Shuru
Apke Nagar Ki App…
पवई। हेहैय क्षत्रिय कलचुरी धर्मशाला पवई में भगवान सहस्त्रबाहु जी की आरती में सभी समाजबंधुओ ने भाग लिया
Sitaram ray
पवई। हेहैय क्षत्रिय कलचुरी धर्मशाला पवई में भगवान सहस्त्रबाहु जी की आरती में सभी समाजबंधुओ ने भाग लिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अजयगढ़ में सनसनीखेज घटना: ठाकुर बाबा मंदिर में कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 8 बच्चे-2 बालिकाएं और एक महिला घायल अजयगढ़ (पन्ना), मध्य प्रदेश – ग्राम पंचायत लोलश के प्रसिद्ध ठाकुर बाबा स्थान पर आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने भयंकर हमला बोल दिया। इस हमले में कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अधिकांश छोटे बच्चे और बालिकाएं शामिल हैं। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना का विवरण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन चल रहा था। ग्रामीणों की बच्चियां, छोटे बच्चे और महिलाएं भोजन-प्रसाद ग्रहण करने पहुंची थीं। तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आक्रमण कर बैठा। माहौल में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत से बच्चों और महिलाओं को बचाया और उन्हें निकटवर्ती अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की सूची (उम्र सहित): मुन्नी अहिरवार (45 वर्ष, महिला) आरुषि (5 वर्ष, पिता: राकेश) आयुष (5 वर्ष, पिता: जयकरण) आराध्या (3 वर्ष, पिता: बिमल) क्रांति (9 वर्ष, पिता: जयकरण) इशांक (7 वर्ष, पिता: जयकरण) उमा (18 वर्ष, पिता: शिवप्रसाद) रिया (5 वर्ष, पिता: राकेश) रिया (3 वर्ष, पिता: हरिशचंद्र) सुशांक (6 वर्ष, पिता: हरिशचंद्र) धर्मबति (18 वर्ष, पिता: शिवनंदन) कुल घायल: 11 (8 बच्चे, 2 बालिकाएं, 1 महिला) स्थानीय प्रतिक्रिया ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक पेड़ या आसपास के छत्ते से उड़कर आया। छोटे बच्चों पर हमला सबसे ज्यादा हुआ, जिससे कई बच्चे डर और दर्द से रोने लगे। ग्रामीणों की त्वरित मदद से बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सावधानी का संदेश ऐसे धार्मिक आयोजनों में जहां मधुमक्खियों के छत्ते होने की आशंका हो, वहां पहले से सतर्कता बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमक्खियों को उकसाने से बचें, धुआं या तेज आवाज से उन्हें भगाया जा सकता है।1
- *35 फीट गहरे कुएं से 15 जंगली सुअरों का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* दक्षिण पन्ना वनमण्डल अंतर्गत रेंज रैपुरा के ताखोरी गांव स्थित एक खेत में बने लगभग 35 फीट गहरे कुएं में गिरे 15 जंगली सुअरों को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह रेस्क्यू अभियान लगभग दो घंटे तक चला, जिसमें वन अमले की सतर्कता और सूझबूझ से सभी वन्य प्राणियों की जान बचाई जा सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत मालिक रतन सिंह यादव, निवासी ताखोरी (निकट बीट घुटेही) के खेत में स्थित कुएं में सुबह जंगली सुअरों का झुंड गिर गया था। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब कुएं से आवाजें सुनीं तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार जैन के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में परिक्षेत्र सहायक रंजना नागर, रामप्रताप गौतम, वनरक्षक प्रेम शंकर सिंह, धीरेंद्र सिंह, रजनीश चौरसिया, अरविंद सिंह एवं सतीश द्विवेदी शामिल रहे। टीम ने रस्सियों, जाल और अन्य उपकरणों की सहायता से एक-एक कर सभी 15 जंगली सुअरों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान विशेष सावधानी बरती गई ताकि किसी भी वन्य प्राणी को चोट न पहुंचे और स्टाफ भी सुरक्षित रहे। सभी सुअरों को प्राथमिक जांच के बाद नजदीकी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि खुले कुओं और गहरे गड्ढों को ढंककर रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से वन्य जीवों और मवेशियों को बचाया जा सके। यह रेस्क्यू अभियान वन विभाग की तत्परता और वन्य जीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।4
- मंगलुरु में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो छात्र बाल-बाल बचे। मंगलुरु में एक बड़ा हादसा टल गया जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूटकर कई हिस्सों में बिखर गया। हालांकि बाइक सवार दोनों छात्र चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना उल्लाल तालुक के किन्या संकेश क्षेत्र में हुई, जिसका पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। खंभा गिरने के बावजूद बिजली की लाइन नहीं टूटी, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। #Mangaluru #CCTVFootage #RoadAccident1
- भिलसाय मंडलम में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर के तत्वाधान में मंडलम भिलसाय के फुलदरी मैं बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष अनीश खान सर प्रभारी अशोक कुमार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मिलन कुशवाहा के मुख्य अतिथि में एवं हिम्मत बागरी के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चाएं की गई1
- शंकर बाजार में अगर भीड़ लगी दिखे… तो समझ जाइए — वो चुनवाद गुप्ता जी की दुकान ही है! तेजी से बढ़ती लोकप्रियता, उचित दाम और शानदार व्यवहार — इसी वजह से दुकान बनी है क्षेत्र की चर्चित पहचान!1
- रामायण मेले में दुकान में लगी आग में लाखों का माल जलकर हुआ स्वाहा, दुकानदार हुआ गंभीर रूप से घायल चित्रकूट रामायण मेला परिसर में देर रात लगी भीषण आग—प्रशासनिक लापरवाही के चलते दुकानदार नीलेश गुप्ता की दुकान पांच मिनट में लगभग 10 लाख का माल जलकर राख हो गया और वह गंभीर रूप से घायल। इलाज जिला अस्पताल कर्वी में चल रहा है। यह घटना पूछताछ में साज़िश की ओर इशारा कर रही है; सुरक्षा इंतज़ामों और मेला प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में स्थानीय (भारतीय) फुटेज और घटनास्थल की रिपोर्टिंग शामिल है। अगर आपको यह रिपोर्ट जानकारीपूर्ण लगी तो वीडियो को लाइक और शेयर करें ताकि प्रशासन पर दबाव बन सके और अन्य मेले सुरक्षित हों। #चित्रकूट #रामायणमेला #आग #प्रशासनिकलापरवाही #FireSafety हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा सही और समय पर जानकारी पाएं। **अभय टीवी** पर सब्सक्राइब करें और हमेशा अपडेटेड रहें! वर्तमान समय में जिन दर्शकों के व्हाट्सएप नंबर में अभय टीवी की खबरें आती थी, अब वह खबरें व्हाट्सएप के नियमानुसार नहीं पहुंच पायेगी, अतः दर्शकों से अनुरोध है, कि वह किसी भी ग्रुप में या अपने व्हाट्सएप नंबर में अभय टी0 वी0 की खबरें देखें, तो अभय टीवी को सब्सक्राइब कर लें, ताकि उनको समय-समय पर अभय टी0 वी0 की खबरें देखने को मिले1
- धवारी स्थित शराब दुकान के पास मारपीट, शराब दुकान का मैनेजर नीरज सिंह घायल।*1
- लखनऊ विधानसभा पर कांग्रेस के प्रदर्शन की तैयारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव की तैयारी यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और आराधना मिश्रा भी मौजूद MLA वीरेंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता इसमें शामिल पुलिस ने बैरिकेड कर किया रोकने का पूरा इंतजाम कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से विधानसभा जाने वाले सभी रास्ते बैरिकेड1
- बांदा देहात कोतवाली के अंतर्गत चिल्ली ग्राम पंचायत में हुई दर्दनाक घटना में 2 वर्षीय बालक प्रमोद कुमार पुत्र योगेंद्र पाल खेलते खेलते तालाब में डूबा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम1