logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन संत रविदास महाराजजी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं ☑️संत रविदास जी महाराज समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन ☑️संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं - विधायक शिवनारायण सिंह ☑️संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, मिथलेश पयासी, श्री आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। ☑️विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दिया । संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण की। जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। ☑️श्री आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ की गई और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। ☑️इस अवसर पर राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Om Agrawal
Om Agrawal
पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन संत रविदास महाराजजी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं ☑️संत रविदास जी महाराज समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन ☑️संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं - विधायक शिवनारायण सिंह ☑️संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, मिथलेश पयासी, श्री आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। ☑️विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दिया । संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण की। जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। ☑️श्री आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ की गई और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। ☑️इस अवसर पर राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल* *गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध* उमरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल के कुशल मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष मिथलेश राय के नेतृत्व में गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से नगर के गांधी चौक में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम जनता पर बढ़ते महंगाई के बोझ के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने एक किलो शक्कर लेकर प्रतीकात्मक रूप से उसमें से केवल एक चुटकी शक्कर निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी की थाली से मिठास गायब होती जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि शक्कर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम नागरिकों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं पेट्रोल में इथेनॉल डाल कर वाहनों को होने वाले नुकसान एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब आम जन पर हो रहा है जिसमें किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब परिवार बढ़ती महंगाई में पिस रहा है। वही प्याज भी 60 रुपये किलो हो गई है जो आम जन के लिये चारो ओर से मुसीबत खड़ी कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने कहा कि सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुर दास सचदेव, जिला निर्वाचन प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव, महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, अमृतलाल यादव, सुखराज सिंह, शेख शाहरुख, संतोष सिंह, किशोर सिंह, उत्तरा लोधी, रेखा सिंह, सुमित्रा सिंह, सरिता सोनी, मो. असलम, शेर खुर्रम शहजादा, दुर्गेश साहू, मंडलम अध्यक्ष राजेश तिवारी, उदय प्रताप सिंह (अरुण), महेंद्र राय, मोहित लाल यादव, गोपाल सिंह, शत्रुधन सिंह, मिथलेश वर्मन, संजय पांडे, अनंत सिंह, हिमांशु मसराम, इंद्रकुमार झरिया, आदर्श प्रताप , कृष्ण पाल सिंह राठौर, पी.एन. राव, बालकृष्ण यादव, पवन लोनी, करण सिंह, संतोष कुमार राय, अमित, भल्लू चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल*
*गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध*
उमरिया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल के कुशल मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष मिथलेश राय के नेतृत्व में गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से नगर के गांधी चौक में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम जनता पर बढ़ते महंगाई के बोझ के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने एक किलो शक्कर लेकर प्रतीकात्मक रूप से उसमें से केवल एक चुटकी शक्कर निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी की थाली से मिठास गायब होती जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि शक्कर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम नागरिकों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं पेट्रोल में इथेनॉल डाल कर वाहनों को होने वाले नुकसान एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब आम जन पर हो रहा है जिसमें किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब परिवार बढ़ती महंगाई में पिस रहा है। वही प्याज भी 60 रुपये किलो हो गई है जो आम जन के लिये चारो ओर से मुसीबत खड़ी कर रही है। 
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय  ने कहा कि सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुर दास सचदेव, जिला निर्वाचन प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव, महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, अमृतलाल यादव, सुखराज सिंह, शेख शाहरुख, संतोष सिंह, किशोर सिंह, उत्तरा लोधी, रेखा सिंह, सुमित्रा सिंह, सरिता सोनी, मो. असलम, शेर खुर्रम शहजादा, दुर्गेश साहू, मंडलम अध्यक्ष राजेश तिवारी, उदय प्रताप सिंह (अरुण), महेंद्र राय, मोहित लाल यादव, गोपाल सिंह, शत्रुधन सिंह, मिथलेश वर्मन, संजय पांडे, अनंत सिंह, हिमांशु मसराम, इंद्रकुमार झरिया, आदर्श प्रताप , कृष्ण पाल सिंह राठौर, पी.एन. राव, बालकृष्ण यादव, पवन लोनी, करण सिंह, संतोष कुमार राय, अमित, भल्लू चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन ​• पेयजल, सुरक्षा, ई-लाइब्रेरी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग ​• जिला संयोजक अमन त्रिपाठी बोले— विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर वातावरण मिलना जरूरी ​शहडोल। शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मूलभूत एवं शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में हो रही परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शहडोल ने मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ​एबीवीपी जिला संयोजक अमन त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शासकीय महाविद्यालय उच्च शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के प्रमुख केंद्र हैं, लेकिन वर्तमान में छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिसर में सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। ​ज्ञापन में शामिल प्रमुख 17 मांगें: ​शुद्ध पेयजल व्यवस्था: सभी प्रमुख स्थानों पर आरओ और वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत कराकर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था हो। ​शौचालय व स्वच्छता: छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग व डिस्पोजल मशीन की उपलब्धता। ​कक्षाओं का सुदृढ़ीकरण: पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, लाइट, खिड़कियां तथा खराब विद्युत उपकरणों की मरम्मत/बदलाव। ​पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, पर्याप्त बैठक व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की स्थापना। ​प्रयोगशाला उन्नयन: विषयवार आधुनिक उपकरण, सामग्री व सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराना। ​खेल सुविधाएं: खेल मैदानों को व्यवस्थित कर खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना। ​हरित व स्वच्छ परिसर: नियमित साफ-सफाई, कूड़ेदान, प्लास्टिक-मुक्त परिसर और सघन पौधारोपण। ​विश्राम व्यवस्था: छात्रों के बैठने हेतु शेड व पर्याप्त बेंच का निर्माण। ​सुरक्षा व बाउंड्रीवॉल: सीसीटीवी कैमरे, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण और असामाजिक तत्वों पर सख्त रोक। ​सुरक्षित पार्किंग: साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था। ​इंटरनेट व डिजिटल सुविधा: शैक्षणिक उपयोग हेतु परिसर में वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा। ​दिव्यांगजन सुविधाएं: रैंप निर्माण एवं सुगम प्रवेश मार्ग की व्यवस्था। ​प्राथमिक उपचार (First Aid): प्राथमिक उपचार कक्ष व जरूरी दवाइयों की उपलब्धता। ​विद्यार्थी सहायता केंद्र: प्रवेश, छात्रवृत्ति व परीक्षा संबंधी समस्याओं के लिए जवाबदेह हेल्पडेस्क। ​छात्राओं हेतु कॉमन रूम: छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त कॉमन रूम की व्यवस्था। ​कैंटीन सुविधा: रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के लिए कैंटीन का संचालन। ​विवेकानंद करियर सेल: रोजगार व कौशल मार्गदर्शन देने वाली निष्क्रिय पड़ी करियर सेल को पूर्ण क्षमता से सक्रिय करना। ​त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन ​विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रशासन इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान ले तथा जिन कार्यों के लिए बजट या उच्च स्तरीय स्वीकृति आवश्यक है, उनके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो परिषद विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी
    3
    महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन

​• पेयजल, सुरक्षा, ई-लाइब्रेरी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग
​• जिला संयोजक अमन त्रिपाठी बोले— विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर वातावरण मिलना जरूरी
​शहडोल।
शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मूलभूत एवं शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में हो रही परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शहडोल ने मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
​एबीवीपी जिला संयोजक अमन त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शासकीय महाविद्यालय उच्च शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के प्रमुख केंद्र हैं, लेकिन वर्तमान में छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिसर में सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है।
​ज्ञापन में शामिल प्रमुख 17 मांगें:
​शुद्ध पेयजल व्यवस्था: सभी प्रमुख स्थानों पर आरओ और वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत कराकर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था हो।
​शौचालय व स्वच्छता: छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग व डिस्पोजल मशीन की उपलब्धता।
​कक्षाओं का सुदृढ़ीकरण: पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, लाइट, खिड़कियां तथा खराब विद्युत उपकरणों की मरम्मत/बदलाव।
​पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, पर्याप्त बैठक व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की स्थापना।
​प्रयोगशाला उन्नयन: विषयवार आधुनिक उपकरण, सामग्री व सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराना।
​खेल सुविधाएं: खेल मैदानों को व्यवस्थित कर खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
​हरित व स्वच्छ परिसर: नियमित साफ-सफाई, कूड़ेदान, प्लास्टिक-मुक्त परिसर और सघन पौधारोपण।
​विश्राम व्यवस्था: छात्रों के बैठने हेतु शेड व पर्याप्त बेंच का निर्माण।
​सुरक्षा व बाउंड्रीवॉल: सीसीटीवी कैमरे, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण और असामाजिक तत्वों पर सख्त रोक।
​सुरक्षित पार्किंग: साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था।
​इंटरनेट व डिजिटल सुविधा: शैक्षणिक उपयोग हेतु परिसर में वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा।
​दिव्यांगजन सुविधाएं: रैंप निर्माण एवं सुगम प्रवेश मार्ग की व्यवस्था।
​प्राथमिक उपचार (First Aid): प्राथमिक उपचार कक्ष व जरूरी दवाइयों की उपलब्धता।
​विद्यार्थी सहायता केंद्र: प्रवेश, छात्रवृत्ति व परीक्षा संबंधी समस्याओं के लिए जवाबदेह हेल्पडेस्क।
​छात्राओं हेतु कॉमन रूम: छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त कॉमन रूम की व्यवस्था।
​कैंटीन सुविधा: रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के लिए कैंटीन का संचालन।
​विवेकानंद करियर सेल: रोजगार व कौशल मार्गदर्शन देने वाली निष्क्रिय पड़ी करियर सेल को पूर्ण क्षमता से सक्रिय करना।
​त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
​विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रशासन इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान ले तथा जिन कार्यों के लिए बजट या उच्च स्तरीय स्वीकृति आवश्यक है, उनके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो परिषद विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उमरिया में बड़ा सड़क हादसा! कोतवाली के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, युवक गंभीर घायल उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाना एवं कोतवाली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गौरतलब है कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने लापरवाह और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। उमरिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें NEWS 24 PUBLIC TV के साथ।
    1
    उमरिया में बड़ा सड़क हादसा! कोतवाली के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, युवक गंभीर घायल
उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाना एवं कोतवाली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
गौरतलब है कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने लापरवाह और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।
उमरिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें NEWS 24 PUBLIC TV के साथ।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Manpur, Umaria•
    3 hrs ago
  • राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें — कलेक्टर रत्नाकर झा अनूपपुर - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आज कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता, सुगम वितरण व्यवस्था तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में स्थित गोदामों की भंडारण क्षमता, खाद्यान्न की उपलब्धता, उठाव एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्रतिमाह किए जा रहे खाद्यान्न वितरण के साथ ही छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मध्यान्ह भोजन योजना के लिए खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने क्षेत्र में चावल की मांग, प्रचलन एवं वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप शासन को शीघ्र मांग पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम एवं मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 20 निर्धारित सेक्टरों में वाहनों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने राशन परिवहन व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट चार्ट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा वितरण कार्य में संलग्न वाहनों की जीपीएस आधारित सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि जिले में कुल 1 लाख 16 हजार 407 पात्र हितग्राहियों में से 81 हजार 595 हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शेष 34 हजार 812 हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने पहुंच मार्ग की समस्या से परेशान उचित मूल्य दुकानों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा गोदामों का नियमित भौतिक निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में खरीफ एवं रबी उपार्जन तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बलवीर रमन सहितखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें — कलेक्टर रत्नाकर झा
अनूपपुर -
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आज कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता, सुगम वितरण व्यवस्था तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में स्थित गोदामों की भंडारण क्षमता, खाद्यान्न की उपलब्धता, उठाव एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्रतिमाह किए जा रहे खाद्यान्न वितरण के साथ ही छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मध्यान्ह भोजन योजना के लिए खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने क्षेत्र में चावल की मांग, प्रचलन एवं वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप शासन को शीघ्र मांग पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम एवं मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 20 निर्धारित सेक्टरों में वाहनों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने राशन परिवहन व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट चार्ट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा वितरण कार्य में संलग्न वाहनों की जीपीएस आधारित सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि जिले में कुल 1 लाख 16 हजार 407 पात्र हितग्राहियों में से 81 हजार 595 हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शेष 34 हजार 812 हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री झा ने पहुंच मार्ग की समस्या से परेशान उचित मूल्य दुकानों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा गोदामों का नियमित भौतिक निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में खरीफ एवं रबी उपार्जन तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
बैठक में अपर कलेक्टर  बलवीर रमन सहितखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
    1
    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे
अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ffgccbbvcxfjnxxxgbvccbbvvnnvcvvchhhchhjjhvvnbhsghtdjrfgutrddgffrfgggggfgffffyggggffffffff
    1
    ffgccbbvcxfjnxxxgbvccbbvvnnvcvvchhhchhjjhvvnbhsghtdjrfgutrddgffrfgggggfgffffyggggffffffff
    user_Kubrand Baiga
    Kubrand Baiga
    ब्योहारी, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रक्षाबंधन के पावन त्यौहार में आम जनता की सेहत को देखते हुए उमरिया जिले में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा आम जनता की सेहत को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थ अमानत खाद्य पदार्थ जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य पर असर पड़े इन्हीं सब बातों को मत दे नजर देखते हुए उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई। शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    4
    रक्षाबंधन के पावन त्यौहार में आम जनता की सेहत को देखते हुए उमरिया जिले में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा
आम जनता की सेहत को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थ अमानत खाद्य पदार्थ जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य पर असर पड़े इन्हीं सब बातों को मत दे नजर देखते हुए उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 
54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील
उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई।
शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले कांवड़ियों भावपूर्वक समाजसेवी मुकेश कुमार यादव और उनके साथियों के द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया पूरे देश में जिले से लेकर छोटे-छोटे गांव-कस्बे से सावन महीने के पावन अवसर में हर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कावड़ यात्रा में एकत्रित होते हैं दूर-दूर से पदयात्रा करते हुए भोलेनाथ के धाम निज निवास को जाते हैं इसी को देखते हुए जिला कटनी ढीमरखेड़ा क्षेत्रसे समाजसेवी पत्रकार मुकेश कुमार यादव और उनके साथी सहयोगियों के द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रस्ते रस्ते में खाने औरजलपान की व्यवस्था भावपूर्वक श्रद्धा अनुसार किऐ और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो भोलेनाथ से प्रार्थना किऐ सावन के इस पावन महीने में कावड़ यात्रा इसलिए निकाली जाती है कि पौराणिक कथा में यह वर्णन किया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान भोलेनाथ ने अपनेकंठ में रोक लिए थे जिससे उनका कंठ नीला हो गया और वह नीलकंठ के नाम से जाने जाने लगे इसलिए सावन के पावन अवसर पर भगवान परशुराम और अन्य देवी देवताओं केसाथश्रद्धालु उस विष की प्रचंड गर्मी और जलन को शांत करने के लिए शिवजी के ऊपर गंगाजल से उनका जल अभिषेक किया जाने लगा जिससे सभी श्रद्धालुओं को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है
    2
    सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले कांवड़ियों भावपूर्वक समाजसेवी मुकेश कुमार यादव और उनके साथियों के द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया
पूरे देश में जिले से लेकर छोटे-छोटे गांव-कस्बे से सावन महीने के पावन अवसर में हर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना  आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कावड़ यात्रा में एकत्रित होते हैं दूर-दूर से पदयात्रा करते हुए भोलेनाथ के धाम निज निवास को जाते हैं इसी को देखते हुए जिला कटनी ढीमरखेड़ा क्षेत्रसे समाजसेवी पत्रकार मुकेश कुमार यादव और उनके साथी सहयोगियों के द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रस्ते रस्ते में खाने औरजलपान की व्यवस्था भावपूर्वक श्रद्धा अनुसार किऐ और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो भोलेनाथ से प्रार्थना किऐ सावन के इस पावन महीने में कावड़ यात्रा इसलिए निकाली जाती है कि पौराणिक कथा में यह वर्णन किया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान भोलेनाथ ने अपनेकंठ में रोक लिए थे जिससे उनका कंठ नीला हो गया और वह नीलकंठ के नाम से जाने जाने लगे इसलिए सावन के पावन अवसर पर भगवान परशुराम और अन्य देवी देवताओं केसाथश्रद्धालु उस विष की प्रचंड गर्मी और जलन को शांत करने के लिए शिवजी के ऊपर गंगाजल से उनका  जल अभिषेक किया जाने लगा जिससे सभी श्रद्धालुओं को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है
    user_Mukesh Kuma
    Mukesh Kuma
    मैं एक प्रेस रिपोर्टर और बेरोजगारी का Dhimarkheda, Katni•
    14 hrs ago
  • उमरिया जिले में जानलेवा हमला! बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से वार 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा उमरिया जिले के ग्राम चिल्हारी में बीच बाजार स्थित मनिहारी दुकान में बैठे बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 70 वर्षीय जनकी कचेर एवं 75 वर्षीय मोहन कचेर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटनी रेफर किया गया। वहीं अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम साहू को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अमरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    1
    उमरिया जिले में जानलेवा हमला!
बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से वार
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
उमरिया जिले के ग्राम चिल्हारी में बीच बाजार स्थित मनिहारी दुकान में बैठे बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 70 वर्षीय जनकी कचेर एवं 75 वर्षीय मोहन कचेर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटनी रेफर किया गया।
वहीं अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम साहू को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अमरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Manpur, Umaria•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.