Shuru
Apke Nagar Ki App…
सात भाइयों की झोपड़ी में घुसा गोयरा, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू चित्तौड़गढ़। बस्सी सात भाइयों की झोपड़ी में मकान के अंदर घुसा गोयरा, 3 दिन से ग्रामीणों में दहशत; टायर जलाकर धुआं करने का भी किया प्रयास, बस्सी अभ्यारण्य टीम ने घंटों बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
Hello Chittorgarh News
सात भाइयों की झोपड़ी में घुसा गोयरा, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू चित्तौड़गढ़। बस्सी सात भाइयों की झोपड़ी में मकान के अंदर घुसा गोयरा, 3 दिन से ग्रामीणों में दहशत; टायर जलाकर धुआं करने का भी किया प्रयास, बस्सी अभ्यारण्य टीम ने घंटों बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
More news from राजस्थान and nearby areas
- ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग ने प्रदेश में 92 जातियों के आंकड़े जुटाए ओबीसी की 55 प्रतिशत आबादी 7 जातियों मेंः जाट 71.76 लाख जयपुर। प्रदेश में जनगणना से पहले ओबीसी की जातिगत आबादी का अनुमान सामने आया है। ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग ने ओबीसी परिवारों के सर्वे के दौरान जातिवार आंकड़े जुटाकर अपनी रिपोर्ट में शामिल किए हैं। सरकार को सौंपी रिपोर्ट में आयोग ने 92 जातियों की जातिवार जनसंख्या के आंकड़े दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 92 जातियों और पांच एमबीसी जातियों सहित कुल ओबीसी आबादी साढ़े तीन करोड़ से पौने चार करोड़ के बीच मानी गई है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जाट आबादी के मामले में ओबीसी में सबसे आगे हैं। गुर्जर दूसरे, कुम्हार-कुमावत तीसरे, माली-सैनी चौथे, जांगिड़ पांचवें, यादव छठे और मेव सातवें नंबर पर हैं। ओबीसी की 3.58 करोड़ आबादी में से 1.97 करोड़ आबादी सात जातियों में है। यानी ओबीसी की कुल जनसंख्या में 55 फीसदी हिस्सा टॉप 7 जातियों का है। जाट, गुर्जर, कुम्हार-कुमावत, माली-सैनी, जांगिड़, यादव और मेव मिलकर ओबीसी की 55 फीसदी आबादी हैं। बाकी 85 जातियों की आबादी 45 फीसदी है। इन्हें भी ओबीसी के साथ गिना आयोग की रिपोर्ट में एमबीसी की गुर्जर सहित 5 जातियों को भी ओबीसी के साथ गिना गया है। इसमें गुर्जर, बंजारा / बाल्दिया/ लबाना, गाड़िया लुहार, रेबारी रायका / देवासी, गडरिया (गाडरी) को ओबीसी के साथ गिना गया है। 52.23% पुरुष, 47.76% महिलाएं ओबीसी की 3.58 करोड़ आबादी में 1 करोड़ 87 लाख 50 हजार 94 पुरुष और 1 करोड़ 71 लाख 5 हजार 82 महिलाएं हैं। ओबीसी आबादी में 52.23% पुरुष और 47.76% महिलाएं हैं। ओबीसी का लिंगानुपात 914 है। यानी प्रति हजार पुरुषों पर 914 महिलाएं हैं। 3.92 लाख लोग सरकारी नौकरी में राजस्थान में ओबीसी के 3.92 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। सरकारी कर्मचारियों में 78 फीसदी हिस्सा चार जातियों से है, जिनमें जाट, गुर्जर, सैनी और यादव शामिल हैं। गौरतलब है कि गुर्जर सहित पांच जातियों को 5 प्रतिशत एमबीसी में अलग से आरक्षण मिल रहा है। 12.50 लाख लोग स्वरोजगार से जुड़े ओबीसी के 12.50 लाख लोग खुद का रोजगार करते हैं। स्वरोजगार में भी बड़ी संख्या वाली जातियों का वर्चस्व है। जाट, सैनी, कुमावत और जांगिड़ आगे हैं। स्वरोजगार में जाट 1.21 लाख, सैनी 1.15 लाख, कुम्हार कुमावत 1.24 लाख और जांगिड़ सुथार के 85,114 सदस्य हैं। 8.67 लाख प्राइवेट नौकरी करते हैं ओबीसी के 8.67 लाख लोग प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं। इनमें कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर रिटेल जैसे काम शामिल हैं। यहां भी वही जातियां आगे हैं जो सरकारी नौकरी में हैं। प्राइवेट नौकरियों में जाट, जाट सिख 82,157, कुम्हार-कुमावत 51,277, सैनी 49,091 और यादव 28,797 हैं। ओबीसी के 31.50 लाख लोग मजदूर ओबीसी की 92 जातियों में 31.50 लाख लोग मजदूरी करते हैं। 20 जातियों में ही सबसे ज्यादा मजदूर हैं। कुम्हार कुमावत जाति से 3.32 लाख लोग मजदूर हैं। ओबीसी में मजदूरी के मामले में कुमावत पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर 2.67 लाख मजदूर सैनी जाति के हैं। तीसरे स्थान पर 2.16 लाख मजदूरों के साथ जाट हैं। गुर्जर 1.80 लाख मजदूर हैं। रावत 1.25 लाख और जांगिड़ 1.15 लाख मजदूर हैं।1
- 12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान? 12 अगस्त 2026 की रात आसमान में बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है. चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक देगा. दुनिया के कई हिस्सों में दिन के समय अंधेरा छा जाएगा. हालांकि भारत में उस समय रात होगी. इसलिए यहां पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. भारत में ग्रहण नहीं दिखने के कारण सूतक भी मान्य नहीं होगा. पूजा-पाठ, मंदिर और दैनिक काम सामान्य रूप से किए जा सकेंगे. फिर भी ज्योतिष के जानकार इस ग्रहण को पूरी तरह प्रभावहीन नहीं मान रहे. इसकी वजह ग्रहण का कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में लगना है. ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होंगे. अमावस्या भी रहेगी. ज्योतिषीय मान्यता है कि ऐसी स्थिति व्यक्ति के मन, परिवार, पद और फैसलों पर असर डाल सकती है. विशेष रूप से कर्क, मकर, मेष और तुला राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है.वैज्ञानिक दृष्टि से हर सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही लगता है. अमावस्या पर चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है. लेकिन हर अमावस्या पर तीनों खगोलीय पिंड एक सीधी रेखा में नहीं होते. इसीलिए हर महीने सूर्य ग्रहण नहीं लगता. 12 अगस्त का ग्रहण इसलिए खास है क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, उत्तरी रूस और पुर्तगाल के एक छोटे हिस्से में सूर्य पूरी तरह ढक जाएगा. यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में आंशिक ग्रहण नजर आएगा. पूर्णता की स्थिति अधिकांश स्थानों पर दो मिनट से कम रहेगी.1
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा — भीलवाड़ा में राष्ट्रभक्ति का संदेश । 🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा — भीलवाड़ा में राष्ट्रभक्ति का संदेश क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन एंव राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 9 से 17 अगस्त तक चल रहे इस अभियान के तहत लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने क्षेत्रवासियों और राष्ट्रभक्तों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। विधायक ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा लहराने से देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश मिलेगा। अभियान के दौरान आमजन से तिरंगे का सम्मान बनाए रखते हुए पूरे उत्साह के साथ इस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है। तो आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें— हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा। जय हिंद! 🇮🇳1
- उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल पुर, भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री तथा मेवाड़ के नेता धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत मंगलवार, 11 अगस्त को S.B.G.S.S. पुर गौशाला (काइन हाउस) में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता योगेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पुर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल महात्मा, अंजुमन कमेटी सदर रमजान मोहम्मद, मेवाड़ कमेटी जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल माली, जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष भंवर जाट, गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सेवादल जिला संगठन मंत्री श्यामलाल पाराशर, सेवादल प्रभारी शांतिलाल धौलपुरिया, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सोहनलाल रेगर, जिला सचिव सत्तू मारू, पंडित गोविंद व्यास, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी नंदस वैष्णव, वार्ड अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, शुभम लोयमा, राजेश कर्णावट, रतन लाल तेली, ओम प्रकाश सोनी, संपत टेलर, बनवारी वैष्णव, कालू सेन, अभय सोनी, भावी पार्षद गाडरी, पप्पू बिश्नोई एवं आयुष सेन सहित अनेक गणमान्यजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुर गौशाला के व्यवस्थापक छोटू गाडरी एवं पीयूष विश्नोई ने गौशाला की व्यवस्थाओं, गौ सेवा तथा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं गौ माता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने और समाज को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।4
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नीमच में होंगे व्यापक आयोजन नीमच। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। तिरंगा यात्रा, रैली, मैराथन, साइक्लोथॉन, बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा सजावट, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी और देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस और श्रद्धांजलि सभा होगी। साथ ही ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधियां भी आयोजित होंगी।1
- माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- जावद में शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आज स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। जावद स्थित सांदीपनि विद्यालय के सभाकक्ष से विद्यार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशल को मजबूत करना है। अब शासकीय विद्यालयों के बच्चे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्राप्त करने के साथ अंग्रेजी भाषा बोलने का भी नियमित अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा घर और स्कूल में अंग्रेजी बोलने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।1
- नीमच मन्दसौर विकास के दावे की पोल बेलारा के शमशान में छत ना होने से बारिश में टेंट के सहारे अंतिम अंतिम संस्कार करने को मजबूर1