ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित जसवंतनगर: बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकास खंड जसवंतनगर में ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक के प्रेरणा सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) मनोज कुमार सिंह धाकरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात उपस्थित ग्राम प्रधानों, शिक्षक नेताओं एवं प्रधानाध्यापकों का एकेडमिक टीम द्वारा सम्मान किया गया। कार्यशाला में विकास खंड के ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ब्लॉक स्तरीय इस कार्यशाला का उद्देश्य सर्व शिक्षा अभियान को सशक्त बनाना, ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान पर विचार करना रहा। कार्यशाला का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालयों के कायाकल्प, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा बच्चों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय निकायों और विद्यालय प्रशासन की संयुक्त भागीदारी को आवश्यक बताया। इस अवसर पर विशेष रूप में जवाहरलाल शाक्य, गिरशेष यादव, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। इन्होने भी विभागीय योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

- ठंड से ठिठुरा यूपी,#up#questionsnews#bjp#millionviews#sardi#viralreels#brekingnews#uttarpradesh#yogi#pkcrimestory#kannadanews#songs#trendingshorts#subscribers#noida#wether_update# questionsnewslive.@ZeeNews @aajtak @QuestionsNews @PKcrimestorys @QuestionsNews @AajTakHD @jantantratv #tv9bharatvarsh @TV9Bharatvarsh @indiatv @khansircopyrightteam @News18UPUttarakhand1
- सिरसागंज के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में गुरुबार को एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यालय में तैनात चार समर्पित पुलिसकर्मियों हिमांशु,शिव सिंह, अवधेश कुमार और राजेश कुमार के स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह था। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, हिमांशु, शिव सिंह और अवधेश कुमार को फिरोजाबाद सिटी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार का स्थानांतरण टूंडला किया गया है। विदाई के इस अवसर पर सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय के अन्य सहकर्मियों ने भी अपने साथियों के साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस मौके पर CO अनिवेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक निरंतर प्रक्रिया है। इन पुलिसकर्मियों ने सिरसागंज कार्यालय में रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर भी इसी ऊर्जा और अनुशासन के साथ जनसेवा करेंगे। समारोह के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और समूह चित्र खिंचवाकर इन स्मृतियों को संजोया। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम नजर आईं।1
- नगर व क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं।रोजाना दर्जनों लोगों को काटने से लोगों में दहशत है।आलम ये है कि सीएचसी पर प्रतिदिन आधा सैकड़ा लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं।कुत्तों के काटने से घायल हुए लोगों को इंजेक्शन लगाने के लिये नगर के सीएचसी पर गुरुवार सुबह 11 बजे स्पेशल स्टॉल लगाया गया है। रैबीज की वैक्सीन लगवाने के लिये सीएचसी पर आईं 3 साल की रामनगर निवासी कनक पुत्री शंभु दयाल,10 वर्षीय अंशु पुत्र रवि कठेरिया निवासी खरगपुर,अरसारा व 22 वर्षीय आलोक वर्मा पुत्र विश्राम सिंह खरगपुर ने बताया कि उन्हें आवारा कुत्तों ने हमला कर काट लिया है।हॉस्पिटल पर एक दिन में नए पुराने लगभग आधा सैकड़ा लोग इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं।सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया ने बताया कि कुत्ता काट ले और काटने वाली जगह पर अगर खून निकले तो घाव को पानी की धार से कमसे कम 10 मिनट धोना चाहिए।उसके बाद रैबीज की चार वैक्सीन लगवानी चाहिए।कुत्ता काटने के बाद किसी भी सूरत में रैबीज वैक्सीन लगवाने में लापरवाही न करें क्योंकि एक बार केस बिगड़ने पर इसका कोई इलाज नहीं है।1
- Post by Bharat Singh Rajput1
- Post by Kanhaiya lal1
- पूर्व सैनिकों ने आखिर किसकी मांग की देखे ये खबर1
- एटा चौराहा, मुस्तफाबाद रोड निवासी 45 वर्षीय प्रशांत जैन पुत्र अनुपम जैन बीते कई दिनों से लापता थे। उनका शव गुरुवार को शिकोहाबाद के एक नाले से मिला। प्रशांत जैन 23 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे शिकोहाबाद के बड़े बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे। परिजनों द्वारा उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई गई थी. आज स्थानीय लोगों द्वारा शव पड़े होने की सूचन लिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी से एक बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है मैनपुरी में एक तरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के होंठ काट लिए शिक्षिका को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है थाना कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी ही टीचर से स्कूल में छेड़छाड़ करने लगा। जब इस बात की शिकायत छात्र के परिवार से की गई,तो कुछ समय के लिए सब ठीक रहा। लेकिन छात्र की हरकतें फिर से शुरू हो गईं।आखिरकार, परेशान होकर टीचर ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगीं। लेकिन आरोपी छात्र यहीं नहीं रुका। उसने नई जगह पर भी टीचर का पीछा करना शुरू कर दिया। जब टीचर ने उसका विरोध किया, तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया। रास्ते में टीचर को रोककर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। शिक्षिका के भाई ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी बहन शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। कक्षा 12 का अखंड प्रताप सिंह नाम का छात्र उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 'पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (PTM) में छात्र की मां से की थी। उस समय छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि अखंड दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन छात्र की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। छात्र की छेड़खानी से परेशान होकर शिक्षिका ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और ज्योति रोड स्थित एक दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी अखंड प्रताप की सनक कम नहीं हुई। वह आए दिन नए स्कूल के रास्ते में शिक्षिका को रोककर परेशान करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी...। मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- यह सरकार अपने वादे निभाएगी मा श्री तेजस्वी यादव जी!!1