ज्ञान भारतम् अभियान। जिले में मिली दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह और प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोए हुए तैयार किया गया स्मृति चिन्ह प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को किया भेंट *ज्ञान भारतम् अभियान* *जिले में मिली दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह और प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोय हुए तैयार किया गया स्मृति चिन्ह प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर को किया गया भेंट* *टीकमगढ़, 07 अगस्त 2026/* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जिले में भ्रमण के दौरान आज कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं ज्ञान भारतम अभियान के नोडल अधिकारी श्री अनुपम दीक्षित ने उन्हें यह स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा ज्ञान भारतम अभियान के दौरान जिले में खोजी गई दुर्लभ पांडुलिपियों और उनसे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मिली ख्याति के बारे में प्रभारी मंत्री जी को बताया गया। साथ ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं जिले में पर्यटन की संभावनाओं के बारे में भी संक्षिप्त चर्चा की गई। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय के आयुक्त ने भी इस स्मृति चिन्ह के रूप में जिले की विरासत, ज्ञान भारतम अभियान और पर्यटन को प्रमोट करने के लिए स्मृति चिन्ह तैयार कराने की इस अभिनव पहल की सराहना की है। साथ ही कुछ स्मृति चिन्ह पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय को भेजे जा रहे हैं। ज्ञान भारतम अभियान में जिले में शोध, साहित्य, धर्म, अध्यात्म, व्याकरण इत्यादि विषयों पर खोजी गई दुर्लभ पांडुलिपियों और जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोये हुए एक स्मृति चिन्ह हैरिटेज टीकमगढ़ (Haritege Tikamgrah) के लोगो के साथ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों माननीय मुख्यमंत्री जी के जिले में भ्रमण के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा उन्हें भी यह स्मृति चिन्ह भेंट किया गया था, माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिले के इस प्रयास की सराहना की थी।

- ज्ञान भारतम् अभियान। जिले में मिली दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह और प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोए हुए तैयार किया गया स्मृति चिन्ह प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को किया भेंट *ज्ञान भारतम् अभियान* *जिले में मिली दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह और प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोय हुए तैयार किया गया स्मृति चिन्ह प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर को किया गया भेंट* *टीकमगढ़, 07 अगस्त 2026/* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जिले में भ्रमण के दौरान आज कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं ज्ञान भारतम अभियान के नोडल अधिकारी श्री अनुपम दीक्षित ने उन्हें यह स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा ज्ञान भारतम अभियान के दौरान जिले में खोजी गई दुर्लभ पांडुलिपियों और उनसे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मिली ख्याति के बारे में प्रभारी मंत्री जी को बताया गया। साथ ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं जिले में पर्यटन की संभावनाओं के बारे में भी संक्षिप्त चर्चा की गई। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय के आयुक्त ने भी इस स्मृति चिन्ह के रूप में जिले की विरासत, ज्ञान भारतम अभियान और पर्यटन को प्रमोट करने के लिए स्मृति चिन्ह तैयार कराने की इस अभिनव पहल की सराहना की है। साथ ही कुछ स्मृति चिन्ह पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय को भेजे जा रहे हैं। ज्ञान भारतम अभियान में जिले में शोध, साहित्य, धर्म, अध्यात्म, व्याकरण इत्यादि विषयों पर खोजी गई दुर्लभ पांडुलिपियों और जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को संजोये हुए एक स्मृति चिन्ह हैरिटेज टीकमगढ़ (Haritege Tikamgrah) के लोगो के साथ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों माननीय मुख्यमंत्री जी के जिले में भ्रमण के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा उन्हें भी यह स्मृति चिन्ह भेंट किया गया था, माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिले के इस प्रयास की सराहना की थी।1
- ब्रेकिंग न्यूज पायलट वाहन खराब, पुलिसकर्मी धक्का लगाते रहे, आगे बढ़ा मंत्री का काफिला टीकमगढ़ ब्रेकिंग न्यूज पायलट वाहन खराब, पुलिसकर्मी धक्का लगाते रहे, आगे बढ़ा मंत्री का काफिला प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर की पायलट गाड़ी को धक्का देते नजर आए पुलिसकर्मी टीकमगढ़ में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के दौरे के दौरान पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया। प्रभारी मंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई। हालात ऐसे बने कि पुलिसकर्मियों को वाहन को धक्का लगाना पड़ा। इसके बाद प्रभारी मंत्री का काफिला बिना पायलट वाहन के ही आगे बढ़ गया। यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत टीकमगढ़ पहुंची थीं। काफिले के आगे चल रही पायलट गाड़ी अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। वाहन के बंद होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे धक्का लगाकर स्टार्ट कराने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान कुछ समय के लिए काफिले की व्यवस्था प्रभावित हुई और प्रभारी मंत्री का वाहन बिना पायलट गाड़ी के ही आगे रवाना हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी पायलट वाहन को धक्का लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और वाहन रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।4
- पूर्व ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा आप भी सुनिए पूर्व ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा आप भी सुनिए1
- जतारा से बाल कावड़ियों का जत्था , कुंडेश्वर के लिए रवाना, जतारा से निकल रहे कव्वालियों का स्वागत टीकमगढ़/जतारा सावन के पावन अवसर पर भक्ति की बहार बह रही है किसी कड़ी में आज जतारा नगर के बाल कावड़ियों का एक उत्साही जत्था कुंडेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ है हर हर महादेव और जय श्री महाकाल जय कुंडेश्वर धाम के जयकारों के सथ वहीं दूसरी ओर कुंडेश्वर धाम से लौट रहे एक जत्थे का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया छोटे-छोटे बच्चे श्रद्धालु जोश के साथ यात्रा पर निकले है। यह बाल कावड़िया यात्रा प्रसिद्ध कुंडेश्वर धाम पहुंचेगी जहां सभी श्रद्धालु सबसे पहले भगवान कुंडेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे आशीर्वाद प्राप्त करेंगे उसके बाद कावड़िया कुंडेश्वर में स्थित पवित्र जामनी नदी से विधि विधान पूर्वक कावड़ में जल भरेंगे कठिन नियमों का पालन करते हुए पैदल यात्रा कर यह जत्था वापस जतारा लौटेगा यात्रा का समापन जतारा की प्रसिद्ध बड़ी माता स्थित शिव मंदिर होगा जहां सभी बल कावड़िया भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल अर्पित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करेंगे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल पंकज जोशी दुर्जन रैकवार प्रिंस नकीब अभिषेक पवन रैकवार राघवेंद्र राकेश कुशवाहा छोटू कुशवाहा सतीश रैकवार रवि शिवम कुशवाहा राजेश कुशवाहा सहित जतारा से निकल रहे कवड़ियों का स्वागत कराया भोजन विश्राम पावन पुनीत सावन के महीने में शिव की भक्ति में डूबे हुए हैं जगह-जगह कावड़ यत्राएं की जा रही है शुक्रवार को कुंडेश्वर से चलकर एक कांवड़ियों का जत्था जतारा पहुंचा जो झांसी जिले के बसनैर गुरसराय जा रहा था कबाड़ियों का नगर में जोरदार स्वागत किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित भोलेनाथ की मंदिर समिति के लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया उन्हें भोजन प्रसादी कराई कावड़ियों ने बताया कि हमारा यह जत्था कुंडेश्वर भगवान के दर्शन कर यहां की पवित्र जमीनी नदी से कावड़ में जल भरकर बसन्नि वासनेर जिला झांसी जा रहे हैं जहां शिव मंदिर में पहुंचकर वहां शिवजी को जल अर्पित करेंगे। कुछ देर विश्राम क बाद कबाड़ियों का जत्था जिला झांसी गुरसराय के लिए रवाना हो गया2
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ट्रैन में सोते हुए यात्रीओके समान चोरी का बिल्कुल नया तरीका सावधान।।।।1
- टीकमगढ़ जिले में किसान के खेत पर बने घर में दुनिया के विषैले सांपो में गिने जाने वाला टीकमगढ़ जिले में किसान के खेत पर बने घर में दुनिया के विषैले सांपो में गिने जाने वाला रसेल वाइपर सांप का सर्पमित्र के द्वारा सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल मे छोड़ा गया, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के नजदीकी ग्राम नयाखेरा का है, जहां देवेन्द्र विश्वकर्मा के खेत पर बने घर मे यह जहरीला सांप दिखाई दिया, जिसे देखते ही घर में हड़कंप मच गया, तत्काल गांव वालों ने घर मे सांप होने की सूचना डायल 112 और वन विभाग को दी, जिसके बाद तत्काल मौके पर सर्पमित्र अमर सिंह लोधी को भेजा गया, जिन्होंने रसेल वाइपर को सफलता पूर्वक पकड़कर बोरी में बन्द कर जंगल मे छोड़ दिया।1
- टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ तिगेला शराब दुकान अंग्रेजी देसी गांव गांव पहुंचाई जा रही अबैध शराब की सप्लाई। आखिर बेखोफ शराब सप्लाई किसके संरक्षण। प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब विक्रय,नगर में आक्रोश जिले के बल्देवगढ़ ,कि शराब दुकान तिगैला से अवैध शराब की सप्लाई खेप बेधड़क गांव-गांव जारी ,। एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दामों में विक्रय नगर में चर्चा का विषय बना हुआ टीकमगढ़ जिले में बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला अंग्रेजी देसी शराब दुकान से गांव-गांव भेजी जा रही अवैध शराब की सप्लाई आखिर बेखोप होकर शाम 6 से 7 के बीच में अधिकतर सप्लाई की जाती है। सरकार के नियम मुताबिक दुकान पर ही शराब विक्रय लाइसेंस जारी किया जाता है। बगैर रेट सूची एमआरपी अधिक दामों पर शराब बिक्री लगातार हो रही है कई बार सुर्खियों में बल्देवगढ़ शराब दुकान रह चुकी है क्षेत्रीय लोगों का कहना है एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दरों पर शराब विक्रय की जा रही है विरोध करने पर देने से मना कर देते हैं या तानाशाही रवैया अपनाते हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है 180 एमआरपी कैन बियर₹200 दी जाती है प्लेन देसी शराब क्वार्टर₹100 मसाला देसी 110 रुपए में बिक्री की जा रही । आखिर किसके संरक्षण में गांव-गांव खेप सप्लाई भेजी जा रही है। एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब विक्रय कि जा रही है। आखिर किसके संरक्षण में फल फूल रहे हैं आबकारी इंस्पेक्टर विजय सिंह संपर्क किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ2
- टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब में मिला नाबालिग लड़की का शव परिजनों ने कल शाम दी थी लापता होने की सूचना, पुलिस जांच में जुटी एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी मौत की वजह टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब में मिला नाबालिग लड़की का शव परिजनों ने कल शाम दी थी लापता होने की सूचना, पुलिस जांच में जुटी एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी मौत की वजह *टीकमगढ़। नगर के ऐतिहासिक महेंद्र सागर तालाब में आज दोपहर एक नाबालिग लड़की का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान मोहनी गुर्जर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भिंड की रहने वाली थी और वर्तमान में टीकमगढ़ में परिवार के साथ रह रही थी। कोतवाली थाना प्रभारी रविभूषण पाठक ने बताया कि परिजनों ने बीती शाम करीब 7 बजे बालिका के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस टीम तब से उसकी तलाश में जुटी थी। आज दोपहर महेंद्र सागर तालाब में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। प्राथमिक दृष्टि से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है। वाईट रवि भूषण पाठक थाना प्रभारी कोतवाली टीकमगढ़ वाईट प्रदीप यादव एफ एस एल अधिकारी टीकमगढ़2