Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS : कायमगंज के कुआं खेड़ा गांव के किनारे तक आया बाढ़ का पानी, ग्रामीणों की बढ़ गई मुश्किलें
CITY NEWS
CITY NEWS : कायमगंज के कुआं खेड़ा गांव के किनारे तक आया बाढ़ का पानी, ग्रामीणों की बढ़ गई मुश्किलें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप *कानपुर क्षेत्र के समस्त डिपोज में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित* कानपुर :- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ द्वारा दिन 16 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के समस्त क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालयों पर कार्यक्रम कर प्रबंध निदेशक को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा एवं दिनांक 21सितंबर 2026 को परिवहन निगम मुख्यालय में जूलूस के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन प्रबन्ध निदेशक को सौपा जायेगा। उक्त कार्यक्रम के जनजागरण हेतु आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को कानपुर क्षेत्र के समस्त डिपोज में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रोडवेज कर्मचारी संघ से राहुल देव बाजपेई, ब्रजेश शर्मा, कान्ती, दीनानाथ, अश्वनी पाण्डेय, ऋषि पाठक, अमित पाठक, मुकेश त्रिपाठी, के के अवस्थी, ब्रजेन्द्र मिश्रा, सहित परिवहन कर्मधारी उपस्थित रहे।1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट राजेपुर में बारिश से बिजली ठप लोग परेशान1
- हरपालपुर में मां-बेटे पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट बरामद हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के बेहटा रमपुरा गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद ईंट भी बरामद की है। हरपालपुर में मां-बेटे पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट बरामद हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के बेहटा रमपुरा गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद ईंट भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को बेहटा रमपुरा गांव में दो पक्षों के बीच कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद मारपीट में धीरेंद्र पुत्र रामलखन घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में धीरेंद्र के पिता की तहरीर के आधार पर हरपालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर, निवासीगण ग्राम बेहटा रमपुरा, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद ईंट बरामद की गई है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।2
- महिंद्रा के नाम पर नकली उत्पादों का कारोबार, DIU की छापमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार, नकली माल का जखीरा बरामद नई दिल्ली में उत्तर-पूर्वी दिल्ली की डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट यानी DIU ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर नकली उत्पाद बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर महिंद्रा के नाम से तैयार किए गए नकली पार्ट्स, उत्पाद और पैकेजिंग सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान 4 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बरामद नकली सामान को जब्त कर सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- *एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गस्त तथा चलाया चैकिंग अभियान।* ------------------------------- आज दिनांक 10.09.26 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा अधीनस्थों सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना जलेसर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जलेसर श्री अखिलेश दीक्षित सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।4
- मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती मरीज की नाक में खून आने पर परिजनों का हंगामा कन्नौज। जिले के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा काटा। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि, मरीज का उपचार डाक्टरों की जगह वार्ड बॉय द्वारा किए जाने के कारण मरीज की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद मरीज को उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जिले के कुंअरपुर काशीदीन निवासी प्रभाकर सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद परिजन प्रभाकर को गुरुवार की सायं उपचार हेतु लेकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां प्रभाकर को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने जब मरीज को देखा तो उपचार हेतु ऑपरेशन थियेटर भिजवाया। मरीज के साथ मौजूद परिजनों के मुताबिक जब ओ.टी में प्रभाकर का इलाज शुरू किया गया और उनकी नाक में नली डाली गई तो नाक से खून आने का सिलसिला शुरू हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने जब मरीज की हालत बिगड़ते हुए देखी तो शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। यहां से परिजन और उनके साथ मौजूद अन्य लोग मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी जा पहुंचे। यहां मौजूद लोगों के साथ परिजनों ने मरीज के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि, मेडिकल कॉलेज में मरीज का उपचार और नाक में नली वार्ड बॉय द्वारा डाली गई। जबकि मौके पर किसी भी चिकित्सक की मौजूदगी नहीं रही। मेडिकल कॉलेज में हंगामें की सूचना पर कॉलेज के सुरक्षा कर्मी और अन्य चिकित्सकीय स्टॉफ ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान परिजन प्रभाकर को लेकर निजी चिकित्सालय में उपचार कराने को लेकर रवाना हो गए। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चला हंगामा कॉलेज स्टॉफ द्वारा शांत किया जा सका जिसके बाद स्थित सामान्य हो सकी। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस दिलीप सिंह ने बताया कि, मामले के बारे में जानकारी की जा रही है, अगर मामला किसी भी प्रकार की लापरवाही का है तो दोषी पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं कॉलेज के प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह का कहना था कि, मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, फिर भी मामले की जानकारी की जा रही है। अगर किसी भी मरीज के उपचार में लापरवाही बरती गई है तो दोषी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।1
- अवगत कराना है कि आज दिनांक 09.09.2026 को समय करीब 14.00 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत लालपुर प्राथमिक अवगत कराना है कि आज दिनांक 09.09.2026 को समय करीब 14.00 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत लालपुर प्राथमिक विद्यालय(जोकि कोथावां-संडीला मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अन्दर है) की दो महिला शिक्षामित्रो से मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनों महिलाओं की गले में पहनी चैन छीन कर संडीला की तरफ भाग गए । इस संंबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री लक्ष्मीकांत गौतम द्वारा दी गयी बाइट1
- नारी सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव का पाठ पढ़ाने स्कूल पहुंची पुलिस, सैकड़ों छात्राओं को किया जागरूक कन्नौज संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की टीम लवकुश शिक्षा एवं जनकल्याण इंटर कॉलेज, ठठिया पहुंची। यहां छात्राओं को एकत्रित कर नारी सुरक्षा, महिला सम्मान, एंटी रोमियो अभियान और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और थाना प्रभारी ठठिया संजीव कुमार ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, छेड़छाड़, हिंसा अथवा अपराध की स्थिति में छात्राएं बिना डरे तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लें। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा यूपी-112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ऑपरेशन कवच सहित महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर भी सतर्क किया। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी बरतने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, बैंक खाते और ओटीपी की जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इसके अलावा छात्राओं और महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल सोनम शर्मा, सुरती, खुशबू चौधरी, स्वाति और आंशवि ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और किसी भी प्रकार की परेशानी को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को बताने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर कुशवाहा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाते हैं। कार्यक्रम में अध्यापक रामचन्द्र कुशवाहा सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं और सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।1
- 🚨 कासगंज में खनन को लेकर उठे सवाल! अब सवाल है— 👉 क्या मिट्टी का यह परिवहन नियमों के तहत हो रहा है? 👉 क्या वाहनों के पास वैध अनुमति और दस्तावेज हैं? 👉 आखिर जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब कार्रवाई करेगा? 🚨 कासगंज में खनन को लेकर उठे सवाल! जनपद कासगंज के अथैया चौराहे पर दिन के समय मिट्टी से लदे वाहन लगातार आते-जाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस और खनन विभाग की ओर से सुनवाई नहीं हो रही है। अब सवाल है— 👉 क्या मिट्टी का यह परिवहन नियमों के तहत हो रहा है? 👉 क्या वाहनों के पास वैध अनुमति और दस्तावेज हैं? 👉 आखिर जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब कार्रवाई करेगा? खनन विभाग के अधिकारियों, जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की जांच कराकर यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 🎙️ भारत मानव 24 न्यूज़ — सच के साथ, जनता की आवाज़ #KasganjNews #Kasganj #AthaiyaChauraha #MiningNews #Khannan #UPNews #BreakingNews #HindiNews #BharatManav24News #KasganjPolice #MiningDepartment #DMKasganj #SPKasganj #GroundReport #LocalNews1