logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिरसागंज CO कार्यालय से चार पुलिसकर्मियों का हुआ स्थानांतरण सिरसागंज के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में गुरुबार को एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यालय में तैनात चार समर्पित पुलिसकर्मियों हिमांशु,शिव सिंह, अवधेश कुमार और राजेश कुमार के स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह था। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, हिमांशु, शिव सिंह और अवधेश कुमार को फिरोजाबाद सिटी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार का स्थानांतरण टूंडला किया गया है। विदाई के इस अवसर पर सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय के अन्य सहकर्मियों ने भी अपने साथियों के साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस मौके पर CO अनिवेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक निरंतर प्रक्रिया है। इन पुलिसकर्मियों ने सिरसागंज कार्यालय में रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर भी इसी ऊर्जा और अनुशासन के साथ जनसेवा करेंगे। समारोह के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और समूह चित्र खिंचवाकर इन स्मृतियों को संजोया। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम नजर आईं।

2 hrs ago
user_Thakur Aditya pratap singh
Thakur Aditya pratap singh
पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सिरसागंज CO कार्यालय से चार पुलिसकर्मियों का हुआ स्थानांतरण सिरसागंज के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में गुरुबार को एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यालय में तैनात चार समर्पित पुलिसकर्मियों हिमांशु,शिव सिंह, अवधेश कुमार और राजेश कुमार के स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह था। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, हिमांशु, शिव सिंह और अवधेश कुमार को फिरोजाबाद सिटी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार का स्थानांतरण टूंडला किया गया है। विदाई के इस अवसर पर सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय के अन्य सहकर्मियों ने भी अपने साथियों के साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस मौके पर CO अनिवेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक निरंतर प्रक्रिया है। इन पुलिसकर्मियों ने सिरसागंज कार्यालय में रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर भी इसी ऊर्जा और अनुशासन के साथ जनसेवा करेंगे। समारोह के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और समूह चित्र खिंचवाकर इन स्मृतियों को संजोया। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम नजर आईं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना नगला खंगर के निवासी अनिल कुमार का पुत्र विपिन कुमार अपने साथ मैकेनिक रामनिवास को लेकर बाइक से शिकोहाबाद आया था। वह शिकोहाबाद की दिव्यांश होंडा एजेंसी से सामान लेकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। नौशहरा हाईवे पर मंगलवार रात करीब 7 बजे पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई थी।जबकि मैकेनिक रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी को लेकर मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है
    1
    थाना नगला खंगर के निवासी अनिल कुमार का पुत्र विपिन कुमार अपने साथ मैकेनिक रामनिवास को लेकर बाइक से शिकोहाबाद आया था। वह शिकोहाबाद की दिव्यांश होंडा एजेंसी से सामान लेकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। नौशहरा हाईवे पर मंगलवार रात करीब 7 बजे पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई थी।जबकि मैकेनिक रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी को लेकर मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by विकाश यादव मीडिया
    1
    Post by विकाश यादव मीडिया
    user_विकाश यादव मीडिया
    विकाश यादव मीडिया
    जसराना, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जसवंतनगर: बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकास खंड जसवंतनगर में ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक के प्रेरणा सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) मनोज कुमार सिंह धाकरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात उपस्थित ग्राम प्रधानों, शिक्षक नेताओं एवं प्रधानाध्यापकों का एकेडमिक टीम द्वारा सम्मान किया गया। कार्यशाला में विकास खंड के ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ब्लॉक स्तरीय इस कार्यशाला का उद्देश्य सर्व शिक्षा अभियान को सशक्त बनाना, ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान पर विचार करना रहा। कार्यशाला का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालयों के कायाकल्प, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा बच्चों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय निकायों और विद्यालय प्रशासन की संयुक्त भागीदारी को आवश्यक बताया। इस अवसर पर विशेष रूप में जवाहरलाल शाक्य, गिरशेष यादव, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। इन्होने भी विभागीय योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
    1
    जसवंतनगर: बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकास खंड जसवंतनगर में ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक के प्रेरणा सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) मनोज कुमार सिंह धाकरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।  इसके पश्चात उपस्थित ग्राम प्रधानों, शिक्षक नेताओं एवं प्रधानाध्यापकों का एकेडमिक टीम द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यशाला में विकास खंड के ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
ब्लॉक स्तरीय इस कार्यशाला का उद्देश्य सर्व शिक्षा अभियान को सशक्त बनाना, ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान पर विचार करना रहा। कार्यशाला का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।
इस दौरान विद्यालयों के कायाकल्प, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा बच्चों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय निकायों और विद्यालय प्रशासन की संयुक्त भागीदारी को आवश्यक बताया। इस अवसर पर विशेष रूप में 
जवाहरलाल शाक्य, गिरशेष यादव, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। इन्होने भी विभागीय योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    2 hrs ago
  • Post by Bharat Singh Rajput
    1
    Post by Bharat Singh Rajput
    user_Bharat Singh Rajput
    Bharat Singh Rajput
    Fitness Trainer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यह सरकार अपने वादे निभाएगी मा श्री तेजस्वी यादव जी!!
    1
    यह सरकार अपने वादे निभाएगी मा श्री तेजस्वी यादव जी!!
    user_सचिन यादव कुरावली
    सचिन यादव कुरावली
    Political party office मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • #crime #savdhan
    1
    #crime #savdhan
    user_Crime news
    Crime news
    Firozabad, Uttar Pradesh•
    43 min ago
  • रिहावली के जंगल में भीषण आग, 100 बीघा क्षेत्र जलकर राख फतेहाबाद : गांव रिहावली के पास स्थित जंगल में गुरुवार शाम लगभग 5 बजे अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 100 बीघा से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जंगल से उठती तेज लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी देर तक संघर्ष करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग करते हुए पेड़ों और झाड़ियों को बचाने का प्रयास किया। हालांकि आग से जंगल के बड़े हिस्से में पेड़-पौधों और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका है कि सूखी झाड़ियों और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    1
    रिहावली के जंगल में भीषण आग, 100 बीघा क्षेत्र जलकर राख
फतेहाबाद : गांव रिहावली के पास स्थित जंगल में गुरुवार शाम लगभग 5 बजे अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 100 बीघा से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जंगल से उठती तेज लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी देर तक संघर्ष करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग करते हुए पेड़ों और झाड़ियों को बचाने का प्रयास किया। हालांकि आग से जंगल के बड़े हिस्से में पेड़-पौधों और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका है कि सूखी झाड़ियों और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिरसागंज के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में गुरुबार को एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यालय में तैनात चार समर्पित पुलिसकर्मियों हिमांशु,शिव सिंह, अवधेश कुमार और राजेश कुमार के स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह था। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, हिमांशु, शिव सिंह और अवधेश कुमार को फिरोजाबाद सिटी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार का स्थानांतरण टूंडला किया गया है। विदाई के इस अवसर पर सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय के अन्य सहकर्मियों ने भी अपने साथियों के साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस मौके पर CO अनिवेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक निरंतर प्रक्रिया है। इन पुलिसकर्मियों ने सिरसागंज कार्यालय में रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर भी इसी ऊर्जा और अनुशासन के साथ जनसेवा करेंगे। समारोह के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और समूह चित्र खिंचवाकर इन स्मृतियों को संजोया। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम नजर आईं।
    1
    सिरसागंज के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में गुरुबार को एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यालय में तैनात चार समर्पित पुलिसकर्मियों हिमांशु,शिव सिंह, अवधेश कुमार और राजेश कुमार के स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह था। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, हिमांशु, शिव सिंह और अवधेश कुमार को फिरोजाबाद सिटी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार का स्थानांतरण टूंडला किया गया है। विदाई के इस अवसर पर सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय के अन्य सहकर्मियों ने भी अपने साथियों के साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
इस मौके पर CO अनिवेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक निरंतर प्रक्रिया है। इन पुलिसकर्मियों ने सिरसागंज कार्यालय में रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर भी इसी ऊर्जा और अनुशासन के साथ जनसेवा करेंगे। समारोह के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और समूह चित्र खिंचवाकर इन स्मृतियों को संजोया। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम नजर आईं।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.