logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए नि:शुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, सिलाई, डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट और कृषि उद्यमिता का प्रशिक्षण शामिल है। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 13 अगस्त, बकरी पालन 19 अगस्त तथा डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण 18 अगस्त से शुरू होगा। प्रशिक्षणार्थियों को आवास, भोजन और नाश्ता नि:शुल्क मिलेगा। स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन भरने सहित बैंकिंग योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ चीताखेड़ा मेन रोड स्थित प्रशिक्षण संस्थान में पंजीयन करा सकते हैं।

2 hrs ago
user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए नि:शुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, सिलाई, डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट और कृषि उद्यमिता का प्रशिक्षण शामिल है। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 13 अगस्त, बकरी पालन 19 अगस्त तथा डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण 18 अगस्त से शुरू होगा। प्रशिक्षणार्थियों को आवास, भोजन और नाश्ता नि:शुल्क मिलेगा। स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन भरने सहित बैंकिंग योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ चीताखेड़ा मेन रोड स्थित प्रशिक्षण संस्थान में पंजीयन करा सकते हैं।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, वाहन मालिक पर ₹1.06 लाख की शास्ति नीमच जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन मालिक पर 1 लाख 6 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। मामला 31 जुलाई 2026 को मनासा तहसील के रामपुरा रोड का है, जहां जांच के दौरान डम्पर क्रमांक MP44GA1404 से मुरूम का अवैध परिवहन पाया गया। वाहन मालिक शोभाराम चंदेल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसमें 6 हजार रुपये रॉयल्टी की 15 गुना राशि और 1 लाख रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति शामिल है। राशि जमा होने के बाद वाहन मुक्त किया जाएगा, अन्यथा भू-राजस्व की भांति वसूली होगी।
    1
    अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, वाहन मालिक पर ₹1.06 लाख की शास्ति

नीमच जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन मालिक पर 1 लाख 6 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। मामला 31 जुलाई 2026 को मनासा तहसील के रामपुरा रोड का है, जहां जांच के दौरान डम्पर क्रमांक MP44GA1404 से मुरूम का अवैध परिवहन पाया गया। वाहन मालिक शोभाराम चंदेल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसमें 6 हजार रुपये रॉयल्टी की 15 गुना राशि और 1 लाख रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति शामिल है। राशि जमा होने के बाद वाहन मुक्त किया जाएगा, अन्यथा भू-राजस्व की भांति वसूली होगी।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • छात्रों पर लाठीचार्ज, भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती रांची । झारखंड के रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गेट से हटाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हटे तो लाठीचार्ज कर खदेड दिया। कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झडप की नौबत आई। दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पडा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत और भरोसे पर जोर दिया और कंहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड म विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महोती की धरनास्थल पर तबीयत बिगड़ गई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया छात्र है। इससे पहले आंदोलनकारी सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने जैसे ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इधर, सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को जेपीएससी ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीआईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। झारखंड पीएससी-एसएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं देवेंद्रनाथ महतो समेत 6 छात्र भूख हडताल पर हैं। वे एंबुलेंस स विधानसभा घेराव में शामिल हुए
    1
    छात्रों पर लाठीचार्ज, भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती
रांची । झारखंड के रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गेट से हटाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हटे तो लाठीचार्ज कर खदेड दिया।
कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झडप की नौबत आई। दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पडा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत और भरोसे पर जोर दिया और कंहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड म विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी
समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महोती की धरनास्थल पर तबीयत बिगड़ गई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया छात्र है। इससे पहले आंदोलनकारी सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए
निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने जैसे ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इधर, सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को जेपीएससी ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीआईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। झारखंड पीएससी-एसएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं देवेंद्रनाथ महतो समेत 6 छात्र भूख हडताल पर हैं। वे एंबुलेंस स विधानसभा घेराव में शामिल हुए
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    6 hrs ago
  • अठाना में झमाझम बारिश: मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, खरीफ फसलों को मिला नया जीवनदान विष्णु सिंह कुशवाह अठाना अठाना। क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। मानसून की पहली लंबी खेंच के कारण सूखे की कगार पर खड़ी खरीफ फसलों को इस बारिश से नया जीवनदान मिला है।पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान बेहद चिंतित थे। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने पूजा-अर्चना से लेकर हर संभव जतन किए थे। आखिरकार किसानों की मेहनत और दुआएं रंग लाईं और आसमान से राहत की बूंदें बरसीं। तेज बारिश शुरू होते ही किसानों के मुरझाए हुए चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। कृषि जानकारों के अनुसार, यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है, जिससे उत्पादन में सुधार होगा।- रिपोर्टर विष्णु सिंह कुशवाह, अठाना
    2
    अठाना में झमाझम बारिश: मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, खरीफ फसलों को मिला नया जीवनदान
विष्णु सिंह कुशवाह अठाना
अठाना। क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। मानसून की पहली लंबी खेंच के कारण सूखे की कगार पर खड़ी खरीफ फसलों को इस बारिश से नया जीवनदान मिला है।पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान बेहद चिंतित थे। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने पूजा-अर्चना से लेकर हर संभव जतन किए थे। आखिरकार किसानों की मेहनत और दुआएं रंग लाईं और आसमान से राहत की बूंदें बरसीं। तेज बारिश शुरू होते ही किसानों के मुरझाए हुए चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। कृषि जानकारों के अनुसार, यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है, जिससे उत्पादन में सुधार होगा।- रिपोर्टर विष्णु सिंह कुशवाह, अठाना
    user_Apni news Athana
    Apni news Athana
    Bicycle Shop जावद, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हाँसपुर में गूंजा भारत माता की जय का नारा स्कूल के बच्चो ने निकाली तिरंगा यात्रा मनासा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज 11 अगस्त, मंगलवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय हांसपुर में देश प्रेम और उत्साह के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विद्यालय परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस देशभक्ति यात्रा में स्कूली बच्चों से लेकर गांव के प्रबुद्ध नागरिकों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत सुबह विद्यालय प्रांगण से हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे हुए कतारबद्ध होकर चल रहे थे। बच्चों के चेहरों पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक अलग ही चमक और उत्साह दिखाई दे रहा था। पूरी यात्रा के दौरान बच्चों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "वीर जवान अमर रहें" जैसे गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा हांसपुर गांव देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूल प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा एवं स्कूली बच्चे व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
    1
    हाँसपुर में गूंजा भारत माता की जय का नारा स्कूल के बच्चो ने निकाली तिरंगा यात्रा
मनासा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज 11 अगस्त, मंगलवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय हांसपुर में देश प्रेम और उत्साह के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विद्यालय परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस देशभक्ति यात्रा में स्कूली बच्चों से लेकर गांव के प्रबुद्ध नागरिकों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत सुबह विद्यालय प्रांगण से हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे हुए कतारबद्ध होकर चल रहे थे। बच्चों के चेहरों पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक अलग ही चमक और उत्साह दिखाई दे रहा था। पूरी यात्रा के दौरान बच्चों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "वीर जवान अमर रहें" जैसे गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा हांसपुर गांव देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूल प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा एवं स्कूली बच्चे व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान: स्कूलों में तिरंगा प्रश्नोत्तरी, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह नीमच जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में 10 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीआरपीएफ नीमच, रेवली-देवली और कछरौद में तिरंगा प्रश्नोत्तरी आयोजित हुई। विद्यार्थियों से तिरंगे के इतिहास, तीनों रंगों के महत्व, अशोक चक्र, स्वतंत्रता आंदोलन और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े सवाल पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के तहत 11 अगस्त को चित्रकला, 12 अगस्त को तिरंगा रैली, 13 अगस्त को साइकिल रैली, 14 अगस्त को तिरंगा सजावट और 17 अगस्त को मानव श्रृंखला आयोजित होगी। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत हो रही है।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान: स्कूलों में तिरंगा प्रश्नोत्तरी, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
नीमच जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में 10 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीआरपीएफ नीमच, रेवली-देवली और कछरौद में तिरंगा प्रश्नोत्तरी आयोजित हुई। विद्यार्थियों से तिरंगे के इतिहास, तीनों रंगों के महत्व, अशोक चक्र, स्वतंत्रता आंदोलन और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े सवाल पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के तहत 11 अगस्त को चित्रकला, 12 अगस्त को तिरंगा रैली, 13 अगस्त को साइकिल रैली, 14 अगस्त को तिरंगा सजावट और 17 अगस्त को मानव श्रृंखला आयोजित होगी। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत हो रही है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • नीमच जमुनिया कलॉ में भारी बरसात के बीच सांवरिया सेठ की शोभायात्रा में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब भविष्य न्यूज़24 भारी बरसात के बीच सांवरिया सेठ की शोभायात्रा
    1
    नीमच जमुनिया कलॉ में भारी बरसात के बीच सांवरिया सेठ की शोभायात्रा में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब भविष्य न्यूज़24
भारी बरसात के बीच सांवरिया सेठ की शोभायात्रा
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.