*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गस्त तथा चलाया चैकिंग अभियान।* ------------------------------- आज दिनांक 10.09.26 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा अधीनस्थों सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना जलेसर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जलेसर श्री अखिलेश दीक्षित सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गस्त तथा चलाया चैकिंग अभियान।* ------------------------------- आज दिनांक 10.09.26 को अपर
पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा अधीनस्थों सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना जलेसर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त
की गयी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा
सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जलेसर श्री अखिलेश दीक्षित सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
- मैनपुरी निवासी FDWA के अध्यक्ष हेमंत चंदना की ओर लखनऊ में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन, डिप्टी सीएम रहे उपस्थित “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ, किसी को पटाखा दुकानदारों का शोषण नहीं करने देंगे” — उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक FDWA के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा लखनऊ में 10 सितंबर फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी रहे। उन्होंने पटाखा व्यापारियों को स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ।” उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी पटाखा दुकानदारों का उत्पीड़न अथवा शोषण नहीं करने दिया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री मोहसिन रज़ा जी ने पटाखा व्यापारियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि “सभी पटाखा वाले मेरे परिवार के सदस्य हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि “अगर रात के 2 बजे भी मेरी जरूरत पड़ेगी, तो मैं उपलब्ध रहूँगा।” विधान परिषद सदस्य श्री सुधीर गुप्ता जी ने कहा कि प्रदेश सरकार Ease of Doing Business के तहत व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पटाखा व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ व्यापार से जुड़े तथ्यों और जमीनी वास्तविकताओं को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा, जिससे व्यापारियों की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सके। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी ने कहा कि व्यापारियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने FDWA को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए कहा कि वे हमेशा संगठन और पटाखा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। विधान परिषद सदस्य श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी ने भी FDWA को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि संगठन एवं उसके व्यापारियों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग करेंगे। अधिवेशन में उपस्थित व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का स्वागत किया और कहा कि व्यापारी वर्ग सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में अपना व्यवसाय करना चाहता है। संगठन के पदाधिकारी एवं प्रमुख सदस्य रहे उपस्थित अधिवेशन में FDWA के महासचिव श्री महेश गुप्ता, संगठन मंत्री श्री अनुभव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अम्बरीश कुमार अग्रवाल, श्री ललित अग्रवाल, श्री अखिलेश गुप्ता, श्री रिजवान अहमद, श्री वेद प्रकाश गुप्ता, श्री दाऊ दयाल अग्रवाल, श्री इमरान अली एवं श्री सतीश चंद्र मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सचिव श्री सचिन अग्रवाल, श्री तरुण मोटवानी एवं श्री तोषित प्रीत सिंह, श्री किशन सूद तथा कोषाध्यक्ष श्री रतन चौरसिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री श्री अनुभव अग्रवाल जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में FDWA के अध्यक्ष श्री हेमंत चांदना जी ने मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, विशिष्ट अतिथि श्री मोहसिन रज़ा जी, विधान परिषद सदस्य श्री सुधीर गुप्ता जी एवं श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी तथा प्रदेशभर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। श्री हेमंत चांदना जी ने कहा कि “व्यापारियों की एकजुटता ही FDWA की सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी पटाखा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार, सुरक्षित व्यापार एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा। FDWA का संकल्प “सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन भी होगा और पटाखा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार एवं सुरक्षित व्यापार की रक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।”1
- मैनपुरी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद थाना औंछा के ग्राम बिक्रमपुर में पानी निकासी की जगह से पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर किया हमला। मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद थाना औंछा के ग्राम बिक्रमपुर में पानी निकासी की जगह से पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर किया हमला। लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला आरोपियों ने पीड़ित परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; हमले में महिला का सिर फटा, हाथ टूटा और शरीर में आए कई फ्रैक्चर। पीड़ित पंकज कुमार का दावा—योगेश, मोहित, गौरव, अंशुल, नीरज और सुरेंद्र समेत अन्य दबंग पहले भी हत्या के मामले में रहे हैं शामिल। सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई, सख्त कार्रवाई की मांग।1
- गोंडा में दर्दनाक हादसा: मां से बोला- ‘मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है’, कुछ घंटे बाद थम गईं सांसें 🐍 गोंडा में दर्दनाक हादसा: मां से बोला- ‘मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है’, कुछ घंटे बाद थम गईं सांसें गोंडा। जिस इकलौते बेटे को मां-बाप हर रात सीने से लगाकर सुलाते थे, उसी मासूम ने मंगलवार देर रात अपनी मां से कहा—“मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है।” परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। दर्दनाक घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता लोहनडीहा गांव की है। गांव निवासी सुग्रीव का 8 वर्षीय इकलौता बेटा अभिनंदन शुक्ल, अपनी मां के साथ सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अयोध्या स्थित श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने घर में तलाश शुरू की तो बेड के नीचे करैत सांप मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों को आशंका है कि इसी जहरीले सांप के काटने से अभिनंदन की मौत हुई। अभिनंदन कक्षा दो का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी मातम पसरा है। 💔 इकलौते बेटे की मौत ने माता-पिता को गहरा सदमा दिया है। #Gonda #GondaNews #Wazirganj #SnakeBite #Karait #सर्पदंश #गोंडा_समाचार #दर्दनाक_हादसा #मासूम_की_मौत #HindNews2471
- UP पंचायत चुनाव 2026: हाईकोर्ट में 9 याचिकाओं पर बड़ी सुनवाई! चुनाव की तारीख कब? आरक्षण और ग्राम प्रधान पर बड़ा अपडेट उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव से जुड़ी कुल 9 महत्वपूर्ण याचिकाओं पर अहम सुनवाई हुई है, जिसने पूरे प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल को तेज कर दिया है। इस सुनवाई में समय पर पंचायत चुनाव कराने, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने, आरक्षण व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण जैसे कई बड़े मुद्दों पर विस्तार से बहस हुई। इस वीडियो में आपको पूरी खबर आसान और सीधी भाषा में विस्तार से मिलेगी। जानिए आखिर इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्या हुआ, पहले सुनवाई क्यों टली थी, 9 याचिकाओं का पूरा मामला क्या है, आरक्षण को लेकर क्या चर्चा हुई और चुनाव की तारीखों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी जानकारी क्या है। कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद तुरंत पंचायत चुनाव की तारीख घोषित हो जाएगी। इस वीडियो में हम इसी भ्रम को भी पूरी तरह स्पष्ट करेंगे और बताएंगे कि चुनाव कार्यक्रम जारी करने की प्रक्रिया आखिर कैसे आगे बढ़ती है। अगर आप उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की हर बड़ी अपडेट, कोर्ट के फैसले और चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणाओं की सटीक जानकारी सबसे पहले चाहते हैं, तो वीडियो को अंत तक जरूर देखें। इस वीडियो में जानिए: - इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्या हुआ? - पंचायत चुनाव की 9 याचिकाओं का पूरा मामला। - चुनाव समय पर होंगे या नहीं? - ग्राम प्रधान और प्रशासक विवाद। - आरक्षण पर क्या नया अपडेट है? - चुनाव की तारीख कब घोषित हो सकती है? - आगे क्या हो सकता है? अगर वीडियो पसंद आए तो इसे लाइक करें, अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें। आपकी एक क्लिक आपको हर बड़ी और भरोसेमंद खबर सबसे पहले पहुंचाएगी। Disclaimer: यह वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और न्यायालय में हुई सुनवाई के आधार पर तैयार किया गया है। पंचायत चुनाव की आधिकारिक तारीख केवल उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाएगी। Keywords: UP Panchayat Election 2026, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026, पंचायत चुनाव 2026, UP Panchayat Chunav Date, Allahabad High Court, इलाहाबाद हाईकोर्ट, पंचायत चुनाव हाईकोर्ट सुनवाई, Gram Pradhan News, ग्राम प्रधान, पंचायत आरक्षण, UP Breaking News, Uttar Pradesh News, State Election Commission UP, पंचायत चुनाव अपडेट, UP News Hindi, Panchayat Election News, पंचायत चुनाव तारीख, Uttar Pradesh Panchayat Reservation, Hindi News, GD News Network #UPNews #BreakingNews #AllahabadHighCourt #PanchayatChunav #UttarPradesh #GramPradhan #ElectionNews #HindiNews #GDNEWSNETWORK1
- *बाढ़ में बीमारी का कहर,स्वास्थ्य व्यवस्था बेबस: इलाज के लिए घुटनों तक पानी में उतरने को मजबूर ग्रामीण* *बाढ़ में बीमारी का कहर,स्वास्थ्य व्यवस्था बेबस: इलाज के लिए घुटनों तक पानी में उतरने को मजबूर ग्रामीण* गुलरिया भावन में रामगंगा के पानी ने बढ़ाई मुसीबत,कई पक्के मकानों में आईं दरारें; ग्रामीण बोले-न शिविर लगा,न पहुंची स्वास्थ्य टीम संवाददाता रामू राजपूत *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* रामगंगा का उफनता पानी गुलरिया भावन के ग्रामीणों के लिए दोहरी आफत बन गया है। एक तरफ बाढ़ का पानी घरों में घुसा है तो दूसरी तरफ बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ के इस विकट दौर में गांव में अब तक स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। ऐसे में बीमार बच्चों और अन्य मरीजों को इलाज के लिए घुटनों तक भरे बाढ़ के पानी से होकर निजी चिकित्सकों तक पहुंचने की मजबूरी बनी हुई है। ग्राम पंचायत भावन के मजरा गुलरिया भावन में रामगंगा का पानी लगातार ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। घरों में पानी भरने से पहले ही सुरक्षित रहने और भोजन का संकट है। अब बीमारी की स्थिति में सरकारी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। *बीमार बच्चों को पानी के बीच लेकर पहुंचे निजी चिकित्सक के पास* ग्रामीण शिवम ने बताया कि उनकी बेटी और भतीजी बीमारी से परेशान थीं। गांव में इलाज की सुविधा नहीं मिली तो उन्हें मजबूरी में बाढ़ के पानी से होकर निजी चिकित्सक के पास ले जाना पड़ा। उनका कहना है कि रास्ते में दो स्थानों पर काफी पानी भरा है। मरीजों को इस पानी से निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक बाढ़ के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए यह रास्ता बेहद जोखिम भरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच जाए तो मरीजों को पानी पार कर बाहर जाने की परेशानी से राहत मिल सकती है। *बाढ़ ने घरों की दीवारें भी चटकाईं, परिवारों पर छत का संकट* रामगंगा का पानी सिर्फ ग्रामीणों की राह नहीं रोक रहा, बल्कि उनके आशियानों पर भी भारी पड़ रहा है। ग्रामीण पप्पू पुत्र रामसनेही के मुताबिक बाढ़ के पानी से उनका पक्का मकान चटक गया है। मकान में आई दरारों के कारण उसमें रहना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन दूसरा सुरक्षित आशियाना नहीं होने के कारण परिवार उसी में रहने को मजबूर है। ग्रामीण सुदामा ने बताया कि बाढ़ के कारण बच्चों की परवरिश तक मुश्किल हो गई है। घर सुरक्षित नहीं बचा तो नया मकान बनवाना परिवार के लिए बड़ी चुनौती होगा। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ ने घर और रोजी-रोटी के साथ अब इलाज की राह भी मुश्किल कर दी है। *स्वास्थ्य शिविर और सुरक्षित ठिकाने की मांग* सुधीर पुत्र सर्वेश, अनूप कुमार पुत्र सर्वेश, पप्पू पुत्र रामसनेही, सर्वेश पुत्र रघ्घा, मेघनाथ पुत्र रामेश्वर, अशोक पुत्र मेघनाथ, विजेंद्र पुत्र मेघनाथ, अमित पुत्र मेघनाथ, सुखदेव पुत्र सर्वेश, जसकरन पुत्र सर्वेश और धर्मवीर पुत्र सोवर आदि समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाओं का वितरण कराने, बीमार लोगों की जांच कराने तथा बाढ़ से असुरक्षित हो चुके मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। *अमृतपुर एसडीएम बोलीं-जल्द लगेगा स्वास्थ्य कैंप* एसडीएम श्वेता साहू ने खबरों का दंगल को कहा कि जल्द स्वास्थ्य कैंप लगवाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को दवाएं वितरित कराई जाएंगी। बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।4
- मानपुर नगरिया के शेरवानी इंटर कॉलेज को लेकर ABVP का ज्ञापन1
- मैनपुरी के ग्राम प्रधान के खिलाफ आरोपों को बताया साजिश, किसान राजू ने दी सफाई मैनपुरी के ग्राम प्रधान के खिलाफ आरोपों को बताया साजिश, किसान राजू ने दी सफाई ग्राम नगल सीखी के निवासी राजू (किसान) ने हाल ही में ग्राम प्रधान (दिबरोली) पर लगाए गए आरोपों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राजू का कहना है कि उनके नाम से ग्राम प्रधान के खिलाफ जो आरोप या शिकायत दी गई है, वह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है और उन्होंने खुद ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है। किसान राजू ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों (जैसे प्रवेश देवी) के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसके सिलसिले में वे पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने गए थे। राजू के अनुसार, इस मुश्किल समय में ग्राम प्रधान ने उनकी पूरी मदद की थी। गांव के लोगों ने सहयोग कर कुछ धनराशि जुटाई थी, जिसे प्रधान के माध्यम से पीड़ित परिवार तक पहुँचाया गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या ग्राम प्रधान भी इस घटना में शामिल थे या उन पर लगाए गए आरोप सही हैं, तो राजू ने स्पष्ट किया कि प्रधान का इस घटना या किसी गड़बड़ी में कोई हाथ नहीं था। राजू का कहना है कि उनके नाम से या तो धोखे से नाम बढ़ा दिया गया है या किसी अन्य व्यक्ति ने उनके नाम का इस्तेमाल करके आवेदन पत्र में प्रधान का नाम लिखवा दिया है। उन्होंने स्वयं अपनी तरफ से प्रधान के खिलाफ कोई आरोप दर्ज नहीं कराया है। किसान राजू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ग्राम प्रधान निर्दोष हैं और उन्हें इस मामले में जबरन घसीटा जा रहा है।1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक : जनपद फर्रुखाबाद में नियमों के खिलाफ और बिना वैध मानकों के संचालित प्राइवेट नर्सिंग होम व अस्पतालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के दो पअस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जारी रही, जिससे अवैध रूप से अस्पताल चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया। डॉक्टर की गैरमौजूदगी में पैरामेडिकल स्टाफ कर रहा था इलाज जांच टीम ने सबसे पहले नेकपुर कलां स्थित एक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, मेडिकल लाइसेंस और पैथोलॉजी वैध पाई गई, लेकिन मौके पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। मरीज ओपीडी में लाइन लगाए खड़े थे और एक पैरामेडिकल स्टाफ लंबे समय से खुद मरीजों का इलाज कर रहा था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए अधिकारियों ने कर्मचारी का कक्ष तुरंत बंद कराया और अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की संस्तुति की। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था अनभी हॉस्पिटल, कराया गया सील इसके बाद प्रशासनिक टीम मसैनी चौराहा स्थित अनभी हॉस्पिटल पहुंची। निरीक्षण में पाया गया कि यह अस्पताल बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के जनवरी माह से संचालित किया जा रहा था। 10 बेड वाले इस अस्पताल में डॉक्टर के गायब होने के बावजूद 4-5 मरीज भर्ती मिले। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर अधिकारियों ने मरीजों को उनकी इच्छानुसार अन्य अस्पतालों में सुरक्षित शिफ्ट कराया और अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही भर्ती मरीजों के रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए। स्वास्थ्य व्यवस्था से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम और स्वास्थ्य मानकों के उल्लंघन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस कार्रवाई के दौरान डिप्टी सीएमओ आर. सी. माथुर और दमकल विभाग से एफएसओ सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अस्पताल या क्लिनिक को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- CITY NEWS : कायमगंज के कुआं खेड़ा गांव के किनारे तक आया बाढ़ का पानी, ग्रामीणों की बढ़ गई मुश्किलें1