logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंत्री टंकराम वर्मा ने सुरों से जगाया छत्तीसगढ़ का गौरव, तेजी से लोकप्रिय हो रहा गीत रायपुर। मंत्री श्री टंकराम वर्मा की आवाज में छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और लोकपरंपरा की सुगंध से सजा गीत इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गीत में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा और लोकजीवन की आत्मीय झलक सुनने को मिलती है। माटी से जुड़ाव और संस्कृति के गौरव को सुरों में पिरोता यह गीत लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहा है। मंत्री टंकराम वर्मा की आवाज ने गीत को खास अंदाज दिया है, जिसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है। यह गीत छत्तीसगढ़ की लोकधुनों, सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की पहचान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक खूबसूरत पहल के रूप में देखा जा रहा है।

1 day ago
user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर छत्तीसगढ़
Advertising Photographer Baikunthpur, Korea•
1 day ago

मंत्री टंकराम वर्मा ने सुरों से जगाया छत्तीसगढ़ का गौरव, तेजी से लोकप्रिय हो रहा गीत रायपुर। मंत्री श्री टंकराम वर्मा की आवाज में छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और लोकपरंपरा की सुगंध से सजा गीत इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गीत में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा और लोकजीवन की आत्मीय झलक सुनने को मिलती है। माटी से जुड़ाव और संस्कृति के गौरव को सुरों में पिरोता यह गीत लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहा है। मंत्री टंकराम वर्मा की आवाज ने गीत को खास अंदाज दिया है, जिसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है। यह गीत छत्तीसगढ़ की लोकधुनों, सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की पहचान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक खूबसूरत पहल के रूप में देखा जा रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Z जेन के बाद Z अल्फा अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे स्कूल छात्र छात्राओं ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर कर रहे आंदोलन। सुशाशन सरकार का पोल खुलता हुआ।
    1
    Z जेन के बाद Z अल्फा अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे 
स्कूल छात्र छात्राओं ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर कर रहे आंदोलन। सुशाशन सरकार का पोल खुलता हुआ।
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • RAW AGENT की शादी कैसे होती है इसका सच इस बात का परदा उठा।
    1
    RAW AGENT की शादी कैसे होती है इसका सच इस बात का परदा उठा।
    user_KCR INTERNATIONAL NEWS
    KCR INTERNATIONAL NEWS
    Newspaper publisher मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें — कलेक्टर रत्नाकर झा अनूपपुर - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आज कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता, सुगम वितरण व्यवस्था तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में स्थित गोदामों की भंडारण क्षमता, खाद्यान्न की उपलब्धता, उठाव एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्रतिमाह किए जा रहे खाद्यान्न वितरण के साथ ही छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मध्यान्ह भोजन योजना के लिए खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने क्षेत्र में चावल की मांग, प्रचलन एवं वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप शासन को शीघ्र मांग पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम एवं मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 20 निर्धारित सेक्टरों में वाहनों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने राशन परिवहन व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट चार्ट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा वितरण कार्य में संलग्न वाहनों की जीपीएस आधारित सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि जिले में कुल 1 लाख 16 हजार 407 पात्र हितग्राहियों में से 81 हजार 595 हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शेष 34 हजार 812 हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने पहुंच मार्ग की समस्या से परेशान उचित मूल्य दुकानों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा गोदामों का नियमित भौतिक निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में खरीफ एवं रबी उपार्जन तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बलवीर रमन सहितखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें — कलेक्टर रत्नाकर झा
अनूपपुर -
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आज कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता, सुगम वितरण व्यवस्था तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में स्थित गोदामों की भंडारण क्षमता, खाद्यान्न की उपलब्धता, उठाव एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्रतिमाह किए जा रहे खाद्यान्न वितरण के साथ ही छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मध्यान्ह भोजन योजना के लिए खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने क्षेत्र में चावल की मांग, प्रचलन एवं वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप शासन को शीघ्र मांग पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम एवं मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 20 निर्धारित सेक्टरों में वाहनों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने राशन परिवहन व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट चार्ट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा वितरण कार्य में संलग्न वाहनों की जीपीएस आधारित सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि जिले में कुल 1 लाख 16 हजार 407 पात्र हितग्राहियों में से 81 हजार 595 हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शेष 34 हजार 812 हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री झा ने पहुंच मार्ग की समस्या से परेशान उचित मूल्य दुकानों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा गोदामों का नियमित भौतिक निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में खरीफ एवं रबी उपार्जन तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
बैठक में अपर कलेक्टर  बलवीर रमन सहितखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
    1
    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे
अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास, छात्राओं ने एसपी षियाज के.एम. को बांधी राखी सिंगरौली। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को राखी बांधकर पर्व मनाया। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
    4
    राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास, छात्राओं ने एसपी षियाज के.एम. को बांधी राखी
सिंगरौली। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को राखी बांधकर पर्व मनाया। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बच्चों के बीच पहुंचकर अपनापन महसूस किया, पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट सिंगरौली। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तकें, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ। टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है। संस्था की टीम ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं बल्कि बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की पहल है। भविष्य में भी आश्रय गृह में आकर बच्चों से मुलाकात की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    1
    बच्चों के बीच पहुंचकर अपनापन महसूस किया, पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट

सिंगरौली। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तकें, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ।
टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है।
संस्था की टीम ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं बल्कि बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की पहल है। भविष्य में भी आश्रय गृह में आकर बच्चों से मुलाकात की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    user_Brijesh kumar
    Brijesh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    2
    रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी  के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • हिन्दी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का शुभारंभ हुआ दिनाँक 25/08/2026/ दिन मंगलवार को हिंदी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का अटल चौक खड़गवा मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी कर कमलों हुआ शुभारंभ शामिल रहें श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोगपा, संजय सिंह कमरों प्रदेश अध्यक्ष गोगपा,डॉक्टर एल एस उदय गोंडवाना उदय न्यूज सम्पादक, केवल मरकाम जिला अध्यक्ष एमसीबी ओर अन्य लोग सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे
    1
    हिन्दी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का शुभारंभ हुआ 
दिनाँक 25/08/2026/ दिन मंगलवार को हिंदी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का अटल चौक खड़गवा मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी कर कमलों हुआ शुभारंभ शामिल रहें श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोगपा, संजय सिंह कमरों प्रदेश अध्यक्ष गोगपा,डॉक्टर एल एस उदय गोंडवाना उदय न्यूज सम्पादक, केवल मरकाम  जिला अध्यक्ष एमसीबी ओर अन्य लोग सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.