logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अठाना में झमाझम बारिश: मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, खरीफ फसलों को मिला नया जीवनदान विष्णु सिंह कुशवाह अठाना अठाना। क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। मानसून की पहली लंबी खेंच के कारण सूखे की कगार पर खड़ी खरीफ फसलों को इस बारिश से नया जीवनदान मिला है।पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान बेहद चिंतित थे। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने पूजा-अर्चना से लेकर हर संभव जतन किए थे। आखिरकार किसानों की मेहनत और दुआएं रंग लाईं और आसमान से राहत की बूंदें बरसीं। तेज बारिश शुरू होते ही किसानों के मुरझाए हुए चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। कृषि जानकारों के अनुसार, यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है, जिससे उत्पादन में सुधार होगा।- रिपोर्टर विष्णु सिंह कुशवाह, अठाना

1 hr ago
user_Apni news Athana
Apni news Athana
Bicycle Shop जावद, नीमच, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
bf7d567f-3a4f-45b6-8b07-cac0156e6959

अठाना में झमाझम बारिश: मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, खरीफ फसलों को मिला नया जीवनदान विष्णु सिंह कुशवाह अठाना अठाना। क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। मानसून की पहली लंबी खेंच के कारण सूखे की कगार पर खड़ी खरीफ फसलों को इस बारिश से नया जीवनदान मिला है।पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान बेहद चिंतित थे। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने पूजा-अर्चना से लेकर हर संभव जतन किए थे। आखिरकार किसानों की मेहनत और दुआएं रंग लाईं और आसमान से राहत की बूंदें बरसीं। तेज बारिश शुरू होते ही किसानों के मुरझाए हुए चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। कृषि जानकारों के अनुसार, यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है, जिससे उत्पादन में सुधार होगा।- रिपोर्टर विष्णु सिंह कुशवाह, अठाना

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • जावद में शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आज स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। जावद स्थित सांदीपनि विद्यालय के सभाकक्ष से विद्यार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशल को मजबूत करना है। अब शासकीय विद्यालयों के बच्चे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्राप्त करने के साथ अंग्रेजी भाषा बोलने का भी नियमित अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा घर और स्कूल में अंग्रेजी बोलने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
    1
    जावद में शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ
जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आज स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। जावद स्थित सांदीपनि विद्यालय के सभाकक्ष से विद्यार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशल को मजबूत करना है। अब शासकीय विद्यालयों के बच्चे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्राप्त करने के साथ अंग्रेजी भाषा बोलने का भी नियमित अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा घर और स्कूल में अंग्रेजी बोलने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • सात भाइयों की झोपड़ी में घुसा गोयरा, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू चित्तौड़गढ़। बस्सी सात भाइयों की झोपड़ी में मकान के अंदर घुसा गोयरा, 3 दिन से ग्रामीणों में दहशत; टायर जलाकर धुआं करने का भी किया प्रयास, बस्सी अभ्यारण्य टीम ने घंटों बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
    1
    सात भाइयों की झोपड़ी में घुसा गोयरा, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू
चित्तौड़गढ़। बस्सी 
सात भाइयों की झोपड़ी में मकान के अंदर घुसा गोयरा, 3 दिन से ग्रामीणों में दहशत; टायर जलाकर धुआं करने का भी किया प्रयास, बस्सी अभ्यारण्य टीम ने घंटों बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नीमच नाके पर धूमधाम से मनाया नितिन जैन का जन्मदिन, ढोल-नगाड़ों के बीच काटा केक नीमच नाके पर धूमधाम से मनाया नितिन जैन का जन्मदिन, ढोल-नगाड़ों के बीच काटा केक (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। शहर के नीमच नाके पर कांग्रेस कमेटी के शहर मंडल एवं नई आबादी मंडल की ओर से नितिन जैन का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में मौजूद रहकर जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इसके बाद नितिन जैन ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी में केक काटा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने नितिन जैन के साथ खुशियां साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निरंतर सफलता की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और खुशी से भरा नजर आया।
    4
    नीमच नाके पर धूमधाम से मनाया नितिन जैन का जन्मदिन, ढोल-नगाड़ों के बीच काटा केक
नीमच नाके पर धूमधाम से मनाया नितिन जैन का जन्मदिन, ढोल-नगाड़ों के बीच काटा केक
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
प्रतापगढ़। शहर के नीमच नाके पर कांग्रेस कमेटी के शहर मंडल एवं नई आबादी मंडल की ओर से नितिन जैन का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में मौजूद रहकर जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इसके बाद नितिन जैन ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी में केक काटा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने नितिन जैन के साथ खुशियां साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निरंतर सफलता की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और खुशी से भरा नजर आया।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • MP मुर्दा भी शर्मा गया होगा मेरे घर की ये हालात मुझे यहां भी सुकून से नहीं जलने दिया अंतिम संस्कार के लिए चिता जल रही है ऊपर छत से पानी टपक रहा है लोग भीगते हुए खड़े हैं श्मशान की छत और व्यवस्थाएं जर्जर हालत में हैं बारिश में टेंट लगाकर किसी तरह अंतिम संस्कार करना पड़ा दाग देने वाले लोग भी परेशान सीतामऊ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलारा के ग्राम वर्दीचंद पाटीदार के निधन होने से अंतिम संस्कार में पड़े फोड़े श्मशान की बदहाली हर किसी से छुपी नहीं बारिश में टेंट लगाकर करना पड़ा अंतिम संस्कार पंचायत के श्मशान की हालत इतनी खराब है कि बारिश के कारण परिजनों को टेंट लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा ऊपर से पानी टपकता रहा और लोग भीगते हुए दाग देने को मजबूर हुए ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान में न तो पक्की छत है न ही बैठने की व्यवस्था शायद *मुर्दा भी शर्मा गया होगा कि मेरे घर की ये हालत है ये दर्द हर किसी की जुबान पर है* ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कर के शेड बैठने की व्यवस्था और पानी की निकासी की जाए ताकि किसी और को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.! ये है बेलारा पंचायत के श्मशान की हकीकत बारिश में टेंट लगाकर अंतिम संस्कार। ऊपर से टपकता पानी क्या यही है हमारी व्यवस्था? जिम्मेदारों से निवेदन है जल्द ध्यान दें अंतिम विदाई भी सम्मान से नहीं -बेलारा श्मशान में मूलभूत सुविधाएं तक नही दागी हुए लोग परेशान। कृपया संज्ञान लें श्मशान भी रो रहा है बेलारा में श्मशान की हालत देखकर हर कोई शर्मसार प्रशासन से मांग तुरंत मरम्मत हो
    4
    MP मुर्दा भी शर्मा गया होगा मेरे घर की ये हालात मुझे यहां भी सुकून से नहीं जलने दिया
अंतिम संस्कार के लिए चिता जल रही है ऊपर छत से पानी टपक रहा है लोग भीगते हुए खड़े हैं श्मशान की छत और व्यवस्थाएं जर्जर हालत में हैं बारिश में टेंट लगाकर किसी तरह अंतिम संस्कार करना पड़ा दाग देने वाले लोग भी परेशान
सीतामऊ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलारा के ग्राम वर्दीचंद पाटीदार के निधन होने से अंतिम संस्कार में पड़े फोड़े श्मशान की बदहाली हर किसी से छुपी नहीं बारिश में टेंट लगाकर करना पड़ा अंतिम संस्कार पंचायत के श्मशान की हालत इतनी खराब है कि बारिश के कारण परिजनों को टेंट लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा ऊपर से पानी टपकता रहा और लोग भीगते हुए दाग देने को मजबूर हुए ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान में न तो पक्की छत है न ही बैठने की व्यवस्था शायद *मुर्दा भी शर्मा गया होगा कि मेरे घर की ये हालत है ये दर्द हर किसी की जुबान पर है* ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कर के शेड बैठने की व्यवस्था और पानी की निकासी की जाए ताकि किसी और को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.! ये है बेलारा पंचायत के श्मशान की हकीकत बारिश में टेंट लगाकर अंतिम संस्कार। ऊपर से टपकता पानी क्या यही है हमारी व्यवस्था? जिम्मेदारों से निवेदन है जल्द ध्यान दें अंतिम विदाई भी सम्मान से नहीं -बेलारा श्मशान में मूलभूत सुविधाएं तक नही दागी हुए लोग परेशान। कृपया संज्ञान लें
श्मशान भी रो रहा है बेलारा में श्मशान की हालत देखकर हर कोई शर्मसार प्रशासन से मांग तुरंत मरम्मत हो
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    1
    माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भारी बारिश से झालावाड़ में स्कूल बना टापु 40 बच्चों और शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू बच्चों और शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू
    1
    भारी बारिश से झालावाड़ में स्कूल बना टापु 40 बच्चों और शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू
बच्चों और शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.