कर्तव्यनिष्ठ आरक्षक के परिवार के साथ खड़ा हुआ पुलिस विभाग, एसपी ने सौंपा 10 लाख का चेक पुलिस सैलरी पैकेज से दिवंगत आरक्षक रामधन कुम्भज की पत्नी को मिली आर्थिक सहायता मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। कर्तव्य की राह पर अपनी सेवाएं देते हुए असमय दुनिया छोड़ गए आरक्षक रामधन कुम्भज के परिवार के लिए पुलिस विभाग ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल देते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणुका कुम्भज को पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के तहत 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। आरक्षक रामधन कुम्भज रक्षित केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ रहे और उन्होंने पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। 28 अप्रैल 2026 को उनके असमय निधन से परिवार के साथ पूरा पुलिस महकमा भी शोक में डूब गया था। दुख की इस घड़ी में पुलिस विभाग ने परिवार का हाथ थामते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI), सिटी ब्रांच मनेन्द्रगढ़ के माध्यम से पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने दिवंगत आरक्षक की पत्नी को 10 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर एसपी श्रीमती रत्ना सिंह ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल अपने कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के सुख-दुख में भी मजबूती से खड़ा है। सहायता राशि की प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य लिपिक श्री पंकज नेमा सहित कार्यालयीन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से पुलिस सैलरी पैकेज की राशि समय पर दिवंगत आरक्षक के परिवार तक पहुंच सकी। दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिली यह आर्थिक सहायता महज एक चेक नहीं, बल्कि उस परिवार के प्रति विभाग की जिम्मेदारी, संवेदना और अपनत्व का प्रतीक है। कर्तव्य की राह में अपने एक कर्मठ साथी को खोने के बाद पुलिस विभाग का यह सहयोग यह संदेश देता है कि वर्दी उतर जाने के बाद भी रिश्ते और जिम्मेदारियां खत्म नहीं होतीं।

- मंत्री टंकराम वर्मा ने सुरों से जगाया छत्तीसगढ़ का गौरव, तेजी से लोकप्रिय हो रहा गीत रायपुर। मंत्री श्री टंकराम वर्मा की आवाज में छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और लोकपरंपरा की सुगंध से सजा गीत इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गीत में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा और लोकजीवन की आत्मीय झलक सुनने को मिलती है। माटी से जुड़ाव और संस्कृति के गौरव को सुरों में पिरोता यह गीत लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहा है। मंत्री टंकराम वर्मा की आवाज ने गीत को खास अंदाज दिया है, जिसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है। यह गीत छत्तीसगढ़ की लोकधुनों, सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की पहचान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक खूबसूरत पहल के रूप में देखा जा रहा है।1
- शराबी शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने का सिलसिला जारी वीडियो हो रहा वायरल #LatestNews #trendingreelsvideo1
- 4.24 करोड़ के गांजा मामले में फरार आरोपी को जयननगर पुलिस ने किया गिरफ्तार सूरजपुर। जयनगर पुलिस ने 4.24 करोड़ रुपये कीमत के 848 किलो 650 ग्राम गांजा जप्ती मामले में फरार आरोपी जाजोन पारधी (39) को मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जून में नीलम बस से गांजा बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तकनीकी जांच के आधार पर फरार आरोपी का पता लगाकर पुलिस टीम ने दबिश दी और उसे ट्रांजिट रिमांड पर सूरजपुर लाया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश और इण्ड-टू-इण्ड विवेचना जारी है।2
- पीएम आवास निर्माण के रूके कार्यो की पूर्णता के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश अनूपपुर - सीएम हेल्पलाइन शिकायतो के संतुष्टि से निराकरण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन आवासों के रुके हुए निमार्ण की पूर्णता के संबंध में समीक्षा कर कार्यो में प्रगति लाकर आवास पूर्णता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आवास निर्माण की पीसीओ कलस्टर वार समीक्षा करते हुए एक-एक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियों को प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने तथा शिकायतों के कारणो में जाकर समस्याओं का निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतो के कार्यों का पर्यवेक्षण कर जन समस्याओं का निराकरण प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 की मूल भावना के अनुसार कार्य कर बेहतर परिणाम परिलक्षित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को नल जल योजनाओं के संचालन, संधारण, प्रबंधन की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है इसके अनुरूप समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव के लिए आवश्यक कार्य करने के भी निर्देश दिए है।1
- जैतहरी में 15 दिनों से डटे दो हाथी, प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे अनूपपुर,। जैतहरी क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से दो हाथियों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात जंगल से निकलकर दोनों हाथी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार सुबह गुवारी गांव के समीप स्थित मोजर बियर प्लांट के गेट नंबर-3 के पास पहुंचे और सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर प्लांट परिसर के अंदर प्रवेश कर गए। जानकारी के अनुसार दोनों हाथी दिन के समय धनगवां बीट के झंडी डोंगरी जंगल में रुके हुए थे। शाम और रात होते ही वे जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, चांदपुर और टकहुली होते हुए चांदपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग तक पहुंचे। कुछ देर सड़क पर विचरण करने के बाद सुबह गुवारी गांव के किनारे पहुंच गए और मोजर बियर प्लांट की बाउंड्री तोड़कर परिसर के अंदर ठहर गए। अब यह देखना है कि मंगलवार देर रात दोनों हाथी प्लांट परिसर से निकलकर किस दिशा में रुख करते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान इन दोनों हाथियों ने क्षेत्र में 20 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है, जबकि 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी हाथियों के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।1
- सरकारी हैंड पंप में प्राइवेट बर लगाया गया है और यहां चारों तरफ रास्ता है आने जाने का मूवमेंट यहां पर जाली जीवन है इसको शासन प्रशासन शामिल करता हूं कि तत्काल कार्रवाईकिया जाए आप लोग देख सकते हैं चारों तरफ रास्ता है बीच में तो हेडफोन पर इसमें भी प्राइवेट स्टोर से बोर लगाया गया1
- Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi1
- 🚨 आदिवासी छात्राओं ने सड़क पर बैठकर किया विरोध-प्रदर्शन खराब व मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं देने का लगाया आरोप। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लाक अंतर्गत प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भुनेश्वरपुर की आदिवासी छात्राओं को अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें मेन्यू अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। #Surajpur #Chhattisgarh #AdivasiGirls #TribalStudents #JusticeForStudents1