logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत विगत 15 दिवस में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो से अपहृत कुल 14 नाबालिग बालक–बालिकाओं को किया गया दस्तयाब।* *नाबालिग बालक–बालिकाओं को मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों—महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया गया सुपुर्द।* दिनांक: 17 फरवरी 2026 स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा अपहृत नाबालिग बालक–बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं समस्त एस.डी.ओ.पी. के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के अंतर्गत अपहृत/गुमशुदा नाबालिग बालक–बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु जिले के सभी थानों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। विगत 15 दिवस के दौरान चलाए गए इस अभियान में पन्ना पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। जिले के विभिन्न थानों से अपहृत कुल 14 नाबालिग बालक–बालिकाओं को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया, जिनमें अमानगंज से 04, देवेन्द्रनगर से 03, कोतवाली से 02 तथा बृजपुर, रैपुरा, सिमरिया, पवई एवं अजयगढ़ थाना क्षेत्रों से अपह्त एक-एक नाबालिग बालक/बालिका को दस्तयाब किया गया है। उक्त नाबालिग बालक–बालिकाओं को मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों से तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना, संबंधित राज्यों की पुलिस तथा साइबर सेल पन्ना के सहयोग से खोजकर सुरक्षित लाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपहृत बालक–बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी, अपहरण की रोकथाम, आरोपियों की पतारसी तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना था। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए सभी नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत सभी बालक–बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। विशेष अभियान के तहत पन्ना पुलिस की यह सफलता नाबालिक बच्चों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं समाज में विश्वास सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक गुमशुदा/अपहृत बालक–बालिका को शीघ्रता से सुरक्षित उनके परिवार तक पहुँचाया जा सके। *सराहनीय योगदान:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित संबंधित थानों की पुलिस टीमों सहित साइबर सेल पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।

7 hrs ago
user_Media panna atul Raikwar
Media panna atul Raikwar
पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
6c11b312-30f0-4caa-b6a9-980ee1e5b0d8

*पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत विगत 15 दिवस में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो से अपहृत कुल 14 नाबालिग बालक–बालिकाओं को किया गया दस्तयाब।* *नाबालिग बालक–बालिकाओं को मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों—महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया गया सुपुर्द।* दिनांक: 17 फरवरी 2026 स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा अपहृत नाबालिग बालक–बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं समस्त एस.डी.ओ.पी. के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के अंतर्गत अपहृत/गुमशुदा नाबालिग बालक–बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु जिले के सभी थानों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। विगत 15 दिवस के दौरान चलाए गए इस अभियान में पन्ना पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। जिले के विभिन्न थानों से अपहृत कुल 14 नाबालिग बालक–बालिकाओं को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया, जिनमें अमानगंज से 04, देवेन्द्रनगर से 03, कोतवाली से 02 तथा बृजपुर, रैपुरा, सिमरिया, पवई एवं अजयगढ़ थाना क्षेत्रों से अपह्त एक-एक नाबालिग बालक/बालिका को दस्तयाब किया गया है। उक्त नाबालिग बालक–बालिकाओं को मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों से तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना, संबंधित राज्यों की पुलिस तथा साइबर सेल पन्ना के सहयोग से खोजकर सुरक्षित लाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपहृत बालक–बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी, अपहरण की रोकथाम, आरोपियों की पतारसी तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना था। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए सभी नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत सभी बालक–बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। विशेष अभियान के तहत पन्ना पुलिस की यह सफलता नाबालिक बच्चों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं समाज में विश्वास सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक गुमशुदा/अपहृत बालक–बालिका को शीघ्रता से सुरक्षित उनके परिवार तक पहुँचाया जा सके। *सराहनीय योगदान:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित संबंधित थानों की पुलिस टीमों सहित साइबर सेल पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *कल्दा रेंज के ग्राम जुर्सिंहा में वन अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता बैठक आयोजित* दक्षिण पन्ना वनमण्डल की कल्दा रेंज अंतर्गत ग्राम जुर्सिंहा में आज ग्राम वन समिति जुर्सिंहा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अग्नि सुरक्षा, वन एवं वन्यजीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने हेतु एक जानकारीपूर्ण वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर वनरक्षक वीरेन्द्र पटेल ने अपनी कविता “जलते जंगल करें पुकार” का पाठ कर सभी को वन संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। चर्चा के दौरान समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए और वनों को अग्नि से सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। बैठक में वन समिति अध्यक्ष अरुणपाल यादव, पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक महाराज सिंह, वनरक्षक वीरेन्द्र पटेल सहित ग्राम वन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय की सहभागिता बढ़ाकर वन एवं वन्यजीवों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
    3
    *कल्दा रेंज के ग्राम जुर्सिंहा में वन अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता बैठक आयोजित*
दक्षिण पन्ना वनमण्डल की कल्दा रेंज अंतर्गत ग्राम जुर्सिंहा में आज ग्राम वन समिति जुर्सिंहा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अग्नि सुरक्षा, वन एवं वन्यजीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने हेतु एक जानकारीपूर्ण वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर वनरक्षक वीरेन्द्र पटेल ने अपनी कविता “जलते जंगल करें पुकार” का पाठ कर सभी को वन संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। चर्चा के दौरान समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए और वनों को अग्नि से सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।
बैठक में वन समिति अध्यक्ष अरुणपाल यादव, पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक महाराज सिंह, वनरक्षक वीरेन्द्र पटेल सहित ग्राम वन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय की सहभागिता बढ़ाकर वन एवं वन्यजीवों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • mp 35 पन्ना जिला तहसील अजयगढ़ ग्राम पंचायत बरौली विधायक द्वारा सड़क बनाई गई है बृजेंद्र प्रताप सिंह के भजन प्रताप को बहुत-बहुत बधाई दे रहे हैं विकास के चीज में बहुत आगे हैं
    1
    mp 35 पन्ना जिला तहसील अजयगढ़ ग्राम पंचायत बरौली विधायक द्वारा सड़क बनाई गई है बृजेंद्र प्रताप सिंह के भजन प्रताप को बहुत-बहुत बधाई दे रहे हैं विकास के चीज में बहुत आगे हैं
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पवई। हेहैय क्षत्रिय कलचुरी धर्मशाला पवई में भगवान सहस्त्रबाहु जी की आरती में सभी समाजबंधुओ ने भाग लिया
    1
    पवई। हेहैय क्षत्रिय कलचुरी धर्मशाला पवई में 
भगवान सहस्त्रबाहु जी की आरती में सभी समाजबंधुओ ने भाग लिया
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Salesperson सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भिलसाय मंडलम में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर के तत्वाधान में मंडलम भिलसाय के फुलदरी मैं बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष अनीश खान सर प्रभारी अशोक कुमार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मिलन कुशवाहा के मुख्य अतिथि में एवं हिम्मत बागरी के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चाएं की गई
    1
    भिलसाय मंडलम में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर के तत्वाधान में मंडलम भिलसाय के फुलदरी मैं बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष अनीश खान सर प्रभारी अशोक कुमार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मिलन कुशवाहा के मुख्य अतिथि में एवं हिम्मत बागरी के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चाएं की गई
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    17 hrs ago
  • मध्य प्रदेश सरकार 300 की जगह 3000 कन्याओं का विवाह प्रतेक बेटी के विवाह हेतु सरकार देगी 51000 #madhyapradesh #news #cm #bageswardham #bageswardhamsarkar❣️
    1
    मध्य प्रदेश सरकार 300 की जगह 3000 कन्याओं का विवाह प्रतेक बेटी के विवाह हेतु सरकार देगी 51000 #madhyapradesh #news #cm #bageswardham #bageswardhamsarkar❣️
    user_सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • देश के फाइनेशर बैंकों ने लूट मचा रखी है ये सब हो रहा RBI कि नाक के नीचे मोदी सरकार की नाक के नीचे मोदी सरकार तो जनता को लुटवा रही नए नए टैक्स लगाकर बैंकों से कर्ज दिलाकर अमीरों को देश से भगवा रही पर लूट रहे बैंक आम जनता को कोई कुछ बोलने वाला नहीं।। RBI की कोई गाईड लाईन नहीं की बैंकों को सख्त निर्देश दिए जाए कि इतनी ब्याज दर लोगे इससे ज्यादा नहीं हर लोन की अलग ब्याज क्यों आखिर कर्ज तो कर्ज होता है।।
    1
    देश के फाइनेशर बैंकों ने लूट मचा रखी है ये सब हो रहा RBI कि नाक के नीचे मोदी सरकार की नाक के नीचे मोदी सरकार तो जनता को लुटवा रही नए नए टैक्स लगाकर बैंकों से कर्ज दिलाकर अमीरों को देश से भगवा रही पर लूट रहे बैंक आम जनता को कोई कुछ बोलने वाला नहीं।। 
RBI की कोई गाईड लाईन नहीं की बैंकों को सख्त निर्देश दिए जाए कि इतनी ब्याज दर लोगे इससे ज्यादा नहीं हर लोन की अलग ब्याज क्यों आखिर कर्ज तो कर्ज होता है।।
    user_Kamlesh Yadav
    Kamlesh Yadav
    Voice of people अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आप लोगों को वीडियो के माध्यम से मैं यहां कचरा की वीडियो डाल रहा हूं और सभी अधिकारी और कर्मचारियों से निवेदन कर रहा हूं एचडी का किसी दूसरी जगह विस्तार किया जाए और सुरक्षित जगह पर किया जाए जिस जगह पर किसी गरीब आदमी कुछ समस्या ना हो कचरे से गरीबों को कचरे की समस्या से कौन जो सुलझ सकता है सेवा नगर परिषद पवई के अलावा मेरी सभी अधिकारी कर्मचारियों से निवेदन है कि इसका निराकरण जल्द से जल्द किया जाए खुले में कचरा डालेंगे तो उड़कर गरीबों के घर में जाएगा
    1
    नमस्कार दोस्तों आप लोगों को वीडियो के माध्यम से मैं यहां कचरा की वीडियो डाल रहा हूं और सभी अधिकारी और कर्मचारियों से निवेदन कर रहा हूं एचडी का किसी दूसरी जगह विस्तार किया जाए और सुरक्षित जगह पर किया जाए जिस जगह पर किसी गरीब आदमी कुछ समस्या ना हो कचरे से गरीबों को कचरे की समस्या से कौन जो सुलझ सकता है सेवा नगर परिषद पवई के अलावा मेरी सभी अधिकारी कर्मचारियों से निवेदन है कि इसका निराकरण जल्द से जल्द किया जाए खुले में कचरा डालेंगे तो उड़कर गरीबों के घर में जाएगा
    user_हबीब खान
    हबीब खान
    Citizens advice bureau पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सनसनीखेज घटना: ठाकुर बाबा मंदिर में कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 8 बच्चे-2 बालिकाएं और एक महिला घायल अजयगढ़ (पन्ना), मध्य प्रदेश – ग्राम पंचायत लोलश के प्रसिद्ध ठाकुर बाबा स्थान पर आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने भयंकर हमला बोल दिया। इस हमले में कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अधिकांश छोटे बच्चे और बालिकाएं शामिल हैं। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना का विवरण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन चल रहा था। ग्रामीणों की बच्चियां, छोटे बच्चे और महिलाएं भोजन-प्रसाद ग्रहण करने पहुंची थीं। तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आक्रमण कर बैठा। माहौल में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत से बच्चों और महिलाओं को बचाया और उन्हें निकटवर्ती अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की सूची (उम्र सहित): मुन्नी अहिरवार (45 वर्ष, महिला) आरुषि (5 वर्ष, पिता: राकेश) आयुष (5 वर्ष, पिता: जयकरण) आराध्या (3 वर्ष, पिता: बिमल) क्रांति (9 वर्ष, पिता: जयकरण) इशांक (7 वर्ष, पिता: जयकरण) उमा (18 वर्ष, पिता: शिवप्रसाद) रिया (5 वर्ष, पिता: राकेश) रिया (3 वर्ष, पिता: हरिशचंद्र) सुशांक (6 वर्ष, पिता: हरिशचंद्र) धर्मबति (18 वर्ष, पिता: शिवनंदन) कुल घायल: 11 (8 बच्चे, 2 बालिकाएं, 1 महिला) स्थानीय प्रतिक्रिया ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक पेड़ या आसपास के छत्ते से उड़कर आया। छोटे बच्चों पर हमला सबसे ज्यादा हुआ, जिससे कई बच्चे डर और दर्द से रोने लगे। ग्रामीणों की त्वरित मदद से बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सावधानी का संदेश ऐसे धार्मिक आयोजनों में जहां मधुमक्खियों के छत्ते होने की आशंका हो, वहां पहले से सतर्कता बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमक्खियों को उकसाने से बचें, धुआं या तेज आवाज से उन्हें भगाया जा सकता है।
    4
    सनसनीखेज घटना: ठाकुर बाबा मंदिर में कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 8 बच्चे-2 बालिकाएं और एक महिला घायल
अजयगढ़ (पन्ना), मध्य प्रदेश – ग्राम पंचायत लोलश के प्रसिद्ध ठाकुर बाबा स्थान पर आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने भयंकर हमला बोल दिया। इस हमले में कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अधिकांश छोटे बच्चे और बालिकाएं शामिल हैं। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना का विवरण
ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन चल रहा था। ग्रामीणों की बच्चियां, छोटे बच्चे और महिलाएं भोजन-प्रसाद ग्रहण करने पहुंची थीं। तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आक्रमण कर बैठा। माहौल में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत से बच्चों और महिलाओं को बचाया और उन्हें निकटवर्ती अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की सूची (उम्र सहित):
मुन्नी अहिरवार (45 वर्ष, महिला)
आरुषि (5 वर्ष, पिता: राकेश)
आयुष (5 वर्ष, पिता: जयकरण)
आराध्या (3 वर्ष, पिता: बिमल)
क्रांति (9 वर्ष, पिता: जयकरण)
इशांक (7 वर्ष, पिता: जयकरण)
उमा (18 वर्ष, पिता: शिवप्रसाद)
रिया (5 वर्ष, पिता: राकेश)
रिया (3 वर्ष, पिता: हरिशचंद्र)
सुशांक (6 वर्ष, पिता: हरिशचंद्र)
धर्मबति (18 वर्ष, पिता: शिवनंदन)
कुल घायल: 11 (8 बच्चे, 2 बालिकाएं, 1 महिला)
स्थानीय प्रतिक्रिया
ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक पेड़ या आसपास के छत्ते से उड़कर आया। छोटे बच्चों पर हमला सबसे ज्यादा हुआ, जिससे कई बच्चे डर और दर्द से रोने लगे। ग्रामीणों की त्वरित मदद से बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
सावधानी का संदेश
ऐसे धार्मिक आयोजनों में जहां मधुमक्खियों के छत्ते होने की आशंका हो, वहां पहले से सतर्कता बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमक्खियों को उकसाने से बचें, धुआं या तेज आवाज से उन्हें भगाया जा सकता है।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.