बड़े ही सौहार्द एवं आपसी भाईचारा तथा शांतपूर्ण से मनाये। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक यह रक्षाबंधन का त्यौहार है।1
- ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी का आरोप, औरैया,थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पदेवरा में रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामले में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, पदेवरा निवासी लालता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे उनका पुत्र तेज प्रताप घर से बाजार जा रहा था। रास्ते में सुरेश का ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सुरेश सिंह ने तेज प्रताप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पीड़ित को गले में फांसी लगाने का प्रयास किया गया तथा जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मामले में सुरेश सिंह, आनंद कुमार और उचित कुमार को नामजद किया गया है। तीनों के पते पदेवरा, अजीतमल, औरैया दर्ज हैं। थाना अजीतमल में 23 अगस्त 2026 को शाम 5:39 बजे एफआईआर दर्ज की गई। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी अजीतमल को सौंपी गई है। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 352, 351(2) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।1
- *ब्रेकिंग न्यूज औरैया* *ग्राम प्रधान की मनमानी से दलित बस्ती में जलभराव, ग्रामीण परेशान,कीचड़ और गंदगी से बीमारी का खतरा, मच्छरों के आतंक से ग्रामीण बेहाल।* *औरैया*। ग्राम पंचायत दहगांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण दलित बस्ती के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती में जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और गंदगी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। वहीं गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव की समस्या की जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई, लेकिन समस्या का समाधान कराने के बजाय कथित तौर पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि “मेरे पास सब कुछ नहीं है, सचिव करवा सकते हैं तो करवा दें।” ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी और दूषित पानी के बीच रहने को मजबूर ग्रामीणों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए तथा सफाई एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि बस्ती में बीमारी फैलने की आशंका को रोका जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।3
- रक्षाबंधन पर झींझक स्टेशन में उमड़ी भीड़, सुरक्षा भी बढ़ी ट्रेन में चढ़ने उतरने में यात्रियों को करनी पड़ी मसक्कत रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को झींझक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। घर जाने और पर्व मनाकर लौटने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने से पूरे दिन स्टेशन पर चहल-पहल रही। डाउन दिशा की रीवा, ऊंचाहार, फफूंद-कानपुर मेमू, इटावा-कानपुर मेमू, टूंडला-कानपुर मेमू, मुरी व महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। अप दिशा की कानपुर-इटावा मेमू, गोमती एक्सप्रेस, कानपुर-अलीगढ़ मेमू और महानंदा एक्सप्रेस में भी बड़ी संख्या में यात्री सफर करते नजर आए। भीड़ के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में परेशानी हुई। सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी, आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस के जवान भी तैनात रहे। जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि प्लेटफार्म पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अतिरिक्त निरीक्षक मंगलपुर अनिल कुमार ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर स्टेशन पर सिविल पुलिस की तैनाती की गई है।1
- बारिश में कच्ची छत गिरी, सात लोग दबे, तीन गंभीर डेरापुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम इकरामपुर के खांतलैया मौजा में शुक्रवार सुबह बारिश के कारण एक कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के सात लोग चारपाइयों पर सो रहे थे। छत गिरने से सभी मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। हादसे में रामकली (55), लक्ष्मी (30), सीता (28), प्यारेलाल उर्फ अखिलेश (14), मानवी (3), प्रतिज्ञा (6) और आरोही (3) घायल हुए हैं। इनमें तीन लोगों की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।1
- इकरामपुर के खनतलैया में बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, सात लोग मलबे में दबे, तीन गंभीर इकरामपुर के खनतलैया में बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, सात लोग मलबे में दबे, तीन गंभीर मंगलपुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम इकरामपुर के खनतलैया मौजा में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के समय परिवार के सात सदस्य घर के अंदर चारपाइयों पर सो रहे थे। छत गिरते ही सभी लोग मलबे में दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में रामकली (55), लक्ष्मी (30), सीता (28), प्यारेलाल उर्फ अखिलेश (14), मानवी (3), प्रतिज्ञा (6) और आरोही (3) घायल हुए हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि कच्ची छत गिरने से कुल सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है। सम्बंधित अधिकरियो को सूचना दे दी गई है1