Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर्मदापुरम शहर नर्मदा ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कर नर्मदा पुरम शहर के नर्मदा ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कर बड़ा हादसा टला
Raj malviya
नर्मदापुरम शहर नर्मदा ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कर नर्मदा पुरम शहर के नर्मदा ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कर बड़ा हादसा टला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिवनी मालवा में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नगर कांग्रेस का ज्ञापन, समस्या समाधान की मांग नगर कांग्रेस सिवनी मालवा ने रसोई गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार नितिन झोड़ को सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। नगर कांग्रेस का कहना है कि सिवनी मालवा तहसील सहित पूरे मध्य प्रदेश में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर कांग्रेस के अनुसार गैस एजेंसियों में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कई परिवारों की रसोई तक प्रभावित हो रही है। नगर कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भी बाजार में भारी कमी है, जिसके कारण होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानों सहित छोटे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि नागरिकों को उनकी मूलभूत आवश्यकताएं भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था तत्काल सुचारु रूप से शुरू की जाए तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नगर कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि यदि कहीं गैस एजेंसियों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी की जा रही हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम जनता के हित में आंदोलन किया जाएगा।1
- खाड़ी देशों में तनाव से केला निर्यात ठप, 2200 रुपए क्विंटल से गिरकर 1200 रुपए तक पहुंचे भाव बड़वानी का प्रसिद्ध केला निर्यात ठप होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। मध्य-पूर्व में युद्ध के कारण मुंबई पोर्ट पर सैकड़ों कंटेनर फंसे हैं, जिससे कीमतें 22–25 रुपये से गिरकर 8–9 रुपये प्रति किलो रह गईं। मांग कम होने से किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। बड़वानी का केला अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां से हर वर्ष बड़ी मात्रा में केला ईरान, इराक, इजरायल, बहरीन, तुर्की और दुबई सहित कई मध्य-पूर्वी देशों में निर्यात होता है। नर्मदा किनारे की उपजाऊ भूमि और नदी के पानी से होने वाली खेती के कारण यहां के केले का स्वाद और आकार विशेष माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर अब किसानों की आय पर पड़ रहा है। रमजान के महीने में सामान्यतः केले की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार बाजार में मांग कमजोर बताई जा रही है।1
- Post by Manish1
- Post by PS24NEWS1
- Post by Vineet maheshwari1
- रायसेन किले से रमजान के दौरान दागी जाने वाली तोप को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार को मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने किले की पहाड़ी पर पहुंचकर तोप का निरीक्षण किया और बिना NOC तोप चलाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने चेतावनी दी है1
- , नर्मदापुरम,पिपरिया पास ग्राम में मटकुली में वरिष्ठ अधिकारियों (राजस्व) के निर्देशन में आज तहसील पिपरिया के अंतर्गत ग्राम मटकुली में शासकीय खसरा नंबर 219 पर सड़क में किए गए अतिक्रमण को पूर्व सूचना उपरांत जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, वही इसको लेकर शासन प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ा नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मटकुली में स्थित पुराना बस स्टेंड की बिल्डिंग, यात्री प्रतीक्षालय, शासकीय छात्रावास एवं आयुर्वेदिक औषद्यालय के सामने का अतिक्रमण को मौके से मुक्त कराया गया एवं ग्राम पंचायत मटकुली एवं शास. आश्रम शाला मटकुली से प्राप्त शिकायत के आधार पर स्कूल के सामने / समीप चिकन, मटन एवं अण्डे की दुकान को हटाया गया । इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस, राजस्व निरीक्षक अन्य पुलिस कर्मी, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।1
- गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन परेशान, एजेंसी संचालक पर उपभोक्ताओं ने लगाये आरोप, पुलिस सुरक्षा में हो रहा वितरण नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। एक ओर प्रशासन द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर सिवनी मालवा में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी संचालक भी स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गैस सिलेंडर लेने आए उपभोक्ता गोपाल हरियाले ने बताया कि शादी समारोहों के लिए गार्डन और बड़े आयोजनों में एक साथ दर्जनों सिलेंडर एजेंसी संचालक द्वारा ब्लैक में दिए जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ता पिछले चार दिनों से एजेंसी के चक्कर काटने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि गैस सिलेंडरों का वितरण अब पुलिस की मौजूदगी में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिवनी मालवा थाने से पुलिस सुरक्षा में सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि भीड़ और विवाद की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है और एजेंसी संचालक ने एजेंसी भी बंद कर रखी है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे गैस सिलेंडर लें तो कहां से लें। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया की एजेंसी पर भीड़ अधिक हो रही थी इसलिए थाने से गैस की तबकी का वितरण किया जा रहा है। टंकी की कोई किल्लत नहीं है लोगों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है वही जब उनसे पूछा गया की 8 दिन पहले की बुकिंग वालों को भी टंकी नहीं मिल पा रही है तो उन्होंने कहा की इसकी जानकारी तो एजेंसी संचालक ही दे पायेंगे। वही जब एजेंसी संचालक मनीष अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने साफ़ कहा मै कुछ नहीं बोल पाऊंगा आपको जो लिखना हो लिख दो।1
- भोपाल में गैस संकट! सिलेंडर नहीं मिलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन1