पुलिस पिकेट के समीप खुले में रखा ट्रांसफार्मर, बेखौफ आवाजाही! हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? मेन तिराहे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप, पुलिस पिकेट के पास विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल इंडो-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कस्बे के मेन तिराहे पर पुलिस पिकेट के समीप खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर अब महज अव्यवस्था नहीं, बल्कि संभावित हादसे का गंभीर कारण बनता नजर आ रहा है। व्यस्त तिराहे पर राहगीरों और दुकानदारों की लगातार आवाजाही के बावजूद ट्रांसफार्मर के चारों ओर पर्याप्त सुरक्षा घेरा नहीं है। मौके की स्थिति विद्युत विभाग की निगरानी और नियमित निरीक्षण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। ट्रांसफार्मर के आसपास घास-फूस और कूड़ा जमा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके का नियमित निरीक्षण किया? यदि किया, तो सुरक्षा मानकों के अनुरूप बेरिकेडिंग और साफ-सफाई क्यों नहीं कराई गई? स्थानीय लोगों के मुताबिक, विद्युत उपकरणों के बेहद करीब से आम लोगों की आवाजाही होती है। बच्चों और दुकानदारों के लिए खतरा और भी अधिक है। लोगों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले से ही संभावित खतरे को खत्म करने की पहल करनी चाहिए। स्थानीय निवासियों ने विभागीय अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट करने, ट्रांसफार्मर के चारों ओर मजबूत बेरिकेडिंग कराने और आसपास की सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सवाल केवल ट्रांसफार्मर के खुले होने का नहीं, बल्कि लंबे समय से बने इस खतरे पर जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं पड़ी, इसका भी है। अब देखना यह है कि शिकायत और सवाल उठने के बाद विद्युत विभाग मौके पर कार्रवाई करता है या फिर फिर किसी हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद टूटेगी।

- रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल, जांच के बाद होगी सच्चाई साफ महराजगंज/भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है तथा दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- starpublicnews आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी1
- कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एडीएम नवनीत गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी और महामंत्री पद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने शपथ ली। इसके साथ ही तहसील सदर, फरेंदा, नौतनवा और निचलौल के अध्यक्ष व महामंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। अपर एसडीएम जीतेन्द्र कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर एओ तानसेन, पूर्व एओ श्रीनाथधर दुबे, सीआरए अनिल पटेल सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।1
- महराजगंज 🚨 ⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत! 📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर 🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज 🚨 ⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत! 📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर भौराबारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य बाइक सवार और टेंपो चालक को हल्की चोटें आईं। 💥 टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जबकि इलेक्ट्रिक टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घायलों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर-भौराबारी निवासी नेपाली पुत्र सरबुद्दीन और हुसैन मोहम्मद पुत्र आविद अली के रूप में हुई है। वहीं टेंपो चालक की पहचान पनियरा के जर्दी निवासी विशाल पुत्र करिया जायसवाल के रूप में बताई गई है। 🚑 हादसे की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पनियरा भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ⚠️ सड़क पर मोड़ और पुल के आसपास वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News #BreakingNews #Maharajganj #महराजगंज #PanIyara #पनियरा #RoadAccident #सड़कहादसा #भौराबारी #मुजुरी #BikeAccident #AccidentNews #UPNews #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews #LatestNews1
- राजू गुप्ता प्रकरण को लेकर महराजगंज में सर्व वैश्य समाज का आक्रोश, DM-SP को सौंपा ज्ञापन महराजगंज में राजू गुप्ता प्रकरण को लेकर सर्व वैश्य समाज ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया। फरेंदा रोड से रैली निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे समाज के लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की।1
- कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को सौंपा ज्ञापन पुलिस कार्यालय पर धरने पर बैठे किसान नेता व कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता, तमाम कांग्रेसी नेताओं के साथ एस एच ओ निचलौल के खिलाफ प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग की।1
- 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।1