गोंडा में दर्दनाक हादसा: मां से बोला- ‘मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है’, कुछ घंटे बाद थम गईं सांसें 🐍 गोंडा में दर्दनाक हादसा: मां से बोला- ‘मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है’, कुछ घंटे बाद थम गईं सांसें गोंडा। जिस इकलौते बेटे को मां-बाप हर रात सीने से लगाकर सुलाते थे, उसी मासूम ने मंगलवार देर रात अपनी मां से कहा—“मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है।” परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। दर्दनाक घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता लोहनडीहा गांव की है। गांव निवासी सुग्रीव का 8 वर्षीय इकलौता बेटा अभिनंदन शुक्ल, अपनी मां के साथ सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अयोध्या स्थित श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने घर में तलाश शुरू की तो बेड के नीचे करैत सांप मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों को आशंका है कि इसी जहरीले सांप के काटने से अभिनंदन की मौत हुई। अभिनंदन कक्षा दो का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी मातम पसरा है। 💔 इकलौते बेटे की मौत ने माता-पिता को गहरा सदमा दिया है। #Gonda #GondaNews #Wazirganj #SnakeBite #Karait #सर्पदंश #गोंडा_समाचार #दर्दनाक_हादसा #मासूम_की_मौत #HindNews247
गोंडा में दर्दनाक हादसा: मां से बोला- ‘मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है’, कुछ घंटे बाद थम गईं सांसें 🐍 गोंडा में दर्दनाक हादसा: मां से बोला- ‘मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है’, कुछ घंटे बाद थम गईं सांसें गोंडा। जिस इकलौते बेटे को मां-बाप हर रात सीने से लगाकर सुलाते थे, उसी मासूम ने मंगलवार देर रात अपनी मां से कहा—“मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है।” परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। दर्दनाक घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता लोहनडीहा गांव की है। गांव निवासी सुग्रीव का 8 वर्षीय इकलौता बेटा अभिनंदन शुक्ल, अपनी मां के साथ सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अयोध्या स्थित श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने घर में तलाश शुरू की तो बेड के नीचे करैत सांप मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों को आशंका है कि इसी जहरीले सांप के काटने से अभिनंदन की मौत हुई। अभिनंदन कक्षा दो का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी मातम पसरा है। 💔 इकलौते बेटे की मौत ने माता-पिता को गहरा सदमा दिया है। #Gonda #GondaNews #Wazirganj #SnakeBite #Karait #सर्पदंश #गोंडा_समाचार #दर्दनाक_हादसा #मासूम_की_मौत #HindNews247
- मैनपुरी से वंश कश्यप के माता पिता का भूख हड़ताल का चौथा दिन मैनपुरी जिला अस्पताल डॉक्टर की टीम ने अपनी जिम्मेदारी निभाई मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर आपको बताते चले मैनपुरी कलेक्ट्री के तिकोनिया पार्क में वंश कश्यप के माता पिता के भूख हड़ताल का चौथा दिन लेकिन प्रशासन की कान में जूं भी नहीं रेग रहा है क्यों ऐसे जाने कितने क्यों है जिनका अभी तक कोई भी जवाब नहीं दे रहा है अनिश्चित भूख हड़ताल अब देखना है कि क्या रंग लाती है माता पिता की कुरवानी,,2
- राघव चड्डा बोले- "मुझे तो ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की हालत उस एक्स-गर्लफ्रेंड जैसी है..." राघव चड्डा बोले- "मुझे तो ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की हालत उस एक्स-गर्लफ्रेंड जैसी है..."1
- आरएलडी की विशेष बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, विनेश गुप्ता बने जिला उपाध्यक्ष मैनपुरी। ट्रांसपोर्ट नगर में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक कार्य की शुरुआत राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ करने से देश के प्रति जिम्मेदारी और आत्मविश्वास मजबूत होता है। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यों को देखते हुए जिला अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने अपने कर कमलों से विनेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विनेश गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा और गरीबों, पिछड़ों एवं पीड़ितों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। जिला प्रवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने विनेश गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए संगठन एवं जनता के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस मौके पर राम प्रकाश दुबे, उदय बाबू दीक्षित, महेश बाजपेई, डॉ. राहुल राजपूत, मनोज चौहान, राजीव बाजपेई, अयान सहित आरएलडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मैनपुरी निवासी FDWA के अध्यक्ष हेमंत चंदना की ओर लखनऊ में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन, डिप्टी सीएम रहे उपस्थित “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ, किसी को पटाखा दुकानदारों का शोषण नहीं करने देंगे” — उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक FDWA के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा लखनऊ में 10 सितंबर फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी रहे। उन्होंने पटाखा व्यापारियों को स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ।” उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी पटाखा दुकानदारों का उत्पीड़न अथवा शोषण नहीं करने दिया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री मोहसिन रज़ा जी ने पटाखा व्यापारियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि “सभी पटाखा वाले मेरे परिवार के सदस्य हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि “अगर रात के 2 बजे भी मेरी जरूरत पड़ेगी, तो मैं उपलब्ध रहूँगा।” विधान परिषद सदस्य श्री सुधीर गुप्ता जी ने कहा कि प्रदेश सरकार Ease of Doing Business के तहत व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पटाखा व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ व्यापार से जुड़े तथ्यों और जमीनी वास्तविकताओं को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा, जिससे व्यापारियों की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सके। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी ने कहा कि व्यापारियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने FDWA को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए कहा कि वे हमेशा संगठन और पटाखा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। विधान परिषद सदस्य श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी ने भी FDWA को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि संगठन एवं उसके व्यापारियों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग करेंगे। अधिवेशन में उपस्थित व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का स्वागत किया और कहा कि व्यापारी वर्ग सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में अपना व्यवसाय करना चाहता है। संगठन के पदाधिकारी एवं प्रमुख सदस्य रहे उपस्थित अधिवेशन में FDWA के महासचिव श्री महेश गुप्ता, संगठन मंत्री श्री अनुभव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अम्बरीश कुमार अग्रवाल, श्री ललित अग्रवाल, श्री अखिलेश गुप्ता, श्री रिजवान अहमद, श्री वेद प्रकाश गुप्ता, श्री दाऊ दयाल अग्रवाल, श्री इमरान अली एवं श्री सतीश चंद्र मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सचिव श्री सचिन अग्रवाल, श्री तरुण मोटवानी एवं श्री तोषित प्रीत सिंह, श्री किशन सूद तथा कोषाध्यक्ष श्री रतन चौरसिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री श्री अनुभव अग्रवाल जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में FDWA के अध्यक्ष श्री हेमंत चांदना जी ने मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, विशिष्ट अतिथि श्री मोहसिन रज़ा जी, विधान परिषद सदस्य श्री सुधीर गुप्ता जी एवं श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी तथा प्रदेशभर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। श्री हेमंत चांदना जी ने कहा कि “व्यापारियों की एकजुटता ही FDWA की सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी पटाखा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार, सुरक्षित व्यापार एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा। FDWA का संकल्प “सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन भी होगा और पटाखा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार एवं सुरक्षित व्यापार की रक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।”1
- मैनपुरी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद थाना औंछा के ग्राम बिक्रमपुर में पानी निकासी की जगह से पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर किया हमला। मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद थाना औंछा के ग्राम बिक्रमपुर में पानी निकासी की जगह से पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर किया हमला। लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला आरोपियों ने पीड़ित परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; हमले में महिला का सिर फटा, हाथ टूटा और शरीर में आए कई फ्रैक्चर। पीड़ित पंकज कुमार का दावा—योगेश, मोहित, गौरव, अंशुल, नीरज और सुरेंद्र समेत अन्य दबंग पहले भी हत्या के मामले में रहे हैं शामिल। सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई, सख्त कार्रवाई की मांग।1
- गोंडा में दर्दनाक हादसा: मां से बोला- ‘मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है’, कुछ घंटे बाद थम गईं सांसें 🐍 गोंडा में दर्दनाक हादसा: मां से बोला- ‘मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है’, कुछ घंटे बाद थम गईं सांसें गोंडा। जिस इकलौते बेटे को मां-बाप हर रात सीने से लगाकर सुलाते थे, उसी मासूम ने मंगलवार देर रात अपनी मां से कहा—“मम्मी, मुझे किसी चीज ने काट लिया है।” परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। दर्दनाक घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता लोहनडीहा गांव की है। गांव निवासी सुग्रीव का 8 वर्षीय इकलौता बेटा अभिनंदन शुक्ल, अपनी मां के साथ सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अयोध्या स्थित श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने घर में तलाश शुरू की तो बेड के नीचे करैत सांप मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों को आशंका है कि इसी जहरीले सांप के काटने से अभिनंदन की मौत हुई। अभिनंदन कक्षा दो का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी मातम पसरा है। 💔 इकलौते बेटे की मौत ने माता-पिता को गहरा सदमा दिया है। #Gonda #GondaNews #Wazirganj #SnakeBite #Karait #सर्पदंश #गोंडा_समाचार #दर्दनाक_हादसा #मासूम_की_मौत #HindNews2471
- UP पंचायत चुनाव 2026: हाईकोर्ट में 9 याचिकाओं पर बड़ी सुनवाई! चुनाव की तारीख कब? आरक्षण और ग्राम प्रधान पर बड़ा अपडेट उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव से जुड़ी कुल 9 महत्वपूर्ण याचिकाओं पर अहम सुनवाई हुई है, जिसने पूरे प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल को तेज कर दिया है। इस सुनवाई में समय पर पंचायत चुनाव कराने, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने, आरक्षण व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण जैसे कई बड़े मुद्दों पर विस्तार से बहस हुई। इस वीडियो में आपको पूरी खबर आसान और सीधी भाषा में विस्तार से मिलेगी। जानिए आखिर इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्या हुआ, पहले सुनवाई क्यों टली थी, 9 याचिकाओं का पूरा मामला क्या है, आरक्षण को लेकर क्या चर्चा हुई और चुनाव की तारीखों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी जानकारी क्या है। कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद तुरंत पंचायत चुनाव की तारीख घोषित हो जाएगी। इस वीडियो में हम इसी भ्रम को भी पूरी तरह स्पष्ट करेंगे और बताएंगे कि चुनाव कार्यक्रम जारी करने की प्रक्रिया आखिर कैसे आगे बढ़ती है। अगर आप उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की हर बड़ी अपडेट, कोर्ट के फैसले और चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणाओं की सटीक जानकारी सबसे पहले चाहते हैं, तो वीडियो को अंत तक जरूर देखें। इस वीडियो में जानिए: - इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्या हुआ? - पंचायत चुनाव की 9 याचिकाओं का पूरा मामला। - चुनाव समय पर होंगे या नहीं? - ग्राम प्रधान और प्रशासक विवाद। - आरक्षण पर क्या नया अपडेट है? - चुनाव की तारीख कब घोषित हो सकती है? - आगे क्या हो सकता है? अगर वीडियो पसंद आए तो इसे लाइक करें, अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें। आपकी एक क्लिक आपको हर बड़ी और भरोसेमंद खबर सबसे पहले पहुंचाएगी। Disclaimer: यह वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और न्यायालय में हुई सुनवाई के आधार पर तैयार किया गया है। पंचायत चुनाव की आधिकारिक तारीख केवल उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाएगी। Keywords: UP Panchayat Election 2026, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026, पंचायत चुनाव 2026, UP Panchayat Chunav Date, Allahabad High Court, इलाहाबाद हाईकोर्ट, पंचायत चुनाव हाईकोर्ट सुनवाई, Gram Pradhan News, ग्राम प्रधान, पंचायत आरक्षण, UP Breaking News, Uttar Pradesh News, State Election Commission UP, पंचायत चुनाव अपडेट, UP News Hindi, Panchayat Election News, पंचायत चुनाव तारीख, Uttar Pradesh Panchayat Reservation, Hindi News, GD News Network #UPNews #BreakingNews #AllahabadHighCourt #PanchayatChunav #UttarPradesh #GramPradhan #ElectionNews #HindiNews #GDNEWSNETWORK1
- मैनपुरी के ग्राम प्रधान के खिलाफ आरोपों को बताया साजिश, किसान राजू ने दी सफाई मैनपुरी के ग्राम प्रधान के खिलाफ आरोपों को बताया साजिश, किसान राजू ने दी सफाई ग्राम नगल सीखी के निवासी राजू (किसान) ने हाल ही में ग्राम प्रधान (दिबरोली) पर लगाए गए आरोपों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राजू का कहना है कि उनके नाम से ग्राम प्रधान के खिलाफ जो आरोप या शिकायत दी गई है, वह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है और उन्होंने खुद ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है। किसान राजू ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों (जैसे प्रवेश देवी) के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसके सिलसिले में वे पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने गए थे। राजू के अनुसार, इस मुश्किल समय में ग्राम प्रधान ने उनकी पूरी मदद की थी। गांव के लोगों ने सहयोग कर कुछ धनराशि जुटाई थी, जिसे प्रधान के माध्यम से पीड़ित परिवार तक पहुँचाया गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या ग्राम प्रधान भी इस घटना में शामिल थे या उन पर लगाए गए आरोप सही हैं, तो राजू ने स्पष्ट किया कि प्रधान का इस घटना या किसी गड़बड़ी में कोई हाथ नहीं था। राजू का कहना है कि उनके नाम से या तो धोखे से नाम बढ़ा दिया गया है या किसी अन्य व्यक्ति ने उनके नाम का इस्तेमाल करके आवेदन पत्र में प्रधान का नाम लिखवा दिया है। उन्होंने स्वयं अपनी तरफ से प्रधान के खिलाफ कोई आरोप दर्ज नहीं कराया है। किसान राजू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ग्राम प्रधान निर्दोष हैं और उन्हें इस मामले में जबरन घसीटा जा रहा है।1