गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन परेशान, एजेंसी संचालक पर उपभोक्ताओं ने लगाये आरोप, पुलिस सुरक्षा में हो रहा वितरण गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन परेशान, एजेंसी संचालक पर उपभोक्ताओं ने लगाये आरोप, पुलिस सुरक्षा में हो रहा वितरण नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। एक ओर प्रशासन द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर सिवनी मालवा में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी संचालक भी स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गैस सिलेंडर लेने आए उपभोक्ता गोपाल हरियाले ने बताया कि शादी समारोहों के लिए गार्डन और बड़े आयोजनों में एक साथ दर्जनों सिलेंडर एजेंसी संचालक द्वारा ब्लैक में दिए जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ता पिछले चार दिनों से एजेंसी के चक्कर काटने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि गैस सिलेंडरों का वितरण अब पुलिस की मौजूदगी में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिवनी मालवा थाने से पुलिस सुरक्षा में सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि भीड़ और विवाद की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है और एजेंसी संचालक ने एजेंसी भी बंद कर रखी है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे गैस सिलेंडर लें तो कहां से लें। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया की एजेंसी पर भीड़ अधिक हो रही थी इसलिए थाने से गैस की तबकी का वितरण किया जा रहा है। टंकी की कोई किल्लत नहीं है लोगों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है वही जब उनसे पूछा गया की 8 दिन पहले की बुकिंग वालों को भी टंकी नहीं मिल पा रही है तो उन्होंने कहा की इसकी जानकारी तो एजेंसी संचालक ही दे पायेंगे। वही जब एजेंसी संचालक मनीष अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने साफ़ कहा मै कुछ नहीं बोल पाऊंगा आपको जो लिखना हो लिख दो।

- नर्मदापुरम जिला कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश एवं खाद्य अधिकारी आपूर्ति विभाग तथा राजस्व अधिकारी ने आज पिपरिया मैं शाम 5:30 गुरुवार को पिपरिया के फुटपाथ एवं हाथ ठेले पर लगी चार्ट टकिया की दुकानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार जांच कर रहे हैं इस दौरान आज गैस एजेंटीयों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की भी जांच की गई जांच के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई करते हुए पिपरिया में 5 प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए वहीं उन्हें समझाइए दी गई है कि कमर्शियल ही गैस सिलेंडर का उपयोग करें घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने पर लगातार कार्रवाई की जाएगी1
- Post by ABDUL1
- सोहागपुर (होशंगाबाद) ग्राम: लखनपुर (खांड़ादेवरी) निवासी श्री ओम प्रकाश कुशवाहा द्वारा बिटिया दुर्गा कुशवाहा की सगाई रसम अदाएगी के पश्चात यहां पर भी जरूरतमंद वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को कराए गए स्वादिष्ट भोजन। इस दौरान इनके परिजन कमलेश कुशवाहा, कपिल, जितेंद्र, आनंद, भगवानदास (चाचा) बंटी, अरविंद, भगवानदास (फूफा) रामकिशन एवं बैनी प्रसाद कुशवाहा ने भी भोजन परोसकर पुण्य कार्य किया।1
- Post by PS24NEWS1
- कन्नौद में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते कन्नौद । कन्नौद में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य् अनियमितताओं के प्रकरण को आपसी समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। गुरुवार शाम 5 बजे कन्नौद अभिभाषक संघ के सह सचिव शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली जोन, वितरण केन्द्र, विजिलेंस कार्यालय से संपर्क करें।अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण/ प्रथम जिला एव अपर सत्र न्यायाधीश डी.एस. मंडलोई ने बताया , राष्ट्रीय लोक अदालत मैं कुल पांच खंडपीठ का गठन किया गया है विभिन्न बैंक एवं नगर परिषद, एमपीईबी के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी समझौते से किया जाए। इस अवसर पर द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित निगम, श्रीमति उषा उईके प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, श्रीमति सोनाली शर्मा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद, कुंदन कछवाहे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड कन्नौद , अभिभाषक संघ के अध्यक्ष केदार पटेल ने अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग राजीनामे समझौते से निराकरण करने की अपील की है । शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के बनाए गए लंबित प्रकरण एवं अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी। प्रि-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत ब्याज की राशि की छूट दी जाएगी। लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर लगने वाले व्याज पर 100 प्रतिशत राशि की छूट दी जाएगी। साथ ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 अंतर्गत तैयार प्रकरण पर भी जारी आकलित सिविल दायित्व में 20 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत व्याज की छूट दी जाएगी। इस नेशनल लोक अदालत में अपने दावे प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति सहयोग समझौते से ना कोई हार ना कोई जीता की तर्ज पर छूट का लाभ ले सकते हैं1
- मढ़ई में आयोजित की गई स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की पर्यटन रणनीति की समीक्षा की गई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसरों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वन्यप्राणी गलियारों के महत्व एवं पारिस्थितिकी सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सीमा के निकट भवन एवं अन्य अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित किए जाने पर समिति द्वारा सर्वसम्मति व्यक्त की गई। साथ ही संरक्षित क्षेत्र की सीमा के निकट पर्यटन सुविधाओं के पर्यावरण के अनुकूल विस्तार, पर्यटन से रोजगार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या तथा इसके संभावित दुष्प्रभावों के न्यूनीकरण एवं पुनर्संयोजन के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।1
- कन्नौद में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत पर चक्काजाम, कन्नौद,कांटाफोड़ थाना अंतर्गत लोहारदा निवासी आदिवासी युवक अंकित उइके की बीते दिनों हुई संदिग्ध मृत्यु को लेकर गुरुवार को सर्व समाज व आदिवासी समाज के लोगों ने कन्नौद में भोपाल चौराहे बस स्टेण्ड स्थित एडिशनल एसपी कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को जिनवानी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अंकित को पकड़कर मारपीट की थी। उसके भाई से ₹12 हजार लेकर छोड़ा गया, जिसकी रसीद नहीं दी गई। इसके बाद 12 फरवरी 2026 को अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। समाज के लोगों ने अकरम, शाहरूख, वाहन मालिक नंदकिशोर कुमरे सहित अन्य लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों की जांच व कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एडिशनल एसपी सोम्या जैन मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।1
- मढ़ई के लग्जरी रिजॉर्ट्स ने प्रदर्शनी में रखे थे वन्य प्राणियों के अवशेष, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने किए जप्त सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई क्षेत्र स्थित देश विदेश में चर्चित और महंगे फोरसिथ लॉज रिजॉर्ट में वन्यजीवों के अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी का मामला सामने आया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने सर्चिग के दौरान रिजॉर्ट से चीतल के सींग, सेही के कांटे और सांप की केंचुली बरामद की है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।एसटीआर के बागड़ा बफर के रेंजर विलास डोंगरे ने बताया कि 9 मार्च को इस 40 एकड़ में फैले आलीशान रिजॉर्ट में दबिश दी गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि रिजॉर्ट प्रबंधन ने विदेशी और वीआईपी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बिना अनुमति वन्यजीवों के अंगों को डिस्प्ले (प्रदर्शनी) में रखा था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बागड़ा बफर की टीम को रिपोर्ट से चीतल के 4 सींग, सेही के 4 कांटे, सांप की 2 केंचुली मिली है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सोहागपुर के एसडीओ आशीष खोपरागढ़े के अनुसार प्राथमिक जांच में रिजॉर्ट का मैनेजर मुख्य रूप से जिम्मेदार नजर आ रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। विभाग यह पता लगा रहा है कि ये अवशेष कितने पुराने हैं। इन्हें जंगल के किस हिस्से से लाया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में रिजॉर्ट मालिक की संलिप्तता पाई गई तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़। ग्राम बिछाखेड़ी मैं गांव की और खेत की लाइन एक होने के कारण गांव में बिजली की काफी ज्यादा समस्या हो रही है ठीक से वोल्टेज भी नहीं मिलता है गांव का एक नया ट्रांसफर में लगा है वह अभी तक चालू नहीं हुआ 3 साल होने पर आया करीब डेढ़ लाख से स्वीकृत हुआ ट्रांसफार्मर ग्राम बिछाखेड़ी, सतवास मध्य प्रदेश1