logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

3 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
3 hrs ago

माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

More news from राजस्थान and nearby areas
  • माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    1
    माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भीलवाड़ा में सड़क-नाली की बदहाली को लेकर एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा = शहर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 16 एवं 18, गाडरी खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण की ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है और नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभाविमांग को लेकर एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। त होने के साथ ही क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ज्ञापन में सड़क की दुर्दशा, दुर्घटनाओं का खतरा, जलभराव एवं जलजमाव तथा बढ़ती गंदगी जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव पूर्ण मल गाडरी तथा यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बनवारी गाडरी सहित कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन से वार्ड 16 और 18 में नई सड़क एवं नाली का निर्माण जल्द करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की।
    1
    भीलवाड़ा में सड़क-नाली की बदहाली को लेकर एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा = शहर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 16 एवं 18, गाडरी खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण की 
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है और नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभाविमांग को लेकर एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
त होने के साथ ही क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
ज्ञापन में सड़क की दुर्दशा, दुर्घटनाओं का खतरा, जलभराव एवं जलजमाव तथा बढ़ती गंदगी जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव पूर्ण मल गाडरी तथा यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बनवारी गाडरी सहित कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन से वार्ड 16 और 18 में नई सड़क एवं नाली का निर्माण जल्द करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विधायक अशोक कोठारी की भावुक अपील । क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जिलेवासियों एवं राष्ट्रभक्तों से इस राष्ट्रभक्ति के महाउत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। विधायक कोठारी ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराएं। उन्होंने आमजन से तिरंगे के साथ अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने तथा देश के प्रति एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का भी आह्वान किया। विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में हर नागरिक को इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। संदेश ------- देश की शान, हमारा तिरंगा। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!
    2
    🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विधायक अशोक कोठारी की भावुक अपील ।
क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा।
देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के तहत भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जिलेवासियों एवं राष्ट्रभक्तों से इस राष्ट्रभक्ति के महाउत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विधायक कोठारी ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराएं।
उन्होंने आमजन से तिरंगे के साथ अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने तथा देश के प्रति एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का भी आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में हर नागरिक को इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए।
संदेश -------
देश की शान, हमारा तिरंगा। 🇮🇳
जय हिंद! जय भारत!
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल पुर, भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री तथा मेवाड़ के नेता धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत मंगलवार, 11 अगस्त को S.B.G.S.S. पुर गौशाला (काइन हाउस) में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता योगेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पुर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल महात्मा, अंजुमन कमेटी सदर रमजान मोहम्मद, मेवाड़ कमेटी जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल माली, जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष भंवर जाट, गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सेवादल जिला संगठन मंत्री श्यामलाल पाराशर, सेवादल प्रभारी शांतिलाल धौलपुरिया, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सोहनलाल रेगर, जिला सचिव सत्तू मारू, पंडित गोविंद व्यास, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी नंदस वैष्णव, वार्ड अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, शुभम लोयमा, राजेश कर्णावट, रतन लाल तेली, ओम प्रकाश सोनी, संपत टेलर, बनवारी वैष्णव, कालू सेन, अभय सोनी, भावी पार्षद गाडरी, पप्पू बिश्नोई एवं आयुष सेन सहित अनेक गणमान्यजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुर गौशाला के व्यवस्थापक छोटू गाडरी एवं पीयूष विश्नोई ने गौशाला की व्यवस्थाओं, गौ सेवा तथा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं गौ माता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने और समाज को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
    4
    उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया।

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया।
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
पुर, भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री तथा मेवाड़ के नेता धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत मंगलवार, 11 अगस्त को S.B.G.S.S. पुर गौशाला (काइन हाउस) में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया।
सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता योगेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व पुर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल महात्मा, अंजुमन कमेटी सदर रमजान मोहम्मद, मेवाड़ कमेटी जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल माली, जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष भंवर जाट, गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सेवादल जिला संगठन मंत्री श्यामलाल पाराशर, सेवादल प्रभारी शांतिलाल धौलपुरिया, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सोहनलाल रेगर, जिला सचिव सत्तू मारू, पंडित गोविंद व्यास, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी नंदस वैष्णव, वार्ड अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, शुभम लोयमा, राजेश कर्णावट, रतन लाल तेली, ओम प्रकाश सोनी, संपत टेलर, बनवारी वैष्णव, कालू सेन, अभय सोनी, भावी पार्षद गाडरी, पप्पू बिश्नोई एवं आयुष सेन सहित अनेक गणमान्यजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुर गौशाला के व्यवस्थापक छोटू गाडरी एवं पीयूष विश्नोई ने गौशाला की व्यवस्थाओं, गौ सेवा तथा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं गौ माता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने और समाज को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • *श्री साँवलिया सेठ की जय* *आज के मनमोहक* *श्रृंगार दर्शन* *11.08.2026* *श्री साँवलिया सेठ की जय* *आज के मनमोहक* *श्रृंगार दर्शन* *11.08.2026*
    1
    *श्री साँवलिया सेठ की जय*
       *आज के मनमोहक*
          *श्रृंगार दर्शन*
         *11.08.2026*
*श्री साँवलिया सेठ की जय*
*आज के मनमोहक*
*श्रृंगार दर्शन*
*11.08.2026*
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन के बैनर तले जिलेभर की आशा सहयोगिनियों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट सर्कल पर मानव श्रृंखला बनाकर गिरफ्तारियां दी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौजूद आशा सहयोगिनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि आशा वर्कर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण कड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है जो गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम करती है। इसके बावजूद उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 2025 में 1500 रूपये की मानदेय बढ़ोतरी को भी लागू नहीं किया गया है और न ही आशा वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान मौजूद आशा वर्करों ने बताया कि जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक 26 हजार रूपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षाओं का लाभ दिया जाये। उन्होंने मानदेय को महंगाई भत्ते से जोड़ने, मातृत्व एवं चिकित्सा अवकाश देने, सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष करने, सेवानिवृति पर सम्माजनक राशि देने, फील्ड कार्य के दौरान आशा वर्कर की दुर्घटना या मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये की सहायता देने, सभी आशा वर्करों के परिवारों को बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बकाया भुगतान जारी करने, ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल और पर्याप्त डाटा उपलब्ध करवाने, अस्पतालों में आशा वर्करों के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि आज गिरफ्तारी देकर आंदोलन किया है। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन और तेज किया जायेगा।
    1
    आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन के बैनर तले
जिलेभर की आशा सहयोगिनियों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट सर्कल पर मानव श्रृंखला बनाकर गिरफ्तारियां दी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौजूद आशा सहयोगिनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि आशा वर्कर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण कड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है जो गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम करती है। इसके बावजूद उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 2025 में 1500 रूपये की मानदेय बढ़ोतरी को भी लागू नहीं किया गया है और न ही आशा वर्करों को राज्य
कर्मचारी का दर्जा दिया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान मौजूद आशा वर्करों ने बताया कि जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक 26 हजार रूपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षाओं का लाभ दिया जाये। उन्होंने मानदेय को महंगाई भत्ते से जोड़ने, मातृत्व एवं चिकित्सा अवकाश देने, सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष करने, सेवानिवृति पर सम्माजनक राशि देने, फील्ड कार्य
के दौरान आशा वर्कर की दुर्घटना या मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये की सहायता देने, सभी आशा वर्करों के परिवारों को बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बकाया भुगतान जारी करने, ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल और पर्याप्त डाटा उपलब्ध करवाने, अस्पतालों में आशा वर्करों के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि आज गिरफ्तारी देकर आंदोलन किया है। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन और तेज किया जायेगा।
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.