Shuru
Apke Nagar Ki App…
सजग तैयारी और संसाधनों का सदुपयोग, आपदा प्रबंधन की सबसे बड़ी ताकत। सुरक्षा ही सशक्त समाधान। कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
ABDUL
सजग तैयारी और संसाधनों का सदुपयोग, आपदा प्रबंधन की सबसे बड़ी ताकत। सुरक्षा ही सशक्त समाधान। कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
More news from Narmadapuram and nearby areas
- आज राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय की बजट अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अपने विचार रखे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में इस वर्ष ग्रामीण विकास का बजट ₹1,97,023 करोड़ कर दिया गया है, जो गांव और गरीब के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाषण के कुछ मुख्य अंश: ✅ मनरेगा: अब 100 की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी। ✅ पीएम आवास: ₹54,917 करोड़ के बजट के साथ हर गरीब को अपना पक्का घर। ✅ महिला सशक्तिकरण: मध्य प्रदेश में 36 लाख से अधिक आवासों का निर्माण और 'लाड़ली लक्ष्मियों' का आर्थिक उत्थान। ✅ नर्मदापुरम: सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से मेरे गृह जिले का सर्वांगीण विकास। डबल इंजन की सरकार, विकास की गारंटी! 🚩 1
- नर्मदापुरम जिला कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश एवं खाद्य अधिकारी आपूर्ति विभाग तथा राजस्व अधिकारी ने आज पिपरिया मैं शाम 5:30 गुरुवार को पिपरिया के फुटपाथ एवं हाथ ठेले पर लगी चार्ट टकिया की दुकानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार जांच कर रहे हैं इस दौरान आज गैस एजेंटीयों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की भी जांच की गई जांच के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई करते हुए पिपरिया में 5 प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए वहीं उन्हें समझाइए दी गई है कि कमर्शियल ही गैस सिलेंडर का उपयोग करें घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने पर लगातार कार्रवाई की जाएगी1
- नर्मदापुरम। शहर में लगभग इंडियन गैस सप्लाई हो या भारत गैस सप्लाई सभी जगह जनता जनार्दन परेशान होती नजर आ रही क्योंकि टंकी की बुकिंग का नियम बदल गया है यदि आपने बुकिंग की टंकी ले ली है तो 25 दिन बाद ही अब आपको दूसरी टंकी मिलेगी यह सिलसिला आप नर्मदा पुरम में देखने को मिल रहा है लोग गैस की टंकी के लिए लगातार परेशान होते नजर आ रहे हैं1
- सोहागपुर (होशंगाबाद) ग्राम: लखनपुर (खांड़ादेवरी) निवासी श्री ओम प्रकाश कुशवाहा द्वारा बिटिया दुर्गा कुशवाहा की सगाई रसम अदाएगी के पश्चात यहां पर भी जरूरतमंद वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को कराए गए स्वादिष्ट भोजन। इस दौरान इनके परिजन कमलेश कुशवाहा, कपिल, जितेंद्र, आनंद, भगवानदास (चाचा) बंटी, अरविंद, भगवानदास (फूफा) रामकिशन एवं बैनी प्रसाद कुशवाहा ने भी भोजन परोसकर पुण्य कार्य किया।1
- मढ़ई में आयोजित की गई स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की पर्यटन रणनीति की समीक्षा की गई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसरों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वन्यप्राणी गलियारों के महत्व एवं पारिस्थितिकी सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सीमा के निकट भवन एवं अन्य अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित किए जाने पर समिति द्वारा सर्वसम्मति व्यक्त की गई। साथ ही संरक्षित क्षेत्र की सीमा के निकट पर्यटन सुविधाओं के पर्यावरण के अनुकूल विस्तार, पर्यटन से रोजगार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या तथा इसके संभावित दुष्प्रभावों के न्यूनीकरण एवं पुनर्संयोजन के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।1
- नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र के दो किसान अपनी समस्याओं को लेकर पैदल ही भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए निकल पड़े थे। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना और नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों किसान अपनी पैदल यात्रा को आगे न बढ़ाते हुए वापस गांव लौटने के लिए तैयार हो गए।1
- गुरुवार को कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज सुल्तानपुर और बाड़ी में एलपीजी गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया1
- Post by ABDUL1