logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नजीबाबाद में कार स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार शिक्षक की मौत: जनपद बिजनौर नजीबाबाद के कोतवाली रोड पर बुधवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार प्रवक्ता की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी के मुताबिक, सत्य विहार कॉलोनी के पास दोपहर करीब 2 बजे नेत्रपाल सिंह अपनी स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक नेत्रपाल सिंह मूलरूप से रायपुर सादात, नगीना देहात के निवासी थे और वर्तमान में सत्य विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोतवाली रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राहुल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस के अनुसार नेत्रपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। रिपोर्ट : नसीम उस्मानी

2 hrs ago
user_Bijnor Super News
Bijnor Super News
Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bijnor Super News
    1
    Post by Bijnor Super News
    user_Bijnor Super News
    Bijnor Super News
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by कैरियर मार्ग दर्शन@falitmantra
    1
    Post by कैरियर मार्ग दर्शन@falitmantra
    user_कैरियर मार्ग दर्शन@falitmantra
    कैरियर मार्ग दर्शन@falitmantra
    Career guidance service कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • Post by S K news
    4
    Post by S K news
    user_S K news
    S K news
    Nagina, Bijnor•
    21 hrs ago
  • बिजनौर: अफजलगढ़ छेत्र में 28 फरवरी को हुई पेट्रोल पंप पर छिनैती की घटना का पुलिस ने अनावरण करते हुये दो आरोपियों जिसमे एक घायल शामिल हैं को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उपरोक्त संदर्भ में तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 42/2026,धारा 304 (2) में पंजीकृत किया था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात में सिंह फिलिंग स्टेशन पर दो बदमाशों द्वारा सेल्समैन से 25 हज़ार की नगदी छीन कर बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस 3/4 की रात्रि में संदिग्धों और वाहनों की पड़ाव चौराहे से हरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध हालात में एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया मगर वह मोटरसाइकिल को घुमाकर भागने लगा इस जल्दबाजी में वह बाइक सहित गिर गया जिसको भागकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल पुत्र राजपाल ग्राम आलमपुर गावड़ी थाना अफजलगढ़ बताया। उसके पास से 9 हज़ार रुपये की बरामदगी हुई। उसने स्वीकार किया कि उसने 28 फरवरी की रात को पेट्रोल पंप पर अपने साथी गाँव निवासी शरद कुमार गौतम पुत्र संजय के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त निखिल द्वारा बताई गई जगह से शरद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तमंचा बरामदगी को साथ लेकर जब शरद को ले जाया जा रहा था तभी उसने बाग में छिपाये गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिये चलाई गई गोली उसके बाए पैर में लगी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शरद के पास से 315 बोर का तमंचा दो ज़िंदा कारतूस 01 खोका कारतूस एक मोबाइल और लुटे गए 10 हज़ार की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधिक किस्म के है और कई मुकदमे उन पर अदालतों में विचाराधीन है।
    1
    बिजनौर: अफजलगढ़ छेत्र में 28 फरवरी को हुई पेट्रोल पंप पर छिनैती की घटना का पुलिस ने अनावरण करते हुये दो आरोपियों जिसमे एक घायल शामिल हैं को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उपरोक्त संदर्भ में तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 42/2026,धारा 304 (2) में पंजीकृत किया था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात में सिंह फिलिंग स्टेशन पर दो बदमाशों द्वारा सेल्समैन से 25 हज़ार की नगदी छीन कर बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस 3/4 की रात्रि में संदिग्धों और वाहनों की  पड़ाव चौराहे से हरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध हालात में एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया मगर वह मोटरसाइकिल को घुमाकर भागने लगा इस जल्दबाजी में वह बाइक सहित गिर गया जिसको भागकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल पुत्र राजपाल ग्राम आलमपुर गावड़ी थाना अफजलगढ़ बताया। उसके पास से 9 हज़ार रुपये की बरामदगी हुई। उसने स्वीकार किया कि उसने 28 फरवरी की रात को पेट्रोल पंप पर अपने साथी गाँव निवासी शरद कुमार गौतम पुत्र संजय के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त निखिल द्वारा बताई गई जगह से शरद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तमंचा बरामदगी को साथ लेकर जब शरद को ले जाया जा रहा था तभी उसने बाग में छिपाये गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिये चलाई गई गोली उसके बाए पैर में लगी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शरद के पास से 315 बोर का तमंचा दो ज़िंदा कारतूस 01 खोका कारतूस एक मोबाइल और लुटे गए 10 हज़ार की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधिक किस्म के है और कई मुकदमे उन पर अदालतों में विचाराधीन है।
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    Chartered Accountant बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by नीरज कुमार
    1
    Post by नीरज कुमार
    user_नीरज कुमार
    नीरज कुमार
    Dhampur, Bijnor•
    5 hrs ago
  • 📍 स्योहारा, बिजनौर। होली के अवसर पर नगर स्योहारा में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में युवाओं और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां मनाईं। मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना स्योहारा प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में संभाली गई। उनकी देखरेख में पुलिस बल प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहा। थाना प्रभारी संजय कुमार ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 🎤 स्योहारा, बिजनौर से ज़ुबैर हसन अर्शी की खास रिपोर्ट।
    1
    📍 स्योहारा, बिजनौर।
होली के अवसर पर नगर स्योहारा में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में युवाओं और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां मनाईं।
मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना स्योहारा प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में संभाली गई। उनकी देखरेख में पुलिस बल प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहा। थाना प्रभारी संजय कुमार ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
🎤 स्योहारा, बिजनौर से ज़ुबैर हसन अर्शी की खास रिपोर्ट।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा में होली का जुलूस निकाला गया शांति पूर्वक तरीके से निकला जुलूस भाईचारा रहा कायम।
    2
    जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा में होली का जुलूस निकाला गया शांति पूर्वक तरीके से निकला जुलूस भाईचारा रहा कायम।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    6 hrs ago
  • बिजनौर के अफजलगढ़ इलाके के गांव मुरलीवाला में खेत पर काम कर रही महिला पर गुलदार ने किया हमला। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने महिला को बचाया। घायल महिला को ग्रामीणों ने कराया अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती। जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
    1
    बिजनौर के अफजलगढ़ इलाके के गांव मुरलीवाला में खेत पर काम कर रही महिला पर गुलदार ने किया हमला।
शोर की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने महिला को बचाया।
घायल महिला को ग्रामीणों ने कराया अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती।
जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
    user_Saleem Ahmad Journalist
    Saleem Ahmad Journalist
    पत्रकार बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.