logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

1 hr ago
user_Prince ojha
Prince ojha
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें — कलेक्टर रत्नाकर झा अनूपपुर - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आज कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता, सुगम वितरण व्यवस्था तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में स्थित गोदामों की भंडारण क्षमता, खाद्यान्न की उपलब्धता, उठाव एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्रतिमाह किए जा रहे खाद्यान्न वितरण के साथ ही छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मध्यान्ह भोजन योजना के लिए खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने क्षेत्र में चावल की मांग, प्रचलन एवं वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप शासन को शीघ्र मांग पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम एवं मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 20 निर्धारित सेक्टरों में वाहनों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने राशन परिवहन व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट चार्ट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा वितरण कार्य में संलग्न वाहनों की जीपीएस आधारित सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि जिले में कुल 1 लाख 16 हजार 407 पात्र हितग्राहियों में से 81 हजार 595 हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शेष 34 हजार 812 हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने पहुंच मार्ग की समस्या से परेशान उचित मूल्य दुकानों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा गोदामों का नियमित भौतिक निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में खरीफ एवं रबी उपार्जन तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बलवीर रमन सहितखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें — कलेक्टर रत्नाकर झा
अनूपपुर -
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आज कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता, सुगम वितरण व्यवस्था तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में स्थित गोदामों की भंडारण क्षमता, खाद्यान्न की उपलब्धता, उठाव एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्रतिमाह किए जा रहे खाद्यान्न वितरण के साथ ही छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मध्यान्ह भोजन योजना के लिए खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने क्षेत्र में चावल की मांग, प्रचलन एवं वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप शासन को शीघ्र मांग पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम एवं मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 20 निर्धारित सेक्टरों में वाहनों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने राशन परिवहन व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट चार्ट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा वितरण कार्य में संलग्न वाहनों की जीपीएस आधारित सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि जिले में कुल 1 लाख 16 हजार 407 पात्र हितग्राहियों में से 81 हजार 595 हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शेष 34 हजार 812 हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री झा ने पहुंच मार्ग की समस्या से परेशान उचित मूल्य दुकानों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा गोदामों का नियमित भौतिक निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में खरीफ एवं रबी उपार्जन तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
बैठक में अपर कलेक्टर  बलवीर रमन सहितखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
    1
    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे
अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • RAW AGENT की शादी कैसे होती है इसका सच इस बात का परदा उठा।
    1
    RAW AGENT की शादी कैसे होती है इसका सच इस बात का परदा उठा।
    user_KCR INTERNATIONAL NEWS
    KCR INTERNATIONAL NEWS
    Newspaper publisher मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन ​• पेयजल, सुरक्षा, ई-लाइब्रेरी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग ​• जिला संयोजक अमन त्रिपाठी बोले— विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर वातावरण मिलना जरूरी ​शहडोल। शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मूलभूत एवं शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में हो रही परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शहडोल ने मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ​एबीवीपी जिला संयोजक अमन त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शासकीय महाविद्यालय उच्च शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के प्रमुख केंद्र हैं, लेकिन वर्तमान में छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिसर में सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। ​ज्ञापन में शामिल प्रमुख 17 मांगें: ​शुद्ध पेयजल व्यवस्था: सभी प्रमुख स्थानों पर आरओ और वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत कराकर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था हो। ​शौचालय व स्वच्छता: छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग व डिस्पोजल मशीन की उपलब्धता। ​कक्षाओं का सुदृढ़ीकरण: पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, लाइट, खिड़कियां तथा खराब विद्युत उपकरणों की मरम्मत/बदलाव। ​पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, पर्याप्त बैठक व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की स्थापना। ​प्रयोगशाला उन्नयन: विषयवार आधुनिक उपकरण, सामग्री व सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराना। ​खेल सुविधाएं: खेल मैदानों को व्यवस्थित कर खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना। ​हरित व स्वच्छ परिसर: नियमित साफ-सफाई, कूड़ेदान, प्लास्टिक-मुक्त परिसर और सघन पौधारोपण। ​विश्राम व्यवस्था: छात्रों के बैठने हेतु शेड व पर्याप्त बेंच का निर्माण। ​सुरक्षा व बाउंड्रीवॉल: सीसीटीवी कैमरे, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण और असामाजिक तत्वों पर सख्त रोक। ​सुरक्षित पार्किंग: साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था। ​इंटरनेट व डिजिटल सुविधा: शैक्षणिक उपयोग हेतु परिसर में वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा। ​दिव्यांगजन सुविधाएं: रैंप निर्माण एवं सुगम प्रवेश मार्ग की व्यवस्था। ​प्राथमिक उपचार (First Aid): प्राथमिक उपचार कक्ष व जरूरी दवाइयों की उपलब्धता। ​विद्यार्थी सहायता केंद्र: प्रवेश, छात्रवृत्ति व परीक्षा संबंधी समस्याओं के लिए जवाबदेह हेल्पडेस्क। ​छात्राओं हेतु कॉमन रूम: छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त कॉमन रूम की व्यवस्था। ​कैंटीन सुविधा: रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के लिए कैंटीन का संचालन। ​विवेकानंद करियर सेल: रोजगार व कौशल मार्गदर्शन देने वाली निष्क्रिय पड़ी करियर सेल को पूर्ण क्षमता से सक्रिय करना। ​त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन ​विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रशासन इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान ले तथा जिन कार्यों के लिए बजट या उच्च स्तरीय स्वीकृति आवश्यक है, उनके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो परिषद विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी
    3
    महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन

​• पेयजल, सुरक्षा, ई-लाइब्रेरी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग
​• जिला संयोजक अमन त्रिपाठी बोले— विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर वातावरण मिलना जरूरी
​शहडोल।
शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मूलभूत एवं शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में हो रही परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शहडोल ने मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
​एबीवीपी जिला संयोजक अमन त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शासकीय महाविद्यालय उच्च शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के प्रमुख केंद्र हैं, लेकिन वर्तमान में छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिसर में सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है।
​ज्ञापन में शामिल प्रमुख 17 मांगें:
​शुद्ध पेयजल व्यवस्था: सभी प्रमुख स्थानों पर आरओ और वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत कराकर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था हो।
​शौचालय व स्वच्छता: छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग व डिस्पोजल मशीन की उपलब्धता।
​कक्षाओं का सुदृढ़ीकरण: पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, लाइट, खिड़कियां तथा खराब विद्युत उपकरणों की मरम्मत/बदलाव।
​पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, पर्याप्त बैठक व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की स्थापना।
​प्रयोगशाला उन्नयन: विषयवार आधुनिक उपकरण, सामग्री व सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराना।
​खेल सुविधाएं: खेल मैदानों को व्यवस्थित कर खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
​हरित व स्वच्छ परिसर: नियमित साफ-सफाई, कूड़ेदान, प्लास्टिक-मुक्त परिसर और सघन पौधारोपण।
​विश्राम व्यवस्था: छात्रों के बैठने हेतु शेड व पर्याप्त बेंच का निर्माण।
​सुरक्षा व बाउंड्रीवॉल: सीसीटीवी कैमरे, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण और असामाजिक तत्वों पर सख्त रोक।
​सुरक्षित पार्किंग: साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था।
​इंटरनेट व डिजिटल सुविधा: शैक्षणिक उपयोग हेतु परिसर में वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा।
​दिव्यांगजन सुविधाएं: रैंप निर्माण एवं सुगम प्रवेश मार्ग की व्यवस्था।
​प्राथमिक उपचार (First Aid): प्राथमिक उपचार कक्ष व जरूरी दवाइयों की उपलब्धता।
​विद्यार्थी सहायता केंद्र: प्रवेश, छात्रवृत्ति व परीक्षा संबंधी समस्याओं के लिए जवाबदेह हेल्पडेस्क।
​छात्राओं हेतु कॉमन रूम: छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त कॉमन रूम की व्यवस्था।
​कैंटीन सुविधा: रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के लिए कैंटीन का संचालन।
​विवेकानंद करियर सेल: रोजगार व कौशल मार्गदर्शन देने वाली निष्क्रिय पड़ी करियर सेल को पूर्ण क्षमता से सक्रिय करना।
​त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
​विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रशासन इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान ले तथा जिन कार्यों के लिए बजट या उच्च स्तरीय स्वीकृति आवश्यक है, उनके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो परिषद विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां "ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं। इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए। रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है। नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।
    4
    नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां

"ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी"

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं।
इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए।
रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया।
इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया।
ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है।
नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन संत रविदास महाराजजी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं ☑️संत रविदास जी महाराज समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन ☑️संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं - विधायक शिवनारायण सिंह ☑️संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, मिथलेश पयासी, श्री आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। ☑️विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दिया । संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण की। जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। ☑️श्री आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ की गई और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। ☑️इस अवसर पर राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन संत रविदास महाराजजी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं
☑️संत रविदास जी महाराज समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन
☑️संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं - विधायक शिवनारायण सिंह
☑️संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, मिथलेश पयासी, श्री आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।  
☑️विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दिया । संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण की।  जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। 
☑️श्री  आशुतोष अग्रवाल ने कहा  कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर  कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ की गई और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। 
☑️इस अवसर पर राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील ! उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई। शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    3
    उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 

54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील !
उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई।
शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    user_MONIKA YADAV
    MONIKA YADAV
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने और कटने हेतु बाहर भेजने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज अनूपपुर जैतहरी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब‌ के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई। चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया। दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया। इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
    1
    थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने और कटने हेतु बाहर भेजने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज
अनूपपुर जैतहरी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है।
मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब‌ के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई।
चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद
पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया।
दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया।
तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया।
चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया।
इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था।
पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया।
प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.